• लॉन्च:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)
• बजट:- ₹1,000 करोड़
• उद्देश्य:- दूध उत्पादन को बढ़ावा देना और दूध उत्पादकों को उचित मूल्य पर डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से अपना दूध बेचने के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना।
• भारत विश्व स्तर पर दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश शीर्ष पांच दूध उत्पादक राज्य हैं।
केरल में स्थित एक स्टार्टअप, फार्मर्स फ्रेश जोन (फार्मर्सएफजेड) को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा आयोजित संयुक्त राष्ट्र के ‘एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के लिए चुना गया है।
संजय स्वरूप रेल मंत्रालय के तहत एक पीएसयू, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के अध्यक्ष बने है।
कर्नाटक सरकार ने राज्य की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के लिए ‘शक्ति’ स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है।
मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
तमिलनाडु में मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक जगदीश एस बाकन को वर्ष 2023 के लिए यूनेस्को का मिशेल बातिस पुरस्कार मिला है।
भारत में सबसे महंगे शहरों की रैंकिंग
• महंगे शहर:- मुंबई के बाद, नई दिल्ली और बेंगलुरु।
• वैश्विक स्तर पर, प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहर हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख है।
भारत, फ्रांस और यूएई समुद्री साझेदारी अभ्यास
• भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास का पहला संस्करण ओमान की खाड़ी में शुरू हुआ है।
• इसमें INS तरकश भाग ले रहा है।
भारत और फ्रांस के बीच अभ्यास
• शक्ति, वरुण, गरुड
भारत और यूएई के बीच अभ्यास
• 'डेजर्ट ईगल II' (वायु सैनिक अभ्यास)
• नसीम-अल-बह्र (नौसैनिक अभ्यास)
• गल्फ स्टार (नौसैनिक अभ्यास)
अटलांटिक घोषणा
• संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने अटलांटिक घोषणा नामक रणनीतिक समझौता किया है।
• उद्देश्य:- वर्तमान युग की चुनौतियों को प्रभावी ढंग से संबोधित करना।
आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना, एक-दूसरे के उद्योगों में निवेश करना और संयुक्त रूप से भविष्य की प्रौद्योगिकियों को विकसित करना।
• इस नई घोषणा के साथ दोनों राष्ट्र रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आर्थिक क्षेत्र में अपने सहयोग को सुदृढ़ करना चाहते हैं।
• दोनों देशों के बीच एक नागरिक परमाणु साझेदारी का शुभारंभ किया जाएगा। इस साझेदारी का प्राथमिक उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देना और रूसी ईंधन स्रोतों पर निर्भरता को कम करना है।
• यूके-यूएस के बीच “डेटा ब्रिज” स्थापित किया जायेगा।
इस समझौते का उद्देश्य अनावश्यक नौकरशाही बाधाओं को खत्म करना और डेटा साझाकरण को सुव्यवस्थित करना है, जिससे दोनों देशों में कंपनियों के बीच अधिक सहयोग और नवाचार सक्षम हो सके।
11 जून 2023 करेंट अफेयर्स
कंटेंटफुल कनेक्टिविटी प्रोग्राम
• माइक्रोसॉफ्ट और AirJaldi ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंच और सार्थक कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 'कंटेंटफुल कनेक्टिविटी' नामक तीन साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
• इसका उद्देश्य 12 राज्यों में नेटवर्क स्थानों की संख्या को 40 से बढ़ाकर 62 करना है, जो अतिरिक्त 1,500 किमी फाइबर नेटवर्क को कवर करता है।
भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था साल 2030 तक छह गुना बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 82 लाख करोड़ रुपये) पहुंच जाएगी।
दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
• ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल (इंग्लैंड) में फाइनल में भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब जीता है।
• ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में ICC के विश्व खिताब जीतने वाली पहली पुरुष टीम बन गई है।
CM Learn and Earn Scheme
• मध्य प्रदेश सरकार ने ‘सीएम लर्न एंड अर्न स्कीम’ शुरू की है। इस योजना के लिए कुल 703 प्रशिक्षण क्षेत्रों की पहचान की गई है।
• इस पहल का उद्देश्य 100,000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
• युवाओं को 8,000 से 10,000 रुपये का भत्ता मिलेगा।
फ्रेंच ओपन 2023
• नोवाक जोकोविच ने कैस्पर रूड को हराकर फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीता है।
• इसी के साथ वे पुरुष कैटेगरी में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
INS त्रिशूल
• हाल ही भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS त्रिशूल 7 जून 1893 को पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना की 130 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह के लिए रवाना हुआ है।
• गौरतलब है कि महात्मा गांधी को रंगभेद के कारण एक ट्रेन से निकाल दिया गया, जिसने भेदभाव के खिलाफ उनकी लड़ाई को और प्रेरित किया।
अमित अग्रवाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने है।
सुबोध कुमार सिंह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक बने है।
12 जून 2023 करेंट अफेयर्स
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस:- 12 जून
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली बहना योजना’ शुरू की है।
किलाउआ ज्वालामुखी:- हवाई द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर।
दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइपरसोनिक पवन सुरंग
• चीन ने हाल ही में उत्तरी बीजिंग के पहाड़ी हुआरौ जिले में स्थित दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइपरसोनिक विंड टनल (Hypersonic Wind Tunnel) का अनावरण किया है।
• JF-22 नामक इस सुरंग का व्यास 4 मीटर (13 फीट) है और यह प्रति सेकंड 10 किलोमीटर (6.2 मील) तक की अविश्वसनीय रूप से उच्च वायु प्रवाह गति उत्पन्न कर सकती है।
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के अध्यक्ष बने है।
सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान -20
• हाल ही गोवा में जी-20 साई शिखर सम्मेलन (SAI = सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस-20) शुरू हुआ है।
CBG ऑपरेशन
• भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कैरियर बैटल ग्रुप (CBG) ऑपरेशन आयोजित किया।
• इस ट्विन CBG ऑपरेशन में IND विक्रमादित्य और INS विक्रांत ने भाग लिया।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्बिया की यात्रा पर गई।
भारत और सर्बिया ने दशक के अंत तक 1 अरब यूरो का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
SAVE WATER
0 Comments