आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 30 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


30 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर का लोकार्पण किया। इस परिसर का नाम भारत मंडपम रखा गया है।

कैलाश पर्वत
• सीमा विवाद और कोरोना के समय से कैलाश मानसरोवर की यात्रा बंद है। 
• हाल ही पर्यटन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से कैलाश के दर्शन भारतीय क्षेत्र से कराने का रास्ता ढूंढ लिया है। लिपुलेख से 1.8 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। इस स्थल से कैलाश पर्वत की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।
• कैलाश हिमालय पर्वत में तिब्बत के सुदूर दक्षिण पश्चिम कोने में स्थित एक आकर्षक चोटी है। तिब्बत में कैलाश पर्वत को गैंग टाइस या गैंग रिनप्रोचे के नाम से जाना जाता है। 
• उपनाम:- स्वर्ग की सीढ़ी 

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाया है।

सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरिगेशन (SAUNI) योजना:- गुजरात 

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने इस्तीफे की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित होगी।

त्रिपुरा की अस्मिता डे ने मकाउ (चीन) में आयोजित जूनियर एशियाई जूडो चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है।

हाल ही ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2023 का आयोजन साउथ कोरिया में किया गया। 

बिहार रोड्स प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ साझेदारी की है।


31 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस:- 30 जुलाई
विश्व रेंजर दिवस:- 31 जुलाई

बेंगलुरु वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बना है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के कारण टीम के अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया गया है। 
हरमनप्रीत ICC आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी लेखक शिरीष काणेकर का निधन हो गया।

हाल ही श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधान मंत्री ने श्रीलंका संविधान में 13वें संशोधन को लागू करने का आग्रह किया है।
श्रीलंका संविधान में 13वां संशोधन
1987 में कोलंबो, श्रीलंका में प्रधान मंत्री राजीव गांधी और राष्ट्रपति जे आर जयवर्धने के बीच भारत-श्रीलंका समझौते पर हस्ताक्षर के बाद श्रीलंका संविधान में 13वां संशोधन किया गया। इस समझौते का उद्देश्य संविधान में संशोधन करके कृषि, स्वास्थ्य आदि जैसी कुछ शक्तियों को देश के नौ प्रांतों में स्थानांतरित करना और गृह युद्ध का संवैधानिक समाधान ढूंढना है।

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और जापान के नीगाता विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को हिमालय में 600 मिलियन साल पुरानी नदी की बूंदें मिली है।

स्कॉट्समैन जेम्स स्केया इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) के अध्यक्ष बने है।

केरल भारत का पहला मत्स्य पालन अटल इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करेगा।

भारत में लापता महिलाओं की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है।

PSLV-C56
• हाल ही इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के 7 उपग्रहों को ले जाने वाला PSLV-C56 लॉन्च किया।
• इनमें DS-SAR उपग्रह और 6 अन्य उपग्रह शामिल हैं।
• DS-SAR एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।
• यह नया मिशन इस साल अप्रैल में शुरू किए गए पीएसएलवी-सी56 टेलोस-2 मिशन का एक्सटेंशन है। 
इसरो इस मिशन के जरिये अंतरिक्ष में कचरे को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments