जल राहत अभ्यास
• भारतीय सेना के गजराज कोर ने हाल ही में असम में मानस नदी पर हाग्रामा पुल पर ‘जल राहत’ नामक एक संयुक्त बाढ़ राहत अभ्यास आयोजित किया।
हाल ही हिंदुजा ग्रुप के अध्यक्ष एसपी हिंदुजा का निधन हो गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर को विश्व सतत परिवहन दिवस के रूप में घोषित किया है।
76वां कान्स फिल्म महोत्सव 2023
• कान्स (फ्रांस) में आयोजित।
ए के जैन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के अध्यक्ष बने है।
टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डी ला लीजन डी’ऑनर से सम्मानित किया गया है।
हाल ही किरेन रिजिजू ने केंद्रीय कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
अब वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।
अर्जुन राम मेघवाल (राजस्थान) को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने सर्वाधिक (27वीं बार) माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की है।
आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0
• हाल ही केंद्र सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिये कुल 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय खर्च के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) 2.0 को मंजूरी दी है।
20 मई 2023 करेंट अफेयर्स
फ्रांस में 76वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने की दिशा में अपनी प्रगति को मापने वाला भारत का पहला शहर बना है।
फीफा विश्व कप 2026
• फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में 2026 फीफा विश्व कप के लिए लोगो का अनावरण किया।
• फीफा विश्व कप की पहली बार तीन देश मेजबानी करेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।
• यह फीफा विश्व कप का 26वां संस्करण होगा।
साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023
• आयोजित:- अरूणाचल प्रदेश।
• इस आयोजन में छह देशों भूटान, बांग्लादेश, भारत, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल ने भाग लिया।
• भारत ने 16 स्वर्ण पदक जीते।
सागर परिक्रमा का चरण-V
• हाल ही केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करंजा में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया।
• यह यात्रा मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से गोवा के तटीय भागों तक जाएगी है।
• उद्देश्य:- मछुआरों और अन्य हितधारकों के मुद्दों को हल करना और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके आर्थिक उत्थान को सुगम बनाना।
हाल ही भारत और मालदीव के बीच लेखांकन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है।
विश्व का सबसे पुराना वृक्ष
• चिली में "ग्रेट ग्रैंडफादर" नामक 5,000 साल पुराने वृक्ष को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे पुराने वृक्ष के रूप में मान्यता दी गई है।
• यह वृक्ष पैटागोनियन सरू, एलर्स कोस्टेरो नेशनल पार्क में स्थित है।
भारत का सबसे बड़ा स्काईवॉक पुल
• हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने माम्बलम रेलवे स्टेशन और टी नगर बस टर्मिनस के बीच भारत के सबसे बड़े स्काईवॉक पुल का उद्घाटन किया।
हाल ही 47वें अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का शुभारंभ किया।
21 मई 2023 करेंट अफेयर्स
RBI ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले लिया है। ये बैंकनोट अब जारी नहीं किए जाएंगे, लेकिन कानूनी निविदा के रूप में वैध रहेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस:- 21 मई
विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस:- 21 मई
रस्किन बॉन्ड की नई पुस्तक:- द गोल्डन ईयर्स।
हाल ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ ने अपनी अर्ध-आत्मकथात्मक पुस्तक 'गट्स ए अमाइट ब्लडबाथ: द अंशुमन गायकवाड़ नैरेटिव' का विमोचन किया।
लेखक:- आदित्य भूषण।
INS वाघशीर
• भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित छठी और अंतिम कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है।
• इस पनडुब्बी को 20 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2021 तख्तापलट के बाद से भारत ने म्यांमार सेना को 51 मिलियन डॉलर (₹422 करोड़) के हथियार और संबंधित सामग्री की आपूर्ति की है।
भारत ने म्यांमार में चक्रवात मोचा से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए ऑपरेशन करुणा शुरू किया है।
भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक, कमोर्ता और सावित्री इस ऑपरेशन में भाग ले रहे हैं।
49वां जी7 सम्मेलन
• हिरोशिमा (जापान) में आयोजित।
• इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
• इसके अतिरिक्त G7 सम्मेलन के मौके पर क्वाड लीडर्स समिट का आयोजन भी किया गया जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिये साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, रणनीतिक हितों और पहलों पर महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई है।
क्वाड के सदस्य:- भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया।
• G-7 ने वर्ष 2050 तक नेट-ज़ीरो स्थिति प्राप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
• चीन का लक्ष्य वर्ष 2060 तक नेट-ज़ीरो स्थिति प्राप्त करना है, जबकि भारत ने वर्ष 2070 को अपने लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया है।
जी7 के बारे में:-
• यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका गठन वर्ष 1975 में किया गया था।
• सदस्य:- यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्राँस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका हैं।
• G-7 का कोई औपचारिक चार्टर या सचिवालय नहीं है।
सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने है।
SAVE WATER
0 Comments