आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 17 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 16 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


16 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ला लीगा के दिग्गज खिलाड़ी लुइस सुआरेज का निधन हो गया।
उपनाम:- गोल्डन गैलिशियन।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने 16 जुलाई को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली में अपना 95वां स्थापना दिवस मनाया। 

हाल ही विश्व चुनाव निकाय संघ के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक का आयोजन कोलंबिया के कार्टाजेना में किया गया। 
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रॉकेट लॉन्च पैड से फिल्म निर्माता-लेखक विनोद मंकारा की नई पुस्तक ‘Prism: The Ancestral Abode of Rainbow’ का विमोचन किया है।

SAMARTH स्कीम 
• शुरू:- 2017 (कपड़ा मंत्रालय)
• उद्देश्य:- वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण करना।
• यह एक मांग आधारित और प्लेसमेंट उन्मुख अम्ब्रेला स्किलिंग कार्यक्रम है।
 
हाल ही आयुष मंत्रालय (भारत) पारंपरिक दवाओं पर आसियान देशों के सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

UAE एशियाई-प्रशांत मनी लॉन्ड्रिंग पर पर्यवेक्षक का दर्जा पाने वाला पहला अरब देश बना है।
कनाडा के वैंकूवर में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स-स्टाइल रीजनल बॉडी (FSRB) एशिया/पैसिफिक ग्रुप ऑन मनी लॉन्ड्रिंग (APG) का पूर्ण सत्र आयोजित किया जा रहा है।

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विश्व का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन और एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस
• भारत की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन।
• लॉन्च:- 2019 में।

सागर संपर्क
• समुद्री क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वदेशी अंतर वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (DGNSS) सागर संपर्क लॉन्च किया।
• सागर संपर्क का प्राथमिक उद्देश्य ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) में पाई गई त्रुटियों और अशुद्धियों को ठीक करके पोजिशनिंग डेटा की सटीकता में सुधार करना है।

मिशेल बुलॉक ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक की पहली महिला गवर्नर बनी है।


17 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के दौरान चंदन का सितार भेंट किया।
सजावटी सितार में देवी सरस्वती की नक्काशी है।

RBI के अनुसार जुलाई, 2023 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.229 अरब डॉलर बढ़कर 596.280 अरब डॉलर हो गया।

हाल ही हम्पी, कर्नाटक में शेरपा जी-20 की तीसरी बैठक आयोजित हुई।
अध्यक्ष:- अमिताभ कांत।

हाल ही मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया।

BHARAT अभियान
• कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि सचिव, मनोज आहूजा ने भारत (बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन) नाम से एग्री इन्फ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए एक नया अभियान शुरू किया।
• यह अभियान 15 जुलाई 2023 से 15 अगस्त 2023 तक एक महीने तक चलेगा।

विंबलडन 2023
• पुरुष एकल विजेता:- कार्लोस अल्काराज
• महिला एकल विजेता:- मार्केटा वोंड्रोसोवा (चेक गणराज्य)

ओमान की खाड़ी में चीन, रूस और ईरान द्वारा सुरक्षा बांड-2023 नामक एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को भूमि सम्‍मान 2023 पुरस्‍कार प्रदान किए।

नोमाडिक एलीफेंट - 2023
• संस्करण:- 15वाँ
• भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास
• उलानबटोर (मंगोलिया) में आयोजित।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2022
• संस्करण:- तीसरा
• जारीकर्ता:- नीति आयोग
• EPI एक व्यापक व्यवस्था है जो भारत में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की निर्यात तैयारियों का आकलन करता है।
• मुख्य स्तंभ:-
1. नीति 2. व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र 
3. निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र
4. निर्यात प्रदर्शन
• इस सूचकांक में 10 उप-स्तंभों; निर्यात संवर्द्धन नीति, संस्थागत ढाँचा, व्यापारिक वातावरण, आधारभूत संरचना, परिवहन कनेक्टिविटी, निर्यात अवसंरचना, व्यापार समर्थन, अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना, निर्यात विविधीकरण और विकास उन्मुखीकरण को भी शामिल किया गया है।
• समग्र (Overall) रैंकिंग में शीर्ष:- 
1. तमिलनाडु 2. महाराष्ट्र 3. कर्नाटक
राजस्थान की रैंक:- 13वीं
• पहाड़ी/हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नगालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थान है।
• भूमि से घिरे क्षेत्रों में हरियाणा शीर्ष पर है।
इसके बाद तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान का स्थान है। 
राजस्थान की रैंक:- 6
• केंद्रशासित प्रदेशों और छोटे राज्यों में गोवा EPI 2022 में पहले स्थान पर है।
• वर्ष 2021-22 में भारत का निर्यात 675 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया।



18 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

सऊदी अरब आसियान की मैत्री और सहयोग की संधि (TAC) में शामिल होने वाला 51वां देश बना है।

Google ने डूडल के जरिए प्रमुख सूडानी संगीतकार और संगीत वादक असमा हमजा को सम्मानित किया। 

अबू धाबी में IIT दिल्ली का पहला परिसर स्थापित किया जायेगा।

हाल ही प्रख्यात गणितज्ञ और पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) के संस्थापक निदेशक डॉ. जयंत नार्लीकर की पत्नी डॉ. मंगला नार्लीकर का निधन हो गया।

भारतीय कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (ATL) को ‘पॉवर ट्रांसमिशन सेक्टर’ में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स’ की ओर से ‘गोल्डन पीकॉक एन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट अवॉर्ड’ दिया गया है।

निर्मला सीतारमण ने गांधीनगर में आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (FMCBG) की बैठक के दौरान “भारत-इंडोनेशिया आर्थिक और वित्तीय वार्ता” शुरू करने की घोषणा की। 

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) चार रनवे वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बना है। 

जम्मू-कश्मीर सरकार ने आपका-मोबिला-हमारा-दफ्तर के दृष्टिकोण के साथ एक नया मोबाइल-दोस्त-ऐप लॉन्च किया है। 

कास पठार:- सतारा (महाराष्ट्र)

शोधकर्ताओं ने हाल ही में ट्यूनिकेट की एक नई जीवाश्म प्रजाति मेगासिफ़ोन थायलाकोस की खोज की है।
ट्यूनिकेट्स, जिन्हें आमतौर पर समुद्री स्क्वर्ट्स के रूप में जाना जाता है, समुद्री जानवरों का एक समूह है।

ब्लैक सी ग्रेन डील
• फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ।
जिससे अनाज (Grain) और फर्टिलाइजर्स की आपूर्ति में अव्वल देशों में शामिल यूक्रेन को डर लगा कि रूस ब्लैक सी में उसके जहाजों को नष्ट कर देगा। अतः उसने आपूर्ति बंद कर दी।
• जुलाई 2022 में तुर्किये और UN के प्रयासों से रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी ग्रेन डील संपन्न हुई।
प्रावधान:- दोनों देश एक दूसरे के कार्गो जहाजों पर हमला नहीं करेंगे और UN के अफसर इन जहाजों को Check किया करेंगे जिससे इनका दुरूपयोग हथियार लाने ले जाने के लिए ना किया जाए।
• 17 जुलाई 2023 को रूस एक तरफा तरीके से डील से हट गया है।
• प्रभाव:- खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता।
(विशेषकर अफ्रीकी देशों में भूखमरी की समस्या उत्पन्न होगी।)

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments