विश्व एथलेटिक्स दिवस: 7 मई
रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती:- 7 मई
पोलावरपु मल्लीखरजुना प्रसाद कोल इंडिया के अध्यक्ष बने है।
चौथी जी 20 टेकस्प्रिंट 2023 प्रतियोगिता
• RBI और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) ने जी 20 टेकस्प्रिंट 2023 का शुभारंभ किया है, जो एक वैश्विक प्रतियोगिता है।
• उद्देश्य:- अभिनव प्रौद्योगिकी समाधानों के माध्यम से सीमा पार भुगतान में सुधार करना है।
हाल ही गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई।
उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में भगवान राम की कहानी सुनाने के लिए डिज्नीलैंड पर आधारित एक थीम पार्क रामालैंड विकसित करेगी।
भारत और इजराइल ने औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए समझौता किया है।
हाल ही ओलंपिक पदक विजेता अमेरिकी धावक और पूर्व विश्व चैंपियन टोरी बोवी का निधन हो गया।
पी कृष्णा भट को भारतीय बास्केटबॉल महासंघ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
अडानीकॉनेक्स विजाग के मधुरवाड़ा में एक एकीकृत डेटा सेंटर और प्रौद्योगिकी व्यापार पार्क स्थापित करेगी।
2012 ओलंपिक में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले बोत्सवाना के निजेल अमोस पर डोपिंग के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
8 मई 2023 करेंट अफेयर्स
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी मालदीव की समकक्ष मरिया दीदी ने मालदीव के तटरक्षक बल के लिए सिफावारू में एक बंदरगाह की नींव रखी है।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (NIUA) ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में रिवर-सिटीज एलायंस (आरसीए) ग्लोबल सेमिनार: अंतर्राष्ट्रीय नदी-संवेदनशील शहरों के निर्माण के लिए साझेदारी का आयोजन किया।
असम के जोगीघोपा में भारतमाला परियोजना के तहत भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण:- NHIDCL द्वारा।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क निकोलस को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) को अगला अध्यक्ष चुना गया है।
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2023 में 88.67 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता है।
अडानी ग्रुप ने म्यांमार बंदरगाह 30 मिलियन डॉलर में बेच दिया है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है।
विश्व थैलेसीमिया दिवस:- 8 मई
विश्व रेड क्रॉस दिवस:- 8 मई
भारत और बांग्लादेश के बीच सिलहट के भोलागंज में पहले बॉर्डर हाट का उद्घाटन किया गया।
भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए, मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दावकी भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया है।
9 मई 2023 करेंट अफेयर्स
बुलंद भारत अभ्यास
• हाल ही भारतीय सेना ने पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे ऊंचे आर्टिलरी रेंज क्षेत्र में एक एकीकृत निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास ‘बुलंद भारत’ किया।
• बुलंद भारत अभ्यास में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों में तैनात विशेष बलों, उड्डयन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान शामिल हुए।
भारत जी 7 द्वारा शुरू की गई एक पर्यावरणीय पहल ‘क्लाइमेट क्लब’ में शामिल होने पर विचार कर रहा है।
बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में उत्तर प्रदेश के पहले फार्मा पार्क की स्थापना की जाएगी।
दंतक परियोजना
• इस परियोजना की स्थापना 24 अप्रैल, 1961 को हुई थी।
• यह भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच एक समझौते के परिणामस्वरूप स्थापित की गई थी
दंतक परियोजना के तहत अग्रणी मोटर योग्य सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
• उद्देश्य:- भूटान के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी प्रदान करना।
सेबी ने लीगल एंटिटी आइडेंटीफायर (LEI) प्रणाली की शुरू की है। (सेबी की स्थापना:- 1988)
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा की आत्मकथा:- माई लाइफ एज ए कॉमरेड।
एएलएस 50
• हाल ही वायु सेना को अपनी पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लॉटरिंग युद्ध सामग्री 'एएलएस 50' प्राप्त हुई है।
• टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) द्वारा विकसित, स्वायत्त प्रणाली को वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कार्लोस अल्कराज ने मैड्रिड ओपन 2023 का खिताब जीता है।
भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को बाइडन प्रशासन में घरेलू नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है।
हाल ही बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने वीओ चिदम्बरनार बंदरगाह (तमिलनाडु) से एमवी एमएसएस गैलेना जहाज को झंडी दिखाकर तूतीकोरिन और मालदीव के बीच सीधी शिपिंग सेवा का उद्घाटन किया है।
केरल संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (KIRF)
• उच्च शिक्षा मंत्री, आर बिंदु ने केरल संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (KIRF) पेश किया है।
• उद्देश्य:- केरल में उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना।
• केरल उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए रैंकिंग ढांचा स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
• यह राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की तर्ज पर पेश किया गया है।
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में पहले भारतीय वायु सेना (IAF) हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया।
ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड
• हाल ही में क्यूबा के हवाना में एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने 17.37 मीटर की छलांग लगाकर प्रतियोगिता जीती और नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
अयुष्मान खुराना वेकफिट के ब्रांड एंबेसडर बने है।
भारतीय नौसेना के सबसे पुराने लैंडिंग पोत INS मगर को 36 साल तक उत्कृष्ट सेवाओं के बाद मुक्त कर दिया गया है। इसे 16 नवंबर, 1984 को लॉन्च किया गया था।
स्टेशन क्षेत्र विकास के लिए प्रोजेक्ट- स्मार्ट
• आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) और रेल मंत्रालय ने संयुक्त रूप से 'मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट' (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
• चार हाई स्पीड रेल स्टेशनों- गुजरात में साबरमती, सूरत और महाराष्ट्र में विरार और ठाणे के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
• सूरत, विरार और ठाणे ग्रीन फील्ड हैं जबकि साबरमती ब्राउन फील्ड डेवलपमेंट है।
प्रोजेक्ट-स्मार्ट
• प्रोजेक्ट-स्मार्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (MAHSR) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्पना करता है ताकि यात्रियों और अन्य हितधारकों की पहुंच और सुविधा को बढ़ाया जा सके।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) को मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने के लिए विकसित किया जा रहा है। यह देश की पहली हाई-स्पीड रेल लाइन होगी।
• इसे जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
आसियान शिखर सम्मेलन
• हाल ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) का 42वां शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में “ASEAN Affairs: Epicenter of Growth.” विषय के साथ शुरू हुआ है।
• आसियान की स्थापना:- आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) के तहत 8 अगस्त, 1967
• सदस्य:- वर्तमान में 10 देश हैं -
ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
• आदर्श वाक्य:- 'वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी'
• तिमोर-लेस्ते आसियान का 11वां सदस्य बनेगा।
महाराणा प्रताप जयंती
• हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि को पड़ता है। इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती 22 मई को मनाई जाएगी।
• महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ था।
SAVE WATER
0 Comments