एसी मिलान के स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविच ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
केरल फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क (KFON)
• केरल सरकार द्वारा लॉन्च।
• उद्देश्य:- सभी घरों और सरकारी कार्यालयों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित करके डिजिटल विभाजन को कम करना है।
• केरल इंटरनेट के अधिकार को एक बुनियादी अधिकार घोषित करने वाला पहला राज्य बना है।
गुजरात में EV बैटरी प्लांट
• टाटा समूह ने लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी लगभग 13,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
• गुजरात के साणंद में लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग गीगा फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।
बीके शिवानी की पुस्तक:- द पावर ऑफ वन थॉट।
गगन सैटेलाइट टेक के साथ हेलीकाप्टर नेविगेशन डेमो
• भारत ने GAGAN उपग्रह प्रौद्योगिकी का उपयोग करके मुंबई के जुहू से पुणे तक की उड़ान के लिए हेलीकॉप्टरों के लिए प्रदर्शन-आधारित नेविगेशन का एशिया का पहला प्रदर्शन आयोजित करके विमानन क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
गगन क्या है ?
• GAGAN, GPS एडेड GEO संवर्द्धित नेविगेशन के साथ, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक अंतरिक्ष-आधारित ऑग्मेंटेशन सिस्टम है।
• यह सिस्टम स्थानीय भौगोलिक स्थिति प्रदान करके GPS नेविगेशन के आउटपुट में अधिक सटीकता बढ़ाता है, जिससे अधिक कुशल यातायात प्रबंधन हेतु विमान स्थान की सटीकता में सुधार होता है।
एम्स नागपुर राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला एम्स बना है।
लेखक अभय के. की पुस्तक:- नालंदा।
पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन (पद्म श्री से सम्मानित) का निधन हो गया।
MAHIR मिशन
• हाल ही में विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से 'एडवांस्ड एंड हाई-इम्पैक्ट रिसर्च पर' राष्ट्रीय मिशन 'MAHIR' लॉन्च किया हैं।
• यह मिशन देश की ऊर्जा दक्षता में वृद्धि करेगा।
• इस मिशन का उद्देश्य भारत के भीतर और बाहर बिजली क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों की पहचान करना और विकसित करना है।
• अवधि:- 2023-2028 (5 वर्ष)
• यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में भी योगदान देगा।
8 जून 2023 करेंट अफेयर्स
विश्व महासागर दिवस:- 8 जून
भारत के सबसे पुराने कारोबारी समूह टाटा ग्रुप को हाल में ही देश का सबसे वैल्युएबल ब्रांड होने का खिताब मिला है।
जनार्दन प्रसाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के नए महानिदेशक बने है।
एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) बने है।
पीएम कुसुम योजना
• 2019 में शुरू की गई प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना का उद्देश्य भारत में किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
एयर डिफेंडर 2023 अभ्यास
• जर्मनी में आयोजित किया जाएगा।
• इसमें 25 देशों के 10,000 प्रतिभागी और 250 विमान नाटो सदस्य देश पर नकली हमले का जवाब देंगे।
भारत कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के महानिदेशक अतुल वर्मा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
डीडी एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन
• राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर भारत की पहली अंग्रेजी महिला समाचार प्रस्तुतकर्ताओं में से एक गीतांजलि अय्यर का निधन हो गया।
• चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर से सम्मानित।
• 1989 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार जीता।
• वह विश्व वन्यजीव कोष (WWF) से भी जुड़ी थीं।
9 जून 2023 करेंट अफेयर्स
भारत के सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के येचियोन में एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के डेकाथलन में स्वर्ण पदक जीता है।
पांच देश अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने है।
लेखक शांतनु गुप्ता ने अपना नया ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' लॉन्च किया है।
मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका विमोचन किया।
अग्नि प्राइम मिसाइल
• डीआरडीओ ने बैलिस्टिक अग्नि मिसाइल के उन्नत संस्करण 'अग्नि प्राइम' का सफल परीक्षण किया है।
• मारक क्षमता:- 1,000 से 2,000 किलोमीटर
मुथमिज़ सेल्वी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली तमिलनाडु की पहली महिला बनी है।
NTPC कांटी ने अपनी CSR पहल के हिस्से के रूप में, बालिका सशक्तिकरण मिशन (GEM)-2023 शुरू किया है।
• उद्देश्य:- कांटी ब्लॉक (बिहार) से 40 वंचित ग्रामीण लड़कियों को सशक्त बनाना।
रेलवे सुरक्षा आयोग (CRS) भारत में एक महत्वपूर्ण सरकारी आयोग है जो रेल यात्रा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।
हाल ही केरल के पहले ‘अशोक चक्र’ विजेता हवलदार एल्बी डीक्रूज का निधन हो गया।
1962 में उन्हें देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से अशोक चक्र (तृतीय श्रेणी) मिला था। 1967 से इस पुरस्कार को ‘शौर्य चक्र’ कहा जाता है।
CSE रिपोर्ट
• हाल ही गैर-लाभकारी संगठन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2023: इन फिगर्स’ रिपोर्ट जारी की।
• तेलंगाना समग्र पर्यावरणीय प्रदर्शन के मामले में शीर्ष रैंक पर रहा।
पांचवा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक
• डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा लॉन्च।
• केरल बड़े राज्यों में शीर्ष पर रहा।
• गोवा छोटे राज्यों में शीर्ष पर रहा।
• जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष पर रहा।
SAVE WATER
0 Comments