आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 14 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 13 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स


Current Affairs 2023


13 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), जनरल अनिल चौहान ने पोर्ट ब्लेयर में नौसेना वायु स्टेशन, आईएनएस उत्कर्ष में LRMR हैंगर एंड डिस्पर्सल का उद्घाटन किया। 

पूर्व विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स लातविया के 11वें राष्ट्रपति बने है। एडगर्स रिंकेविक्स यूरोपीय संघ के पहले खुले तौर पर समलैंगिक राष्ट्रपति बने है।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड (जून)
• पुरुष खिलाड़ी:- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
• महिला खिलाड़ी:- एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

बांग्लादेश और भारत ने अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने और क्षेत्रीय मुद्रा और व्यापार को मजबूत करने के उद्देश्य से रुपये में व्यापार लेनदेन शुरू किया है।

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 34वां अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड जीता है।

गूगल पे ने भारत में यूपीआई लाइट लॉन्च किया है। 

यूपीआई लाइट क्या है ?
• UPI लाइट को हाल ही में RBI द्वारा लॉन्च किया गया था। 
• यह एक मोबाइल वॉलेट है जो उपयोगकर्ताओं को UPI पिन दर्ज किए बिना वास्तविक समय में छोटे मूल्य (अधिकतम ₹200 तक) के भुगतान करने की अनुमति देता है। 
UPI:- यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस 

ONGC रिश्वत विरोधी प्रबंधन प्रणाली सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला भारत का पहला PSU बना है।

हाल ही भारत ने आयरलैंड के लिमरिक में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2023 में छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित 11 मेडल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

पार्थ सालुंखे रिकर्व श्रेणी में युवा विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने है।


14 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 12 जुलाई, 2023 को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। 
• नाबार्ड की स्थापना 1982 में कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को वित्तीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। 

भारत की G20 प्रेसीडेंसी के तहत हम्पी में G20 के तीसरे संस्कृति कार्य समूह की बैठक के तहत लम्बानी कढ़ाई वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 

GST परिषद की 50वीं बैठक
• ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगेगा।
• सिनेप्लेक्स के भीतर बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर 18% की बजाय 5% GST लगेगा।

ओडिशा के एक निजी चैनल ओटीवी ने देश की पहली क्षेत्रीय एआई न्यूज एंकर "लिसा" लॉन्च की है।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना:- अमेरिका

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश उज्जल भुइयां और केरल के मुख्य न्यायाधीश एस. वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने NTPC के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो “ओबरा डी” थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी है।
• क्षमता:- 800 मेगावाट
• ओबरा डी थर्मल पावर प्रोजेक्ट राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी, जिसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। 

ओडिशा राज्य मंत्रिमंडल ने भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कुई भाषा को शामिल करने की सिफारिश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इज़राइल की संसद ने सुप्रीम कोर्ट की शक्ति को सीमित करने वाले विधेयक को मंजूरी दी है।

देश का 36वां फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन
• नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने तमिलनाडु के पहले उड़ान प्रशिक्षण संगठन (FTO) को मंजूरी दी है।
• यह सेलम हवाई अड्डे पर स्थापित किया जायेगा।

15 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023
• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2023 जारी किया गया है।
• यह किसी व्यक्ति के जीवन और कल्याण को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन स्तर के परस्पर संबंधित अभावों को मापता है।
• विश्व स्तर पर 110 देशों के 6.1 अरब लोगों में से 1.1 अरब लोग (कुल जनसंख्या का 18%) बहुआयामी रूप से अत्यंत गरीब हैं।
• भारत में 2005-2006 से 2019-2021 के दौरान कुल 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। 
• भारत में गरीबी की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है जो वर्ष 2005-2006 के 55.1% से घटकर वर्ष 2019-2021 में 16.4% हो गई है।
• भारत में अभी भी 230 मिलियन से अधिक लोग गरीब हैं।
• भारत की लगभग 18.7% आबादी इस श्रेणी में है।

बैस्टिल डे परेड (फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस)
• फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि बने। इस परेड में तीनों सेनाओं के भारतीय सशस्त्र बलों के एक दस्ते ने भी भाग लिया। 

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक
• अध्यक्ष:- राजनाथ सिंह
• फ्रांस से 26 राफेल समुद्री विमान खरीदें जाएंगे।
• 3 अतिरिक्त स्कॉर्पीन सबमरीन की खरीद को मंजूरी दे दी गई। इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा किया जाएगा, जो भारत की स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

विश्व युवा कौशल दिवस:- 15 जुलाई
मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान:- तमिलनाडु

मेजराना जीरो मोड्स
• हाल ही माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं ने मेजराना ज़ीरो मोड्स के निर्माण में एक महत्वपूर्ण सफलता की घोषणा की। 
• यह एक प्रकार का कण है जो क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांति ला सकता है।
• माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं ने एक एल्यूमीनियम सुपरकंडक्टर और एक इंडियम आर्सेनाइड सेमीकंडक्टर से बना एक टोपोलॉजिकल सुपरकंडक्टर का निर्माण किया है। 

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI लॉन्च की है।

हाल ही तेलंगाना उच्च न्यायालय ने तेलंगाना किन्नर अधिनियम को असंवैधानिक घोषित कर दिया।

हाल ही टेक्सास और उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका) में मेजर लीग क्रिकेट 2023 टूर्नामेंट शुरू हुआ है।

चंद्रयान-3 मिशन
• लॉन्च:- 14 जुलाई 2023 (2:35 PM)
• रॉकेट:- LVM3 M4
• स्थल:- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा)
• पेलोड़ (कुल भार):- 3900 किग्रा
• एजेंसी:- इसरो
• चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है।
लैंडर:- विक्रम
रोवर:- प्रज्ञान
• बजट:- 615 करोड़ रुपए
चंद्रयान-2 की लागत 970 करोड़ थी। उसका ऑर्बिटर सफल रहा था। अभी भी चांद की ऑर्बिट में है। इस वजह से चंद्रयान-3 के साथ ऑर्बिटर नहीं भेजा। इससे लागत 615 करोड़ रह गई।
• चंद्रयान-2 ने पहली बार चंद्रमा पर पानी की खोज की हैं।
• उद्देश्य:- 
(i) चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित एवं सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन।
(ii) चंद्रमा की सतह का अध्ययन।
(iii) यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।
• चंद्रयान-3 के 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना जताई गई है। अगर सफल लैंडिंग हो जाती है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अमेरिका, रूस और चीन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
• किसी भी देश ने दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग नहीं की है। सब कुछ ठीक रहा तो ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 साल 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। 

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी 384,400 किलोमीटर (238,855 मील) है। यह पृथ्वी के व्यास का लगभग 30 गुना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments