आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 14 जून 2023 करेंट अफेयर्स। 13 जून 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


13 जून 2023 करेंट अफेयर्स

LSAM-15 
• भारतीय नौसेना ने हाल ही में एलएसएएम-15 श्रृंखला का पहला बार्ज प्राप्त किया।
• LSAM-15, लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) शिप Mk-IV क्लास का संक्षिप्त रूप है।
• यह एक अत्याधुनिक पोत है जिसे नौसेना की उभयचर युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने और विभिन्न अभियानों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
• LSAM-15 सैनिकों, लड़ाकू उपकरणों और वाहनों को परिवहन कर सकता है और उभयचर संचालन के दौरान रसद सहायता प्रदान कर सकता है।
• गौरतलब है कि भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप, 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ समझौता किया हुआ है। 

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मई)
• पुरुष:- हैरी टेक्टर (आयरलैंड)
• महिला:- थिपैचा पुतथावोंग (थाईलैंड)

एक्स एकुवेरिन
• भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच उत्तराखंड के चौबटिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” का 12वां संस्करण शुरू हुआ है।
एकुवेरिन का अर्थ:- मित्र।

भारत वर्ष 2022 में डिजिटल भुगतान रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है।

हाल ही इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर स्थित उधमपुर-डोडा-कठुआ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र देश के 550 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में भारत का सर्वाधिक विकसित निर्वाचन क्षेत्र है।

भारतीय फिल्म ने जीता WHO पुरस्कार
• जिनेवा में WHO के मुख्यालय में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में ‘When Climate Change Turns Violent’ नामक भारतीय डॉक्यूमेंट्री ने ‘Health for All’ श्रेणी में पुरस्कार जीता है।
• इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहरिया ने किया है।

एडीबी और भारत ने हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने हेतु 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मिशन EVOLVE
• भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में शामिल MSMEs के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नीति आयोग, विश्व बैंक, कोरियाई-विश्व बैंक और कोरियाई आर्थिक विकास सहयोग कोष (EDCF) के साथ मिलकर मिशन EVOLVE (इलेक्ट्रिक वाहन संचालन और वाइब्रेंट इकोसिस्टम के लिए उधार) शुरू करने की घोषणा की।
• यह मिशन 2030 (EV30@30) तक भारत के 30% ईवी प्रवेश लक्ष्य का समर्थन करने के सिडबी के लक्ष्य के साथ संरेखित है।


14 जून 2023 करेंट अफेयर्स

उरूग्वे ने इटली को हराकर पहली बार फीफा अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल खिताब जीता है।

विश्व रक्तदाता दिवस:- 14 जून

GSITI हैदराबाद 
• हैदराबाद स्थित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान (GSITI) को राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (NABET) से मान्यता मिल गई है। 
• GSITI हैदराबाद को “अति उत्तम” की मान्यता मिली है।

SIPRI रिपोर्ट
• स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास सर्वाधिक परमाणु हथियार हैं।

भारत और यूएई ने 2030 तक गैर-तेल व्यापार को 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

SIPRI रिपोर्ट
• स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास सर्वाधिक परमाणु हथियार हैं।

अभिनेता-लेखक पैटरसन जोसेफ ने अपने उपन्यास ‘द सीक्रेट डायरीज ऑफ चार्ल्स इग्नाटियस सांचो’ के लिए RSL क्रिस्टोफर ब्लैंड पुरस्कार 2023 जीता है।

रश्मिका मंदाना एप्सन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 सूची
• शीर्ष रैंक:- जेपी मॉर्गन
• रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय कंपनी के रूप में स्थान दिया गया है। (53वीं रैंक)

चेन्नई स्थित वकील और कार्यकर्ता ललिता नटराजन ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए अमेरिकी श्रम विभाग का इकबाल मसीह पुरस्कार 2023 जीता है।


15 जून 2023 करेंट अफेयर्स

विश्व पवन दिवस:- 15 जून

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की है।
• इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम शमन योजना के तहत 825 करोड़ रुपये 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खर्च किए जाएंगे।

भारतीय नौसेना का चौथा युद्धपोत 'संशोधक' लॉन्च
• हाल ही भारतीय नौसेना का चौथा सर्वे वैसल लार्ज (SVL), जिसका नाम 'संशोधक' है, चेन्नई के कट्टुपल्ली में लॉन्च किया गया।
• भारतीय नौसेना के लिए एल एंड टी/जीआरएसई द्वारा चार जहाजों का निर्माण किया गया है।

कम्युनिटी स्पिरिट इंडेक्स (सामुदायिक भावना सूचकांक)
• दुनिया के सबसे फ्रेंडली शहर:-
1. टोरंटो
2. सिडनी
• घाना में अकरा गैर-मूल निवासियों के लिए दुनिया का सबसे कम अनुकूल शहर है।
• मुंबई दुनिया का तीसरा सबसे कम अनुकूल शहर है।

हाल ही “द रोड” और “नो कंट्री फॉर ओल्ड मेन” जैसे प्रशंसित उपन्यासों के पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक कॉर्मैक मैकार्थी का निधन हो गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास को 2023 के लिए गवर्नर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में मंदी आई है।

रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों का समर्थन और सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। 

इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) ने हरियाणा में एक विमानन ईंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए अग्रणी टिकाऊ ईंधन प्रौद्योगिकी कंपनी लांजाजेट के साथ साझेदारी की है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments