इंग्लैंड की हीथर नाइट और इयोन मोर्गन और भारत की झूलन गोस्वामी को MCC की विश्व क्रिकेट समिति में शामिल किया गया है।
भारत में पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन जींद-सोनीपत मार्ग पर संचालित होने वाली है।
ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी
• हाल ही ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में, पृथ्वी से 120,000 फीट ऊपर समताप मंडल में लॉन्च किया गया।
• 27 जून से शुरू होने वाली आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी मेजबान देश भारत सहित दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी।
रोहित जावा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के एमडी और सीईओ बने है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में “बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज” नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी में यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध विश्व धरोहर स्थलों की विशेषता वाले बैंकनोट प्रदर्शित किए जाएंगे।
DRDO प्रौद्योगिकी दूरदर्शिता 2023 दस्तावेज
• DRDO ने हाल ही में भारत में स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 75 प्रौद्योगिकी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की एक व्यापक सूची का अनावरण किया।
हरियाणा के झज्जर की गोल्फर दीक्षा डागर ने चेक लेडीज ओपन में अपना दूसरा लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) खिताब जीता है।
राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF)
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक, 2023 पेश करने को मंजूरी दी है।
• इस विधेयक के तहत राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना की जाएगी।
• NRF एक शीर्ष निकाय होगा जो भारत में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों और आर एंड डी प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देगा।
29 जून 2023 करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस:- 29 जून
यह दिवस पीसी महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है।
पीसी महालनोबिस
• जन्म:- 29 जून, 1893 को कोलकाता में।
• वह एक वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् थे।
• इन्हें “महालनोबिस दूरी” तैयार करने के लिए जाना जाता है, जिसका उपयोग वर्गीकरण और क्लस्टर विश्लेषण में किया जाता है।
• भारत के पहले योजना आयोग के सदस्य भी थे।
• 1950 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना की।
पीएम-प्रणाम योजना
• बजट घोषणा 2023-24
• केंद्र सरकार ने वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने के मकसद से राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए 28 मई 2023 को एक नई योजना पीएम-प्रणाम को मंजूरी दी है।
PRANAM:- Promotion of Alternate Nutrients for Agriculture Management
कृषि प्रबंधन के लिए वैकल्पिक पोषक तत्वों का संवर्धन योजना।
• उद्देश्य:- मिट्टी को बचाना और उर्वरकों के निरंतर संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना।
• योजना के तहत, जो राज्य वैकल्पिक उर्वरक अपनाएंगे, उन्हें रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करके बचाई जाने वाली सब्सिडी से प्रोत्साहित किया जाएगा।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 3.68 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मौजूदा यूरिया सब्सिडी योजना को मार्च 2025 तक जारी रखने का फैसला किया है।
सल्फर कोटेड यूरिया
• मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करने और किसानों की इनपुट लागत को कम करने के लिए सरकार ने सल्फर-लेपित यूरिया (यूरिया गोल्ड) लॉन्च करने की घोषणा की है।
• इसे यूरिया गोल्ड के नाम से जाना जाएगा।
ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम
• केंद्र सरकार ने ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम का मसौदा तैयार किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों, वानिकी उद्यमों, सतत कृषि उद्यमों, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों, निजी क्षेत्रों, उद्योगों और संगठनों के लिए पर्यावरण से जुड़े सकारात्मक कार्य करने और ग्रीन क्रेडिट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक बाजार आधारित तंत्र बनाना है।
महान अप्रवासी सूची
• न्यूयार्क के कॉरनेज कॉरपोरेशन द्वारा जारी।
• विश्व बैंक के अध्यक्ष और भारतीय मूल के अमेरिकी अजय बंगा का नाम 2023 की ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासियों) की सूची में शामिल किया गया है।
• अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस:- 4 जुलाई
हाल ही RBI ने अपनी 27वीं वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) जारी की।
मेटा (फेसबुक) ने भारतीय मिक्स्ड रियलिटी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
उद्देश्य:- नवाचारों को बढ़ावा देना।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चीन के हाओलियांग जू को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) का उप प्रमुख नियुक्त किया है।
30 जून 2023 करेंट अफेयर्स
डिजिटल घूमंतू रणनीति
• कनाडा के आप्रवासन मंत्री ने दुनिया भर से प्रतिभाशाली व्यक्तियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक डिजिटल खानाबदोश रणनीति शुरू करने की घोषणा की।
• तकनीकी उद्योग में कुशल श्रमिकों की कमी दूर करना।
ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2023
• विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी।
• एक्सचेंजर के सहयोग से प्रकाशित।
• शीर्ष रैंक:-
1. स्वीडन
2. डेनमार्क
3. नॉर्वे
4. फिनलैंड
• भारत की रैंक:- 67 (120 देशों में)
भारत एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां सभी आयामों में एनर्जी ट्रांजिशन की गति तेज हो रही है।
कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले उपमुख्यमंत्री बने है।
भारत में अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी GAIL इंडिया लिमिटेड को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर (AEO) टी 3 का दर्जा दिया गया है।
अजय भटनागर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह (Asteroid) दिवस:- 30 जून
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस:- 30 जून
हेमिस फेस्टिवल:- लेह (लद्दाख)
भारत, इजराइल कृषि क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देंगे।
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
• स्टीव स्मिथ वर्ल्ड क्रिकेट में पारियों के मामले में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इस सूची के टॉप पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा हैं।
SAVE WATER
0 Comments