आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 17 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 16 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

   
Current Affairs 2023


16 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

GPT-4
• यह सैन फ्रांसिस्को स्थित अनुसंधान कंपनी OpenAI का एक AI भाषा मॉडल है।
• यह टेक्स्ट के 25,000 शब्दों तक को प्रोसेस कर सकता है और लंबी वार्तालाप की सुविधा प्रदान कर सकता है।
• GPT-4 टेक्स्ट और इमेज इनपुट को स्वीकार करता है, टेक्स्ट और इमेज इनपुट के जवाब में टेक्स्ट आउटपुट जेनरेट करता है, और इमेज के लिए विवरण और सुझाव प्रदान करता है।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (फरवरी)
• पुरुष:- हैरी ब्रुक (इंग्लैंड)
• महिला:- एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

शी चेंज क्लाइमेट अभियान
• श्रेया घोडावत को शी चेंज क्लाइमेट के लिए भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
• हाल ही वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन 'शी चेंजेस क्लाइमेट' ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में महिलाओं की आवाज को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 'एम्ब्रेस इक्विटी' नामक अभियान शुरू किया।

ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना
• हाल ही भारत और विश्व बैंक ने चार राज्यों (हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश) में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के लिए एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• इन राज्यों में 781 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

रुपये में भुगतान को बढ़ावा
• हाल ही RBI ने 18 देशों के बैंकों को स्पेशल वोस्ट्रो रुपये खाते (SVRA) खोलने की अनुमति दी है ताकि रुपये में भुगतान को निपटाया जा सके।
• ये 18 देश बोत्सवाना, फिजी, जर्मनी, गुयाना, इजराइल, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, ओमान, रूस, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

SIPRI रिपोर्ट 2023
• स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Sipri) की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है।

हाल ही न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आहार 2023
हाल ही दिल्ली में एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला शुरू हुआ है।

सैन्याभ्यास सी ड्रैगन 23 (तीसरा संस्करण)
• अमेरिकी नौसेना द्वारा गुआम (अमेरिका) में आयोजित।
• भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने भाग लिया।


17 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

जियानी इन्फेंटिनो एक बार फिर फीफा के अध्यक्ष बने है। (2027 तक)

एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने है।

हाल ही अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया। वह टीवी श्रृंखला 'नुक्कड़' में 'खोपड़ी' के किरदार के लिए प्रसिद्ध है।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस:- 16 मार्च 
इसे पोलियो रविवार भी कहते हैं।

हाल ही दोहा (कतर) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के सबसे कम विकसित देशों (LDC) के शिखर सम्मेलन में, भूटान को एलडीसी की सूची से बाहर हो गया। 

हाल ही RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास को 'इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिसर्च जर्नल सेंट्रल बैंकिंग' ने गवर्नर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड दिया है।

एमएस धोनी वायकॉम18 के ब्रांड एंबेसडर बने है।

भारतीय रेलवे ने 2030 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जक बनने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित 'एग्रीयूनीफेस्ट' का उद्घाटन किया।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान सीखने को बढ़ावा देने के लिए लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स पहल शुरू की है। 

हाल ही RBI और संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने वित्तीय उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।


18 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

के. कृतिवासन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ बने है।

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लगातार पांचवीं बार भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। स्काई ट्रैक्स ने इस एयरपोर्ट को 4-स्टार रेटिंग दिया है।

MSME प्रतिस्पर्धी (LEAN) योजना
केंद्र सरकार ने MSME प्रतिस्पर्धी (LEAN) योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य भारत के MSMEs के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का रोडमैप प्रदान करना है।

दीपक मोहंती पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के अध्यक्ष बने है।

रिसर्च, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग आउटरीच (REACHOUT) योजना 
• भारतीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने REACHOUT योजना को पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया है। 
देश और विदेश में शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से पृथ्वी विज्ञान में कुशल एवं प्रशिक्षित जनशक्ति विकसित करना।
• यह एक अम्ब्रेला स्कीम है जिसमें निम्नलिखित उप-योजनाएँ सम्मिलित हैं:-
(i) पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास (RDESS)
(ii) ऑपरेशनल ओशनोग्राफी के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र (ITCOocean)
(iii) पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में कुशल जनशक्ति के विकास के लिये कार्यक्रम (DESK)

ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे:- 18 मार्च

अमेरिका ने मैकमोहन रेखा को चीन और भारत के अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता दी है।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने यूक्रेन युद्ध अपराधों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

तमिल लेखिका सिवाशंकरी को उनकी आत्मकथा 'सूर्य वंशम' के लिए के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन 
• 18 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन किया।
• यह पहली ऐसी पाइपलाइन है जिसके माध्यम से भारत से रिफाइंड डीजल बांग्लादेश को आपूर्ति किया जाएगा।
• परियोजना का निर्माण भारत की अनुदान राशि की मदद से 2018 में शुरू हुआ।
• यह 130 किलोमीटर लंबी (6 भारत एवं 124 बांग्लादेश) पाइपलाइन है जो भारत के पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी को बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के पार्बतीपुर से जोड़ती है।
• यह पाइपलाइन परियोजना भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड और बांग्लादेश की मेघना पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित की जा रही है।
• पाइपलाइन हर साल उत्तरी बांग्लादेश के सात जिलों में 1 मिलियन मीट्रिक टन हाई-स्पीड डीजल का परिवहन करेगी।
शुरुआत में बांग्लादेश करीब 2.5 लाख टन डीजल खरीदेगा। बाद के वर्षों में इसे बढ़ाकर 4 से 5 लाख टन किया जाएगा।

भारत में साक्षरता दर
• शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार (61.8%) में सबसे कम साक्षरता है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (65.3%) और राजस्थान (66.1%) हैं।
• केरल में भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर 94% है, इसके बाद लक्षद्वीप में 91.85% और मिजोरम में 91.33% है।
• ग्रामीण भारत में साक्षरता दर 67.77% है जबकि शहरी भारत में 84.11% है।

कोच्चि में स्थित INS द्रोणाचार्य यानि इंडियन नेवल स्टेशन द्रोणाचार्य को राष्ट्रपति कलर (प्रेजिडेंट कलर) से सम्मानित किया गया है।
द्रोणाचार्य गनरी स्कूल है यानि यहां तोप से गोलाबारी और मिसाइल चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।

रचना बिस्वात रावत की पुस्तक:- बिपिन: द मैन बिहाइंड द यूनिफॉर्म।

INDIAI पारिस्थितिकी तंत्र
• यह एक राष्ट्रीय एआई पोर्टल है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY), राष्ट्रीय ई-व्यवस्थापन विभाग (NEGD) और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
• इसका उद्देश्य भारत को एक एआई भविष्य के लिए तैयार करना है।
• यह प्लेटफॉर्म ऐसे लोगों को भी ट्रेनिंग, संसाधन और मेंटरशिप प्रदान करता है जो एआई और उसके अनुप्रयोगों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं।
• सरकार का अनुमान है कि 2035 तक एआई भारतीय अर्थव्यवस्था में 967 अरब डॉलर जोड़ सकता है और 2025 तक भारत के जीडीपी में 450-500 अरब डॉलर का योगदान दे सकता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments