विश्व स्वास्थ्य दिवस:- 7 अप्रैल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पोलैंड का शीर्ष पुरस्कार सफ़ेद ईगल ऑर्डर मिला है।
MCC की आजीवन मानद सदस्यता
• क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स के क्रिकेट मैदान पर स्थित प्रतिष्ठित मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत पांच भारतीय क्रिकेटरों को अपनी आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की है।
• धोनी के अतिरिक्त युवराज सिंह, सुरेश रैना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को यह सम्मान दिया गया है।
किम कॉटन बनी पहली महिला अंपायर
• न्यूजीलैंड की किम कॉटन दो पूर्ण सदस्य टीमों के बीच पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में फील्ड अंपायर के रूप में काम करने वाली पहली महिला बनी है।
• किम कॉटन ने दुनेडिन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T20I मैच में अंपायरिंग की।
भारत 2026 तक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर उत्पादक बन जाएगा।
एक भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. नित्या अब्राहम को अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन (AUA) द्वारा यंग यूरोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
बैरन की चौथी ‘यूएस फाइनेंस में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं’ की सूची में पांच भारतीय मूल की महिलाएं शामिल हैं।
1. अनु ऐयेंगर।
2. रुपल जे. भंसाली।
3. सोनल देसाई।
4. मीना फ्लाइन।
5. सविता सुब्रमण्यन।
2022-23 में जीआई टैग सूची में केरल सबसे ऊपर
• वर्ष 2023 में केरल ने भारत के सभी राज्यों में उत्पादों के लिए सर्वाधिक भौगोलिक संकेत (GI) टैग हासिल किए हैं।
केरल से जीआई टैग:- अटप्पाडी आटुकोम्बू अवारा (बीन्स), अटप्पाडी थुवारा (रेड ग्राम), ओनट्टुकरा एलु (तिल), कांथलूर वट्टावाडा वेलुथुलि (लहसुन) और कोडुंगल्लूर पोत्तुवेल्लारी (स्नैप मेलन)
• मिथिला मखाना (बिहार)
• अलीबाग सफेद प्याज (महाराष्ट्र)
• टंदूर रेडग्राम (तेलंगाना)
• रक्तसेय कारपो खुबानी (लद्दाख)
• गमोसा हस्तशिल्प (असम)
• अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच कुल 12 उत्पादों को GI मान्यता दी गई, जिसमें दो विदेशी उत्पाद भी शामिल हैं।
स्पेन से ब्रांडी डे जेरेज (स्पेन)
प्रोवोलोने वाल्पादाना (इटली)
हाल ही पेरू को 2023 फीफा अंडर -17 विश्व कप की मेजबानी से हटा दिया गया है।
8 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
अलेक्जेंडर सेफ़रिन एक बार फिर से यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ (UEFA) के अध्यक्ष बने है।
ब्रिटिश-हिंदू मुरुगेश्वरन 'सबी' सुब्रमणियम को ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स के वॉरंट अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
ब्राजीली कलाकार डांते अकिरा उवाई ने विंटर युथ ओलंपिक गंगवॉन 2024 में आयोजित मेडल डिजाइन प्रतियोगिता जीती है।
हाल ही झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया।
भारत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) सांख्यिकीय आयोग नारकॉटिक ड्रग्स और संयुक्त यूएन कार्यक्रम कोऑर्डिनेटिंग बोर्ड का सदस्य बना है।
जीआई टैग
• नागरी दुबराज चावल (छत्तीसगढ़)
• मर्चा चावल (बिहार)
गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक मंदिर में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊँची मूर्ति का अनावरण किया है। यह मूर्ति तांबे से बनी है और अहमदाबाद के नरनपुरा में स्थापित की गई है।
हाल ही अंडमान और निकोबार कमान ने संयुक्त सैन्य अभ्यास 'कवच' आयोजित किया।
अंडमान और निकोबार कमांड भारत की एकमात्र त्रि-सेवा इकाई है।
कलिकेश नारायण सिंह देव राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष बने है।
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) साल 2022 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवें स्थान पर रहा।
शाहरुख खान को 2023 के लिए TIME100 पोल का विजेता चुना गया है।
9 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही भारतीय फुटबाल टीम फीफा विश्व रैंकिंग में101वें स्थान पर पहुंच गई।
NPS में सुधार के लिए चार सदस्यीय समिति
• भारत सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत सरकारी कर्मचारियों के पेंशन लाभों को बढ़ाने के तरीकों की खोज करने के लिए एक समिति गठित की है।
• इस समिति का अध्यक्ष वित्त सचिव होगा और इसमें तीन और सदस्य होंगे।
• समिति देखेगी कि क्या सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS में कोई बदलाव आवश्यक है।
हाल ही एक सार्वजनिक जनमत संग्रह में पेरिस के लोगों ने ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया। सितंबर से पेरिस में ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023
• हाल ही केंद्र सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को मंजूरी दी है।
• लक्ष्य:- अंतरिक्ष विभाग की भूमिका को मजबूत करना और इसरो की गतिविधियों को बढ़ावा देना।
• उद्देश्य:- निजी क्षेत्र को अंतरिक्ष गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक अनुकूल वातावरण स्थापित करना, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
• अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को अंतरिक्ष अनुसंधान और खोज में बढ़ावा देना।
• अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना।
• अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना।
RBI लाइसेंसिंग, अनुमोदन आवेदनों के लिए केंद्रीकृत पोर्टल प्रवाह लॉन्च करेगा।
'प्रवाह' (नियामकीय आवेदन के लिये मंजूरी और अधिकार पत्र देने का प्लेटफॉर्म)
टियांलांग -2 रॉकेट
• अन्य नाम:- स्काई ड्रैगन-2
• हाल ही चीनी कंपनी स्पेस पायनियर ने मंगोलिया के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से टियांलांग-2 रॉकेट को ओर्बिट पर उतारा।
• पहली बार चीन की एयरोस्पेस कंपनी द्वारा तरल ईंधन वाली एक रॉकेट को ऑर्बिट पर उतारा गया है।
• टियांलांग-2 रॉकेट ने बीजिंग टियांबिंग टेक्नोलॉजी को एक छोटे से उपग्रह "लव स्पेस साइंस" को पृथ्वी के उत्तरध्रुवीय ऑर्बिट पर उतारने की संभावना दी है। इस उपग्रह से सूर्य-समकक्ष ओर्बिट से इसकी दूरस्थ संवेदनशीलता क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।
अडानी पावर लिमिटेड ने बांग्लादेश को बिजली सप्लाई शुरू की
• अडानी पावर लिमिटेड ने हाल ही में झारखंड में एक नया बिजली संयंत्र खोला है। इस अत्याधुनिक बिजली संयंत्र की क्षमता 1,600 मेगावाट है और इससे बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
ई-खरीद में पूर्वोत्तर में त्रिपुरा सर्वश्रेष्ठ
• त्रिपुरा पूर्वोत्तर में ई-प्रोक्योरमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाई स्कूल के खेल के मैदान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया।
प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने का नया तरीका
• केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस पर किरीट पारिख समिति की सिफारिशों के आधार पर पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमतों को सीमित करने के लिए एक नए गैस मूल्य निर्धारण फॉर्मूले को मंजूरी दी है।
SAVE WATER
0 Comments