3 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 2 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 1 जून 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


1 जून 2023 करेंट अफेयर्स

लेखक रामचंद्र मूर्ति कोंडुभाटला ने एनटीआर-ए पॉलिटिकल बायोग्राफी नामक पुस्तक लिखी है।

भारत ने 30 मई को अपनी 1 बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन श्रीलंका को मार्च 2024 के लिए बढ़ा दी।

विश्व दुग्ध दिवस:- 1 जून

भारत ने कजाकिस्तान को हराकर काठमांडू में आयोजित NSC-CAVA महिला वॉलीबॉल चैलेंज कप का खिताब जीता है।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने हिंदी कोर्स शुरू किया
• एडिनबर्ग विश्वविद्यालय (स्कॉटलैंड) और यूके में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हिंदी भाषा में पहला ओपन एक्सेस कोर्स बनाने के लिए सहयोग किया है।
• इस पाठ्यक्रम का नाम क्लाइमेट सोल्यूशंस (जलवायु समाधान) है।

तुर्की में रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने 11वीं बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

हाल ही केप टाउन में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।
15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होगा

हाल ही मेघालय में भारत-यूरोपीय संघ कनेक्टिविटी सम्मेलन आयोजित किया गया। 


2 जून 2023 करेंट अफेयर्स

सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ "सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना" की स्थापना के लिये अपनी मंज़ूरी दे दी है।
• इस पहल का उद्देश्य फसल के नुकसान पर अंकुश लगाना, किसानों द्वारा मजबूरन बिक्री को रोकना और देश की खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।  
• यह योजना खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने, अपव्यय को कम करने और किसानों को सशक्त बनाने के लिये प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के स्तर पर गोदामों एवं अन्य कृषि संबंधी अवसंरचनाओं के निर्माण पर केंद्रित है।
• देश भर के हर ब्लॉक में 2,000 टन की क्षमता वाले गोदामों का निर्माण किया जायेगा।
• इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य भारत में कृषि भंडारण सुविधाओं से संबंधित बुनियादी ढाँचे की कमी को दूर करने के लिये तीन मंत्रालयों द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही आठ योजनाओं को अभिसारित करना है।
• अगले पांच वर्षों में 700 लाख टन भंडारण जोड़ना।

रेजरपे ने Turbo UPI लॉन्च किया है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) 
• 2018 में भारत सरकार द्वारा शुरू।
• इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित परिवारों सहित समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है। 
• हाल ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 करोड़ से अधिक अस्पताल में प्रवेश को अधिकृत किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में किसानों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नमो शेतकारी महासंमन योजना शुरू की है। 

हाल ही जम्मू-कश्मीर की संस्कृत विद्वान वेद कुमारी घई का निधन हो गया।

अमरेंदु प्रकाश स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए अध्यक्ष बने है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साथ एक समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके तहत देश में 6,000 छात्रों और 200 शिक्षकों को डिजिटल और साइबर सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रसिद्ध लेखक और कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने डॉ. विजय दर्डा द्वारा लिखित पुस्तक रिंगसाइड का विमोचन किया है।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम SVANidhi) योजना 
• जून 2020 में शुरू।
• उद्देश्य:- सड़क विक्रेताओं को किफायती ऋण प्रदान करना।
• यह योजना 50 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ₹ 10,000 तक का ऋण प्रदान करती है।

तेलंगाना स्थापना दिवस:- 2 जून 2014


3 जून 2023 करेंट अफेयर्स

विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स लातविया के राष्ट्रपति बने है।

हाल ही ढाका में भारतीय उच्चायोग के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में 1971 की लिबरेशन वार गैलरी का उद्घाटन किया गया।

मेघालय सरकार ने राज्य की आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए राज्य के कानून मंत्री अम्परीन लिंगदोह की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

भारत पाकिस्तान को हराकर पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप चैंपियन बना है।

विश्व साइकिल दिवस:- 3 जून 

लखनऊ की शालिनी सिंह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली भारत की पहली महिला एनसीसी कैडेट बनीं।

Malligyong-1 
• हाल ही उत्तर कोरिया ने एक सैन्य जासूसी सैटेलाइट Malligyong-1 लॉन्च किया लेकिन उड़ान के दौरान एक 'दुर्घटना' के चलते यह समुद्र में क्रैश हो गया। 
• Malligyong-1 को Chollima-1 नामक वाहक रॉकेट से लॉन्च किया गया।

नवीनतम एफडीआई मार्केट्स रिपोर्ट के अनुसार 2022 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (FDI) के मामले में भारत प्रमुख स्रोत देश के रूप में उभरा है।

ओडिशा में एक ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना
• यह दुर्घटना तब हुई जब हावड़ा जा रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे वे पास की पटरियों पर गिर गए।
• चेन्नई जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। 
• टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बे खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गए।

SAVE WATER