आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 मई 2023 करेंट अफेयर्स। 28 मई 2023 करेंट अफेयर्स

   
Current Affairs 2023


28 मई 2023 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत 11 सदस्यीय चीता परियोजना संचालन समिति की स्थापना की है।
अध्यक्ष:- राजेश गोपाल।

हाल ही मशहूर सिंगर टीना टर्नर (स्विट्जरलैंड) का निधन हो गया।

WMC ने ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस वॉच को मंज़ूरी दी
• हाल ही में 19वीं विश्व मौसम विज्ञान कॉन्ग्रेस (World Meteorological Congress- WMC) ने ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस (GHG) वॉच (G3W) की GHG निगरानी पहल को मंज़ूरी दी है, ताकि ऊष्मा को अवशोषित करने वाली गैसों को कम करने के साथ ही जलवायु परिवर्तन का मुकाबला किया जा सके।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में औद्योगिक गलियारे के विकास के लिये 141.12 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये है।
• इस ऋण सुविधा से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और श्रीकलाहस्ती-चित्तूर क्षेत्र मंजूरी के तहत तीन औद्योगिक क्लस्टरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

सुमन शर्मा UPSC की सदस्य बनी है।

आर. दिनेश 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ CII) के अध्यक्ष बने है।

डैग हैममार्क्सजोल्ड मेडल
• संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान।
• यह शांति अभियानों में अपनी जान गंवाने वाले शांति सैनिकों को दिया जाता है।
• हाल ही हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और सांवला राम विश्नोई को मिला।

विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड 2023 जीता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली के न्यू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नीति आयोग की संचालन परिषद की 8वीं बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। 
यह गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी।


29 मई 2023 करेंट अफेयर्स

इंटरनेशनल डे ऑफ़ यूएन पीसकीपर्स:- 29 मई

नेपाल ने भारत द्वारा विकसित की जाने वाली दूसरी जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी
• नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) लिमिटेड को देश में दूसरी जलविद्युत परियोजना विकसित करने की मंजूरी दी है।
• वर्तमान में SJVN पूर्वी नेपाल में अरुण नदी पर स्थित एक रन-ऑफ-रिवर 900-मेगावाट अरुण-III जलविद्युत परियोजना विकसित कर रहा है, जो 2024 में पूरी होने वाली है।
• नेपाल की कैबिनेट ने 669 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए मंजूरी दी है।

IIFA अवार्ड्स 2023 (22वां संस्करण)
• अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित।
• बेस्ट फिल्म:- दृश्यम 2
• बेस्ट डायरेक्टर:- रॉकेट्री के लिए आर माधवन
• बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल):- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
• बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल):- विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन
• बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल):- ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय
• बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल):- ‘जुग जुग जियो’ के लिए अनिल कपूर
• आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट फॉर फैशन इन सिनेमा:- मनीष मल्होत्रा
• आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन  इंडियन सिनेमा:- कमल हासन
• बेस्ट डेब्यू (मेल):- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान
• बेस्ट डेब्यू (फीमेल):- ‘धोखा अराउंड द कॉर्नर’ के लिए खुशाली कुमार

सुदर्शन शक्ति 2023
• भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान ने राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं पर ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ अभ्यास किया। 
• इसमें आर्मी के अलावा एयरफोर्स के जवानों ने हिस्सा लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने IPL से संन्यास की घोषणा की है।

रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है।

57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
• गोवा के पटकथा लेखक दामोदर मौजो को भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• मौजो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘करमेलिन’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

सेंगोल’ नामक एक औपचारिक राजदंड होगा। 
होम मंत्री ने समझाया कि इस सेप्टर को “सेंगोल” के नाम से जाना जाता है, जो तमिल शब्द “सेम्मै” से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ होता है “न्यायधर्म”।
सेंगोल को पूर्वी मद्रास के ज्वेलर वुम्मिडी बंगारू चेट्टी ने बनाया था। यह पांच फीट की ऊचाई पर खड़ा है और उसके शीर्ष पर ‘नंदी’ बैल बना हुआ है, जो न्याय को प्रतिष्ठित करता है।

नया संसद भवन
• आधारशिला:- दिसंबर 2020 (पीएम मोदी ने)
• उद्घाटन:- 28 मई 2023 (पीएम मोदी ने)
•  नए संसद भवन का उद्घाटन किया।
• डिजाइन:- त्रिकोणीय 
• ड‍िजाइन कंपनी:- HCP (अहमदाबाद)
• निर्माण:- टाप प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा।
• सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत निर्मित।
• नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित है।
• आर्किटेक्ट:- बिमल‌ पटेल।
• मंजिल:- चार मंजिला।
• 3 दरवाजे:- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार, कर्म द्वार।
• क्षेत्र:- 64,500 वर्ग मीटर 
• अनुमानित लागत:- 970 करोड़ रुपये।
• लोकसभा:- मोर से प्रेरित।
लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था।
लोक सभा हॉल संयुक्त सत्रों के लिए 1,272 सीटों को समायोजित करने में भी सक्षम होगा।
• राज्यसभा:- कमल से प्रेरित।
राज्यसभा में 348 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था। 

सेंगोल
• नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक स्वर्ण राजदंड ‘सेंगोल’ रखा।
• सेंगोल, तमिल शब्द "सेम्मई" से लिया गया है, इसका अर्थ है "नीतिपरायणता"।
• सेंगोल का अर्थ:- संपदा से संपन्न।
यह दक्षिण भारत में चोल राजवंश में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक था।
• सरकार के अनुसार चांदी और सोने से बना पांच फुट लंबा राजदंड लॉर्ड माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर 14 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपा था। 
• नेहरू ने इसे इलाहाबाद संग्रहालय में रखवा दिया।
• सेंगोल का निर्माण चेन्नई के एक सुनार वुमुदी बंगारू चेट्टी द्वारा किया गया था, जिसके बाद इसे लॉर्ड माउंटबैटन द्वारा 15 अगस्त, 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था‌।

75 रुपये का सिक्का जारी
• नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया।
• इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है। 
इस पर संसद परिसर का शिलालेख और नए संसद भवन की छवि है।
• यह 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जिंक से बना है। 
• वर्ष को चिन्हित करने के लिए संसद भवन के चित्र के नीचे '2023' उकेरा गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments