विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस:- 3 मई
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस:- 4 मई
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023
• रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी।
• भारत की रैंक:- 161 (180 देशों में)
• शीर्ष 3 देश:- नॉर्वे, आयरलैंड और डेनमार्क
• अंतिम 3 देश:- वियतनाम, चीन और उत्तर कोरिया।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2023
• संयुक्त राष्ट्र ने जेल में बंद तीन ईरानी महिला पत्रकारों को UNESCO/गिलेर्मो कैनो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2023 प्रदान किया है।
1. नीलोफर हमीदी
2. एलाहेह मोहम्मदी
3. नरगिस मोहम्मदी
तलाक के लिए 6 महीने का इंतजार अनिवार्य नहीं
• सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि अगर पति-पत्नी का रिश्ता टूट चुका है और उसमें सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची है, तो कोर्ट संविधान के अनुच्छेद-142 के तहत तलाक को मंजूरी दे सकता है। इसके लिए छह महीने का इंतजार अनिवार्य नहीं होगा।
पूर्व लोकसभा सांसद पंडित रामकिशन को हाल ही में समाजवादी नेता के रूप में उनके योगदान के लिए नई दिल्ली में "शताब्दी पुरुष" (मैन ऑफ द सेंचुरी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
लद्दाख के इतिहास में पहली बार भारत स्थित ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने कारगिल में एक परियोजना के लिए सरकारी मदद की घोषणा की है। ''जड़ों की ओर लौटो'' नाम की इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान को स्कूली शिक्षा के विज्ञान के पाठ्यक्रम से जोड़ना है।
गॉडफादर ऑफ एआई
• हाल ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जनक माने जाने वाले जेफ्री हिंटन ने गूगल से इस्तीफा दे दिया है।
CBSE ने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के हिस्से के रूप में कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने का निर्णय लिया है।
ओडिशा सरकार ने पुरुष और महिला भारतीय हॉकी टीमों (सीनियर और जूनियर) के लिए अपने प्रायोजन (Sponsorship) को अगले दस वर्षों तक (2033 तक) बढ़ा दिया है।
अमिताभ कांत की पुस्तक:- 'मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज।'
राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली वायुसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह (उत्तर प्रदेश) फ्रांस में चल रहे कई देशों के अभ्यास ओरियन में भाग ले रही भारतीय टीम में शामिल है।
5 मई 2023 करेंट अफेयर्स
हवा से गिराए जाने वाला कंटेनर
• DRDO और भारतीय नौसेना ने गोवा के तट पर आईएल 38एसडी विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 'एडीसी-150' का सफल परीक्षण किया है।
विवाद से विश्वास - I एमएसएमई को राहत योजना
• लॉन्च वर्ष:- 2023
• वित्त मंत्रालय ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को कोविड अवधि के लिए राहत प्रदान करने के लिए “विवाद से विश्वास - I एमएसएमई को राहत” योजना का शुभारम्भ किया है।
• उद्देश्य:- कोविड़ महामारी से प्रभावित MSME को राहत प्रदान करना।
• MSME द्वारा कोविड अवधि के दौरान अनुबंधों को निष्पादित करने में विफलता के मामलों में, बोली या प्रदर्शन सुरक्षा से संबंधित जब्त की गई राशि का 95 प्रतिशत सरकार और सरकारी उपक्रमों द्वारा उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष बने है।
सीमा सड़क संगठन (BRO)
• स्थापना:- 7 मई 1960
• 64वां स्थापना दिवस:- 7 मई
• उद्देश्य:- सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का निर्माण और रखरखाव करके भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
• BRO ने स्थापना दिवस के अवसर पर “एकता और श्रद्धांजलि अभियान” का आयोजन किया।
• आदर्श वाक्य:- श्रमण सर्वम साधनम (मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है)
हाल ही दुबई में अरेबियन ट्रेवल मार्ट 2023 आयोजित किया गया।
जेफ्री इमैनुएल
• चेन्नई के जेफ्री इमैनुएल पुर्तगाल में सर्किट डी एस्टोरिल में FIM वर्ल्ड जूनियर ग्रैंड प्रिक्स में भाग लेने वाले पहले भारतीय राइडर बने है।
• जेफ्री ने कुना डे कैंपियोंस के लिए रेस की।
सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी
• फोर्ब्स द्वारा 2023 के लिए सूची जारी।
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
2. लियोनेल मेसी
3. किलियन एम्बापे
भारत की पहली अंडर सी टनल
• इस सुरंग का निर्माण मुंबई में हो रहा है।
• इस सुरंग को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा बनाया जा रहा है। यह टनल मुंबई तटीय सड़क परियोजना- मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट (MCRP) का एक हिस्सा है
गीता कर्मिकुला बीमा
• तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में ताड़ी निकालने वालों के लिए एक नई बीमा योजना गीता कर्मिकुला बीमा शुरू करने की घोषणा की है।
• इस योजना के तहत सरकार ₹5 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करेगी।
हाल ही टोडी टैपर्स के लिए 'गीता कर्मिकुला भीमा' नामक बीमा योजना किस राज्य ने शुरू की है ? - तेलंगाना
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि
• हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने स्पीति घाटी में महिलाओं के लिए 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
• 18 वर्ष से अधिक आयु की बौद्ध भिक्षुणियों सहित सभी पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
6 मई 2023 करेंट अफेयर्स
दक्षिण अफ्रीका की स्टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल सीयू - चयन (CU-Chayan) लॉन्च किया है।
गीगाचैट
• रूस के Sberbank ने ChatGPT को टक्कर देने के लिए GigaChat लॉन्च किया है।
कनाडाई-सिख कवियित्री रूपी कौर की "मिल्क एंड हनी" अमेरिकी कक्षाओं में प्रतिबंधित 11 पुस्तकों में शामिल है।
राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण 2021-22
• हाल ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) ने मिलकर राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण (NMIS) 2021-22 के आँकड़े जारी किए।
• कर्नाटक सबसे अभिनव (Innovative) राज्य है। इसके बाद दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव (DNH&DD), तेलंगाना और तमिलनाडु हैं।
नेपाल ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप क्रिकेट 2023 के लिए क्वालीफाई किया है।
तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022
• आयोजन:- उत्तर प्रदेश
• हाल ही केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 (केआईयूजी 2021) के लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम (गाने) का शुभारंभ किया।
• शुभंकर:- जीतू (बारहसिंघा का प्रतिनिधित्व)
• खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण 23 मई से 3 जून तक चलेगा।
• इसका उद्घाटन समारोह 25 मई को लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में होगा।
• इस बार कुल 21 खेल शामिल है। (अब तक सर्वाधिक)
इसमें नौकायन (रोइंग) को पहली बार शामिल किया गया है।
• इस प्रतियोगिता में वाराणसी, नोएडा, गोरखपुर और लखनऊ शहरों में 21 खेलों में 200 भारतीय विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे।।
• निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा।
खेलो इंडिया योजना
• राजीव गांधी खेल अभियान (RGKA), शहरी खेल अवसंरचना योजना (USIS) और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना (NSTSS) को मिलाकर 2017-18 में इस योजना को शुरू किया गया।
उद्देश्य:-
• खेल के बुनियादी ढांचे का विकास और उन्नयन
• खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना
• खेलो इंडिया केंद्रों और खेल अकादमियों की स्थापना
• फिट इंडिया आंदोलन को प्रोत्साहित करना
• खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देना
• इस योजना का अंतिम लक्ष्य “सभी के लिए खेल” और “उत्कृष्टता के लिए खेल” को बढ़ावा देना है, जिससे एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय राष्ट्र का निर्माण होता है।
योजना के तहत लाभ:-
• इस योजना के तहत विभिन्न स्तरों पर प्राथमिकता वाले खेल विधाओं में प्रतिभाशाली एथलीटों को 8 वर्षों के लिए सालाना 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
• इस कार्यक्रम के माध्यम से 10 से 18 वर्ष की आयु के लगभग 20 मिलियन बच्चे राष्ट्रीय शारीरिक स्वास्थ्य अभियान में भाग लेंगे।
• पूरे भारत में खेलों में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में 20 विश्वविद्यालयों को स्थापित किया जायेगा।
हाल ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
Global Chess League
• विश्व की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी शतरंज लीग ग्लोबल चेस लीग दुबई में शुरू होगी।
• यह फिडे और टेक महिंद्रा का संयुक्त उद्यम है।
लंदन में किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक
• यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के राजा और रानी के रूप में चार्ल्स III और उनकी पत्नी, कैमिला का राज्याभिषेक 6 मई 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुआ।
NTPC की पहली विदेशी क्षमता वृद्धि
• नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने अपना पहला विदेशी क्षमता विस्तार हासिल किया है, जिसकी शुरुआत बांग्लादेश से हुई है।
• NTPC ने हाल ही में बांग्लादेश के रामपाल, मोंगला, बागेरहाट में स्थित 1320 मेगावाट (2×660) मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की 660 मेगावाट यूनिट-1 को जोड़ा है।
• नए विस्तार के साथ, NTPC की स्थापित क्षमता 72304 मेगावाट तक पहुंच गई है।
SAVE WATER
