आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मई 2023 करेंट अफेयर्स। 23 मई 2023 करेंट अफेयर्स। 22 मई 2023 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2023


22 मई 2023 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस:- 21 मई
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस:- 22 मई

डेनिल मेदवेदेव ने इटालियन ओपन 2023 जीता है।

हाल ही केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी ने 'मेरी LiFE, मेरा स्वच्छ शहर' अभियान शुरू किया।
• इस अभियान के तहत शहरों में रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल (RRR) केंद्र स्थापित किए जायेंगे।

नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग
• केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में गुजरात के द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी।
• 2018 में स्थापित, नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग पहली राष्ट्रीय अकादमी है जो समुद्री पुलिस कर्मियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, देहरादून में सतत भूमि प्रबंधन पर उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है। 

अल-मोहम्मद अल-हिंदी 2023
भारत और सऊदी अरब के बीच नौसैनिक अभ्यास।
• हाल ही INS तरकश और INS सुभद्रा ‘अल-मोहम्मद अल-हिंदी 2023’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए पोर्ट अल-जुबैल पहुंचे हैं। 

लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) 
• इस योजना के तहत 250,000 डॉलर की सीमा के भीतर क्रेडिट कार्ड लेनदेन को शामिल करना शामिल है। इस सीमा से अधिक किसी भी विदेशी प्रेषण या खरीद के लिए आरबीआई से पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता होगी।
• यह 1 जुलाई से शुरू होगा।

विश्व उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) दिवस:- 17 मई
• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए 75/25 पहल की घोषणा की है। 

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने घोषणा की है कि बिक्रम संवत कैलेंडर में 2080 के दशक को ‘विजिट नेपाल दशक’ के रूप में मान्यता दी जाएगी और वर्ष 2025 को पर्यटन के लिए एक विशेष वर्ष के रूप में नामित किया जाएगा।

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पहली बार पुरुषों की जैवेलिन में नंबर वन रैंकिंग हासिल की है।


23 मई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही शिक्षा मंत्रालय और विश्व बैंक ने STARS कार्यक्रम के तहत स्कूल-टू-वर्क ट्रांजीशन पर एक अनूठी वर्कशॉप आयोजित की।

STARS प्रोग्राम
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2020 में स्टार्स परियोजना (Strengthening Teaching-Learning and Results for States- STARS Project) को अपनी मंज़ूरी दी है।
• यह केंद्र प्रायोजित योजना 2021 में प्रभावी हुई और वित्त वर्ष 2024-25 तक पांच साल तक लागू रहेगी।
• उद्देश्य:- स्कूली शिक्षा का संचालन में सुधार के साथ राष्ट्रीय स्तर पर डेटा, मूल्यांकन और शिक्षण प्रणाली तथा सीखने के परिणाम में आवश्यक सुधार करना।
• यह परियोजना 6 राज्यों: हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल में की जाएगी।

TCS ने Google Cloud के साथ जेनरेटिव AI साझेदारी की घोषणा की है।

भारत-इजरायल जल प्रौद्योगिकी केंद्र
IIT मद्रास ने ‘भारत-इजरायल जल प्रौद्योगिकी केंद्र’ स्थापित करने के लिए इजरायल के साथ साझेदारी की है।
• उद्देश्य:- भारत में जल संसाधन प्रबंधन और जल प्रौद्योगिकियों में चुनौतियों का समाधान करना।

विश्व कछुआ दिवस:- 23 मई

भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड (IIMK) ने फाइनेंशियल टाइम्स रैंकिंग 2023 (एफटी रैंकिंग) में 72वीं रैंक हासिल की है।

हाल ही तेलुगू अभिनेता सरथ बाबू का निधन हो गया।

SpaceX का स्वयंसिद्ध मिशन-2
स्पेसएक्स ने Axiom मिशन 2 (AX-2) के तहत सऊदी अरब के दो अंतरिक्ष यात्रियों को निजी फ्लाइट से स्पेस स्टेशन भेजा है।
1. स्तन कैंसर शोधकर्ता रय्याना बरनावी
2. लड़ाकू पायलट अली अल-कर्नी
नोट:- रय्याना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी है।
• Axiom Space द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक निजी मिशन फ्लोरिडा से शुरू हुआ, जिसमें दो सऊदी अंतरिक्ष यात्री पहली बार कक्षीय प्रयोगशाला में गए।
Axiom मिशन 2 (AX-2) के चालक दल ने फ्लोरिडा के दक्षिणी राज्य केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से एक स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरी।
• एक्सिओम मिशन 2 (एक्स -2) का चार सदस्यीय निजी अंतरिक्ष यात्री दल:- कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट जॉन शॉफनर, और मिशन विशेषज्ञ अली अलकर्नी और रय्याना बरनावी।
• इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष के अद्वितीय माइक्रोग्रैविटी वातावरण में मानव स्टेम सेल उम्र बढ़ने, सूजन और कैंसर पर प्रयोग करना है। 

गरुड़ एयरोस्पेस व HAL की सहायक कंपनी नैनी एयरोस्पेस ने ड्रोन बनाने के लिए सहयोग किया है।
प्रयागराज के पास नैनी एयरोस्पेस की उत्पादन सुविधा है।

Adidas भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पोंसर बना है।


24 मई 2023 करेंट अफेयर्स

चीन, जापान को पीछे छोड़ते हुए कारों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक बना है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व स्वास्थ्य सभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।

हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।
• पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे ने मोदी को ग्रैंड कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (जीसीएल) से सम्मानित किया।

हाल ही चर्चा में रहे पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री कौन है ? - जेम्स मारापे।

नमामि गंगे मिशन कब शुरू हुआ ? - 2014

अडानी-हिंडनबर्ग मामला 
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को 2023 को रिपोर्ट जारी कर अडानी ग्रुप की कंपनियों को ओवरवैल्यूड बताया था और अकाउंट्स में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि, हिंडनबर्ग के आरोपों को अडानी ग्रुप ने खारिज कर दिया था। लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर जमकर बवाल मचाया और जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो सर्वोच्च न्यायालय ने जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की थी। अब इस कमेटी की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।
• छह सदस्यों वाले पैनल ने कहा कि सेबी ने जो स्पष्टीकरण दिया है और जो डेटा सामने आए हैं, उनसे पहली नजर में यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि कीमतों में छेड़छाड़ के आरोपों में रेगुलेटरी फेल्योर हुआ है।

एनईपी सारथी कार्यक्रम
• यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन में छात्रों को शामिल करने के उद्देश्य से ‘एनईपी सारथी – भारत में उच्च शिक्षा को बदलने में अकादमिक सुधारों के लिए छात्र एम्बेसडर’ नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया है।

सौरव गांगुली त्रिपुरा टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने है।

भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज (बीजी) इंजन सौंपे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आफ्सपा (AFSPA) को 2023 के अंत तक राज्य से हटाने का लक्ष्य रखा है।
क्या होता है AFSPA?
• AFSPA को अशांत इलाकों में लागू किया जाता है। इसके तहत सुरक्षाबलों के पास बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की ताकत होती है। साथ ही इसके कानून के चलते कई मामलों में बल प्रयोग का भी प्रावधान है। AFSPA को सिर्फ अशांत क्षेत्रों में ही लागू किया जाता है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023
• हाल ही में प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के तीसरे संस्करण का वर्चुअल उद्घाटन किया।
शुभंकर:- जीतू, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु स्वैंप डियर (बारहसिंघा) का प्रतिनिधित्व करता है।
• यूनिवर्सिटी गेम्स के इस सीजन में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत भी करेगा, जो गोरखपुर के रामगढ़ में ताल झील में रोइंग प्रतियोगिता होगी। 

महाराष्ट्र के नामदेव शिरगांवकर को भारत ताइक्वांडो के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए है।

अजरबैजान के बाकू में सीनियर विश्व ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2023 आयोजित की जा रही है।

डॉ. के. गोविंदराज अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन (FIBA), एशिया के अध्यक्ष बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments