आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 14 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स। 13 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

  
Current Affairs 2023


13 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही नाइट फ्रैंक ने वेल्थ रिपोर्ट 2023 जारी की है।

अशोक लेलैंड ने तमिलनाडु में होसुर संयंत्र में 100% महिला कर्मचारियों के साथ 'ऑल वीमेन प्रोडक्शन लाइन' लॉन्च की है।

समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) 
• भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच अरब सागर में आयोजित किया गया।
• इसमें भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री जहाज ने भाग लिया।

महाराष्ट्र सरकार भूजल संरक्षण के लिए 5,000 गांवों में जलयुक्त शिवार 2.0 अभियान लॉन्च करेगी।

भारत सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को एलआईसी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने 'स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष – गांधीवादी युग' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।  

व्यास सम्मान 2022
प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी के व्यंग्य उपन्यास पागलखाना को 32वें व्यास सम्मान के लिए चुना गया है।
केके बिड़ला फाउंडेशन ने 1991 में वार्षिक व्यास सम्मान की स्थापना की थी।

वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला ड्राइवर
महाराष्ट्र की सुरेखा यादव वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला ड्राइवर बनी है। उन्होंने सोलापुर-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाई। सुरेखा यादव 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनी थी।

ला पेरोस अभ्यास 2023 (तीसरा संस्करण)
• हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित।
• फ्रांसीसी नौसेना द्वारा द्विवार्षिक अभ्यास ला पेरोस का आयोजन किया जाता है।
• भारत ने फ्रांस, अमेरिका, जापानी और ऑस्ट्रेलियाई नौसेनाओं के साथ ला पेरोस अभ्यास में भाग लिया।
• भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS सह्याद्री और फ्लीट टैंकर INS ज्योति ने अभ्यास में भाग लिया।

14 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में योग महोत्सव 2023 आयोजित किया गया।

हाल ही अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली बैंक दिवालिया हो गया। इसके बाद न्यूयॉर्क के सिग्नेचर बैंक पर भी ताला लग गया। 

हाल ही केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरु में पहली मेथनॉल संचालित बसों का अनावरण किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) को 'इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IFC) का दर्जा दिया है।

नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस:- 14 मार्च
G20 फूल उत्सव:- नई दिल्ली

टिम मायोपोलोस सिलिकॉन वैली बैंक के सीईओ बने है।

आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023
• इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित।
• टाइटल प्रायोजक:- महिंद्रा
• ब्रांड एंबेसडर:- एमसी मैरीकॉम और फरहान अख्तर
• भारत में तीसरी बार मेजबान बना है।

महाराष्ट्र के नागपुर में 'भिखारी मुक्त शहर' प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है।

H3N2 वायरस
• उपनाम:- हांगकांग फ्लू 
• यह एक इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो श्वसन में संक्रमण पैदा करता है। 
• यह वायरस पक्षियों और जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।

तकेश पांडे और एम. जगन्नाथ LIC के एमडी बने है।


15 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस या पाई दिवस:- 14 मार्च
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस:- 15 मार्च

डेनमार्क CO2 आयात करने और इसे समुद्र के नीचे स्टोर करने वाला पहला देश बना है।

स्पेसएक्स ने 40 OneWeb इंटरनेट उपग्रह लॉन्च किए
• हाल ही यूके स्थित उपग्रह संचार कंपनी वनवेब के 40 उपग्रहों को फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
• वनवेब को भारत की दूरसंचार प्रमुख भारती समूह का समर्थन प्राप्त है।
• कक्षा में अब वनवेब के 582 उपग्रह हो गए हैं।
• मार्च के अंत में, एक भारतीय रॉकेट LVM3 वनवेब के 36 उपग्रहों को ले जाएगा। इससे वनवेब के लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स की कुल संख्या 618 हो जाएगी।
• इसके बाद वनवेब दुनिया भर में संचार सेवाओं के कवरेज में सक्षम हो जाएगा। (आवश्यक 588)

रेशम कीट बीमा कार्यक्रम:- उत्तराखंड
उत्तराखंड रेशम उत्पादकों हेतु बीमा योजना शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

स्विस फर्म IQAir द्वारा जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार भारत 2022 में दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत में पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2026 में सेवा शुरू करेगी।

ऑपरेशन बोल्ड कुरुक्षेत्र (13वां संस्करण)
• सिंगापुर सेना और भारतीय सेना के बीच।
• जोधपुर सैन्य स्टेशन में आयोजित।

एटीएल सारथी
• अटल इनोवेशन मिशन (AIM) युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत के स्कूलों में 10,000 अटल टिंकरिंग लेबोरेटरीज (एटीएल) की स्थापना कर रहा है।
• नीति आयोग ने स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक व्यापक स्व-निगरानी ढांचा एटीएल सारथी लॉन्च किया है।
• एटीएल सारथी पहल के चार स्तंभ हैं।

साझा बौद्ध विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
• हाल ही नई दिल्ली में साझा बौद्ध विरासत पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। 
• सम्मेलन का उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन के देशों के बीच बौद्ध कला, संस्‍कृति और पुरातात्विक धरोहर के बीच समानताओं की खोज करना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments