आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 5 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 4 जून 2023 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2023


4 जून 2023 करेंट अफेयर्स

भारत और वियतनाम ने हाल ही में नई दिल्ली में तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की।

आर्कटिक चैलेंज 2023 अभ्यास
• उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों ने फिनलैंड में रूस की सीमा के करीब आर्कटिक चैलेंज 2023 युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसमें नाटो के 14 देश हिस्सा ले रहे हैं। 

RBI ने हाल ही में ‘100 डेज 100 पे’ अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य 100 दिनों की अवधि के भीतर हर जिले में हर बैंक के शीर्ष 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाना और निपटान करना है। 

अर्जेंटीना की सेलेस्टे सौलो विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव बनी है।

भारत की पहली डीलक्स ट्रेन, डेक्कन क्वीन ने हाल ही में पुणे और मुंबई के बीच संचालन की 93वीं वर्षगांठ मनाई।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है।

महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल ने पर्यटन उद्योग में महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास में “Aai” नामक लिंग-समावेशी पर्यटन नीति के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।

हाल ही घाना की लेखिका और नारीवादी अमा अता एडू का निधन हो गया।

कवच, एक स्वदेशी स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली
• ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण हादसे के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर इस रूट कवच सिस्टम लगा होता तो फिर इस हादसे को टाला जा सकता था।
दरअसल, इस साल की शुरुआत में एक डेमो सिस्टम दिखाया गया था, जिसमें आमने-सामने आने पर दो ट्रेनें अपने आप रुक जाती हैं. इस सिस्टम को विकसित करने के पीछे भारतीय रेलवे का उद्देश्य जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य हासिल करना है। इसका पहला ट्रायल साल 2016 में किया गया था।
कवच क्या है ?
• कवच एक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसे भारतीय रेलवे ने RDSO (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन) के जरिए विकसित किया है। इस सिस्टम पर रेलवे ने साल 2012 में काम करना शुरू किया था। उस वक्त इस प्रोजेक्ट का नाम Train Collision Avoidance System (TCAS) था।
• यह सिस्टम कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का सेट है। इसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइसेस (RFID) को ट्रेन, ट्रैक, रेलवे सिग्नल सिस्टम और हर स्टेशन पर एक किलोमीटर की दूरी पर इंस्टॉल किया जाता है। यह सिस्टम दूसरे कंपोनेंट्स से अल्ट्रा हाई रेडियो फ्रिक्वेंसी के जरिए कम्युनिकेट करता है। जैसे ही कोई लोको पायलट किसी सिग्नल को जंप करता है, तो कवच एक्टिव हो जाता है। इसके बाद सिस्टम लोको पायलट को अलर्ट करता है और फिर ट्रेन के ब्रेक्स का कंट्रोल हासिल कर लेता है। जैसे ही सिस्टम को पता चलता है कि ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आ रही है, तो वो पहली ट्रेन के मूवमेंट को रोक देता है।


5 जून 2023 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने त्रिनिदाद और टोबैगो के  डेनिस फ्रांसिस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र का अध्यक्ष चुना है।

विश्व पर्यावरण दिवस:- 5 जून
थीम:- Solutions to Plastic Pollution.

विश्व संरक्षण कांग्रेस (WCC) 
• संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 2025 में विश्व संरक्षण कांग्रेस (WCC) की मेजबानी करेगा। 
• इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने अबू धाबी को इस कार्यक्रम के लिए चुना है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मौसम विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला अल मंडोस 2023 से 2027 तक चार साल के कार्यकाल के लिए विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के नए अध्यक्ष बने है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर नगर कर दिया गया है।
अहिल्याबाई होलकर की जयंती:- 31 मई 

हाल ही NIPCCD क्षेत्रीय केंद्र, मोहाली में मिशन वात्सल्य पर एक पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय जन सहयोग और बाल विकास संस्थान (NIPCCD) का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

मणिपुर हिंसा की जांच के लिए समिति
• भारत सरकार ने मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं की जांच के लिए गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया है।

हाल ही मलयालम अभिनेता कोल्लम सुधी का निधन हो गया।

राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023
• शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी।
• IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष समग्र रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा है जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (IIFC), बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान दिया गया है। 

मैक्स वेरस्टापेन ने स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है।

हाल ही हिंदी और मराठी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन हो गया।


6 जून 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल (सरबजीत सिंह पेंटल) का निधन हो गया। 

हाल ही केके गोपालकृष्णन की पुस्तक “कथकली डांस थिएटर: ए विजुअल नैरेटिव ऑफ सेक्रेड इंडियन माइम” का विमोचन किया गया।

मेकेदातु परियोजना:- कर्नाटक 
• यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है जिसमें कर्नाटक के रामनगर ज़िले में कनकपुरा के पास एक संतुलन जलाशय का निर्माण शामिल है। मेकेदातु (जिसका अर्थ है बकरी की छलांग) कावेरी और उसकी सहायक अर्कावती नदियों के संगम पर स्थित एक गहरी खाई है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023
• संस्करण:- तीसरा संस्करण
• शुभंकर:- जीतू (बारहसिंगा)
• • हाल ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण वाराणसी के IIT BHU परिसर में संपन्न हुआ।
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने ओवरऑल खिताब जीता। (26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक)
• खेलों की मेजबानी उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और गौतम बुद्ध नगर में की गई।
शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली में हुई। 
वाटर स्पोर्ट्स की रोइंग प्रतियोगित गोरखपुर में आयोजित की गई।

रेकिट ने अपने डेटॉल बनेगा स्वस्थ भारत अभियान के हिस्से के रूप में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पहले डेटॉल क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल का उद्घाटन किया। 

साइक्लोन बिपरजॉय
• साइक्लोन बिपरजॉय एक कम दबाव का क्षेत्र है जो वर्तमान में दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बन रहा है। 
बांग्लादेश ने बिपरजॉय का नामकरण किया है जिसका अर्थ होता है - आपदा।
• साइक्लोन से भारत के पश्चिमी तट पर भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। 

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी इस समय यूरो में गिरावट और 2023 के पहले तीन महीनों के दौरान अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित संकुचन के कारण मंदी का सामना कर रहा है। 

स्मृति मंधाना रैंगलर (Wrangler) की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

हाल ही पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वेटलैंड और मैंग्रोव संरक्षण हेतु दो योजनाओं की शुरुआत की।
1. अमृत धरोहर योजना
उद्देश्य:- सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से भारत में मौजूदा रामसर स्थलों का संरक्षण।
2. मिष्टी योजना
(समुद्री आवास और मूर्त आय के लिए मैंग्रोव पहल)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments