आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मई 2023 करेंट अफेयर्स। 11 मई 2023 करेंट अफेयर्स। 10 मई 2023 करेंट अफेयर्स

  

Current Affairs 2023


10 मई 2023 करेंट अफेयर्स

कस्तूरी रे की पुस्तक:- 'द्रौपदी मुर्मू: जफ्रॉम ट्राइबल हिंटरलैंड्स टू रायसीना हिल्स'

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर की नींव रखी है।

सितवे बंदरगाह 
• कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में म्यांमार के सितवे पोर्ट का संचालन भारत ने शुरू कर दिया है। पहली शिपमेंट कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह से रवाना हुई है।
• इस बंदरगाह का निर्माण भारत सरकार की अनुदान सहायता से किया गया है ।
• भारत, सितवे बंदरगाह के माध्यम से इसके पूर्वी तट से पूर्वोत्तर राज्यों को वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहता है।
कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KMTTP)
• यह भारत में कोलकाता बंदरगाह को समुद्री मार्ग के द्वारा म्यांमार के सितवे बंदरगाह से जोड़ता है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश की टैगिन भाषा में पहली फिल्म '90 के दशक में प्यार' का ट्रेलर लॉन्च किया है।

मैक्स वेरस्टैपेन ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है।

स्टार्ट कार्यक्रम
• अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण  (स्टार्ट) कार्यक्रम 
• इसरो ने भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए ‘Space Science and Technology Awareness Training (START)’ प्रोग्राम शुरू किया है।

पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ? - पत्रकारिता।

अप्रैल 2023 के दौरान श्रीलंका में सर्वाधिक भारतीय पर्यटक गए। 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के वारासीगुडा में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया है।

हाल ही भारत की G20 अध्यक्षता के एक हिस्से के तौर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सेना ने कश्मीर विश्वविद्यालय में यूथ 20 समूह की परामर्श बैठक का उद्घाटन किया।


11 मई 2023 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:- 11 मई

हाल ही क्षुद्रग्रह 2023 HG1 पृथ्वी के पास से गुजरा है। 
नासा के अनुसार क्षुद्रग्रह लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के गठन के अवशेष हैं।

राजस्थान में लिथियम का भंडार
• जम्मू-कश्मीर के बाद अब राजस्थान में लिथियम का भंडार मिला है। यह भंडार डेगाना में मिला है।
• यहां लीथियम की मात्रा देश की 80% मांग को पूरा कर सकती है।

श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

75 साल में पहली बार पाकिस्तान ने आर्थिक संकट के कारण अपना हज कोटा सऊदी अरब को सरेंडर कर दिया है।

स्टेट रोबोटिक्स फ्रेमवर्क
तेलंगाना ने स्टेट रोबोटिक्स फ्रेमवर्क लॉन्च किया है।
• उद्देश्य:- आत्मनिर्भर रोबोटिक्स पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना और राज्य को भारत में रोबोटिक्स में अग्रणी के रूप में स्थापित करना।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स
• अर्जेंटीना को कप्तान के रूप में 2022 विश्व कप में जीत दिलाने वाले लियोनेल मेसी को पेरिस में आयोजित एक समारोह में लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। 
साथ ही मेसी ने अर्जेंटीना पुरुष फुटबॉल टीम की ओर से वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार स्वीकार किया है। 
मेसी एक ही वर्ष में वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड और वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड पाने वाले पहले एथलीट बने है।
वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड:- लियोनेल मेसी
वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर:- शेली-एन फ्रेजर-प्रीस
वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड:- अर्जेंटीना पुरुष फुटबॉल टीम
वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड:- कार्लोस अल्काराज़

जम्मू-कश्मीर में G20 सम्मेलन
• श्रीनगर में जी20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी।

SAKSHAM 
• सक्षम (सतत स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उन्नत ज्ञान को उत्तेजित करना)
• केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लर्निंग मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (LMIS) लॉन्च किया है।
• इसे सक्षम भी कहा जाता है।
• इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (NIHFW), नई दिल्ली ने विकसित किया है।

श्रीलंका को 1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन
• भारत ने श्रीलंका के लिए $1 बिलियन की क्रेडिट लाइन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जिससे संकटग्रस्त देश को आवश्यक आयात के लिए डॉलर का बैकअप मिल जाएगा।

बैडमिंटन एशिया ने उमर रशीद को तकनीकी अधिकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


12 मई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मातृ नवजात स्वास्थ्य सम्मेलन 2023 में डब्ल्यूएचओ (WHO), यूनिसेफ (UNICEF) और यूएनएफपीए (UNFPA) द्वारा प्रगति ट्रैकिंग रिपोर्ट लॉन्च की गई।
• रिपोर्ट से पता चलता है कि, वैश्विक मातृ मृत्यु, जन्मजात मृत और नवजात मृत्यु में 60% हिस्सेदारी के साथ भारत 10 देशों की सूची में सबसे आगे है।
2020-2021 में, इस तरह की संयुक्त 4.5 मिलियन मौतें हुईं।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (अप्रैल 2023)
• पुरुष:- फखर जमान (पाकिस्तान)
• महिला:- नारुमोल चायवई (थाईलैंड)

पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद 2023
• बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित।
• इसकी मेजबानी जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा की गई थी, जो जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 28वें सम्मेलन (COP28) की मेजबानी कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37 वीरता पुरस्कार प्रदान किए है।

सी-295 सैन्य परिवहन विमान
• फ्रांसीसी कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा भारत के लिए निर्मित सी-295 ट्रांसपोर्ट सैन्य परिवहन ने स्पेन के सेविले शहर में पहली सफलतापूर्वक उड़ान भरी। 
• भारत को इन विमानों की पहली खेप की डिलीवरी इस साल के अंत तक हो जाएगी।

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान
• सितंबर 2022 में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुभारंभ किया।
• उद्देश्य:- बच्चों को पूर्व-शिक्षा के अवसर प्रदान।

डीजल-ईंधन वाले 4-व्हीलर वाहनों पर प्रतिबंध
• पूर्व तेल सचिव तरुण कपूर की अगुवाई वाली समिति ने 2027 तक 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में डीजल-ईंधन वाले 4-व्हीलर वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
• साथ ही 2035 तक मोटरसाइकिलों, स्कूटरों और तिपहिया वाहनों को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से हटाने की भी सिफारिश की है।

35वें इंडो-थाई समन्वित पेट्रोल (CORPAT)
• हाल ही भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना ने भारत-थाईलैंड समन्वित पेट्रोल (इंडो-थाई कॉरपैट) के 35वें संस्करण का आयोजन किया।
• इसमें INS केसरी और महामहिम जहाज (HTMS) साइबुरी ने भाग लिया।

फिरोज वरुण गांधी की किताब:- ‘द इंडियन मेट्रोपोलिस: डिकॉन्स्ट्रक्शनिंग इंडियाज अर्बन स्पेसेज’

हाल ही केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरित पत्तन दिशानिर्देश 2023 हरित सागर का शुभारंभ किया।

गूगल का एआई चैटबॉट 'बार्ड'
गूगल भारत सहित 180 से अधिक देशों में अपने जेनरेटिव एआई चैटबॉट बार्ड को रोल आउट करेगा। 
• बार्ड एक बड़ा भाषा मॉडल (LLM) है जो टेक्स्ट जनरेट कर सकता है, भाषाओं का ट्रांसलेशन कर सकता है, विभिन्न प्रकार के क्रिएटिव कंटेंट लिख सकता है और आपके सवालों के जवाब सूचनात्मक तरीके से दे सकता है। 

यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र ने शांति निकेतन, भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।
सितंबर 2023 में रियाद (सऊदी अरब) में विश्व धरोहर समिति की बैठक में स्थल को औपचारिक रूप से विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाएगा।

आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद में हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments