आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 20 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 19 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


19 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 7वां संस्करण 27 से 29 अक्टूबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। 

आर चिदंबरम और सुरेश गंगोत्रा ने 'इंडिया राइजिंग मेमोयर ऑफ ए साइंटिस्ट' नामक एक पुस्तक लिखी है।

जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन को स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए विपणन के अवसर बनाने में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए गोल्ड श्रेणी में “स्टेट ऑफ गवर्नेंस इंडिया 2047” थीम के तहत SKOCH पुरस्कार मिला है।

रेज़रपे ने मलेशिया में पहला अंतर्राष्ट्रीय भुगतान गेटवे लॉन्च किया है।

हाल ही केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया।

दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट
• हाल ही चीन की निजी अंतरिक्ष कंपनी लैंडस्पेस ने गोबी रेगिस्तान में स्थित जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से जुके-2 नाम के रॉकेट को लॉन्च किया।
• यह दुनिया का पहला रॉकेट है, जो पूरी तरह से मीथेन और तरल ऑक्सीजन द्वारा संचालित है। 

तालिम टाइफून
• यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
• नामकरण:- फिलीपींस 
• प्रभावित:- हांगकांग, वियतनाम और दक्षिणी चीन।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

ऑपरेशन त्रिनेत्र-2
• जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी एवं घेराबंदी अभियान। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमरावती में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क लॉन्च किया है।


20 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस:- 20 जुलाई
विश्व शतरंज दिवस:- 20 जुलाई

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023
• संस्करण:- दूसरा
पहला संस्करण 2021 में जारी।
• जारीकर्ता:- नीति आयोग
• यह सूचकांक राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (वर्ष 2019-21) के आधार पर तैयार किया गया है।
• भारत में 2015-16 और 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग मल्टी डाइमेंशनल गरीबी से बाहर निकले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में सबसे तेजी से कमी आई है। 
• 2015-16 में बहुआयामी गरीबी का आंकड़ा 24.85% था जो 9.89% घटकर 2019-2021 में 14.96% रह गई।
• ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में सबसे तेजी से गिरावट देखी गई और यह 32.59% से घटकर 19.28% रह गई। वहीं, शहरी क्षेत्रों में गरीबी 8.65% से घटकर 5.27% हो गई।
• 2015-16 और 2019-21 के बीच, MPI मूल्य 0.117 से घटकर लगभग आधा यानी 0.066 हो गया और गरीबी की तीव्रता 47% से घटकर 44% रह गई।
• MPI गरीबों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश में गरीब व्यक्तियों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहाँ 3.43 करोड़ (34.3 मिलियन) लोग बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए।
बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान राज्यों में भी बहुआयामी गरीबी को कम करने में महत्त्वपूर्ण प्रगति देखी गई।
बिहार में पूर्ण रूप से MPI मूल्य में सबसे तेज़ गिरावट (वर्ष 2019-21 में बहुआयामी गरीबों की 51.89% से घटकर 33.76%) देखी गई, इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का स्थान है।
• नीति आयोग के उपाध्यक्ष:- सुमन बेरी

वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 जी-20 कार्यक्रम के रूप में दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 
• यह पहली बार है कि शिखर सम्मेलन रोम, इटली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।

स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली (LCSS) 
• भारत और यूएई ने दोनों देशों के बीच सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं (भारतीय रुपया और UAE दिरहम) और UPI को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है।

भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक स्‍पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। 

RBI के जुलाई बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख ‘इंडिया एट 100’ के अनुसार विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी को अगले 25 वर्षों के दौरान सालाना 7.6% की दर से बढ़ने की जरूरत है।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से नाम वापस ले लिया है। इसकी वजह बड़ी लागत बताई गई है।

फीफा महिला विश्व कप 2023
• संस्करण:- 9वाँ
• पहली बार फीफा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार दो देशों (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की सह-मेजबानी में किया जा रहा है।

प्रमोद राव अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के बोर्ड में सदस्य बने है।

इटली के लोनाटो में ISSF शॉटगन विश्व कप में भारत के पृथ्वीराज टोंडाइमन ने ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

21 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कम्युनिस्ट नेता एन. शंकरैया को मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने की घोषणा की है।

हाल ही स्कॉटलैंड में आइल ऑफ लुईस के समुद्र तट पर 50 से अधिक पायलट व्हेल की मौत हो गई।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
• सिंगापुर का पासपोर्ट अब दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। इससे 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। 
भारत की रैंक:- 80
भारतीय यात्री 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
• अफगानिस्तान रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर है।

टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (TSSC) और कौशल्या-द स्किल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में, नोकिया ने गुजरात में 5G कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। 
• यह उत्कृष्टता केंद्र ITI कुबेरनगर में स्थापित किया जायेगा।

ह्वासोंग-18
• उत्तर कोरिया ने ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च की है। यह ठोस प्रणोदक का उपयोग करने वाली पहली उत्तर कोरियाई मिसाइल है।

फ्रांस में भारतीय UPI से भुगतान करने को लेकर समझौता हुआ है।

थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल 27 पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत-म्यांमार-थाईलैंड राजमार्ग
• भारत-म्यांमार-थाईलैंड राजमार्ग एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी परियोजना है जिसका उद्देश्य भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच सड़क संपर्क स्थापित करना है।
• इस राजमार्ग की कुल दूरी लगभग 1,360 किमी (845 मील) है जो भारत के मणिपुर में मोरेह से शुरू होती है और म्यांमार से होकर थाईलैंड के माई सॉट पर समाप्त होती है।

हाल ही सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी इंडियन ऑयल ने फ्रांस की टोटल एनर्जीज और अबू धाबी की एडनॉक के साथ समझौते किए हैं।

अल्जाइमर रोग की नई दवा:-  डोनेमाब
• डोनेमैब अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली की एक एंटीबॉडी थेरेपी है जो एमिलॉयड-बीटा नामक प्रोटीन के असामान्य झुरमुट को लक्षित करती है जो मस्तिष्क में बन सकती है।

हाल ही केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 के पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया है। 

सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल
• शुभारंभ:- अमित शाह (सहकारिता मंत्री)
• सहारा इंडिया की 4-कॉपरेटि्व सोसाइटीज में निवेश करने वाले 10 करोड़ लोगों का फंसा पैसा वापस मिलेगा।
• इन सोसाइटीज ने निवेशकों से 86,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए थे।

SJVN लिमिटेड को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2023 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

अमेरिका ने भारत को 105 प्राचीन कलाकृतियां वापस सौंपी है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कोरिया ओपन 2023 में बैडमिंटन में एक पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट (565 किमी/घंटा) का नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

INDIA गठबंधन
• भारत भर के 26 विपक्षी राजनीतिक दलों का नया गठबंधन।
• नामकरण:- ममता बनर्जी द्वारा।
• उद्देश्य:- भाजपा का सामना करना।
• INDIA:- Indian National Developmental Inclusive Alliance.

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments