तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TDCO) ने एक तंत्र तमिलनाडु रीजनल एरियल कनेक्टिविटी थ्रू हेलिकॉप्टर्स (टीएन रीच) विकसित किया है।
लक्ष्य:- राज्य भर में 80 से अधिक अयोग्य हेलिपैड का उपयोग करके इंटरसिटी और टाउन कनेक्टिविटी प्रदान करना।
विश्व होम्योपैथी दिवस:- 10 अप्रैल
तेलंगाना की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।
सूर्यांशु (Sooryamshu)
• भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित पर्यटक नाव।
• 27KW ऊर्जा का उत्पादन करने की क्षमता।
• केरल स्टेट इनलैंड नेविगेशन कॉरपोरेशन (KSINC) द्वारा लॉन्च।
आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICDRI)
• आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठित कोलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (CDRI) और उसके साथी हर साल डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICDRI) आयोजित करते हैं।
हाल ही अगरतला में तीसरा भारत-जापान बौद्धिक सम्मेलन शुरू हुआ।
हाल ही भारत, बांग्लादेश और जापान ने त्रिपुरा में कनेक्टिविटी बैठक आयोजित की गई।
भारत से एक थिंक टैंक, एशियाई संगम ने इस बैठक का आयोजन किया।
इंटरनेशनल बिग कैट्स गठबंधन (IBCA)
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2022 को इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया।
• उद्देश्य:- बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, पुमा, जगुआर और चीता जैसे सात प्रकार के बिग कैट्स का संरक्षण करना।
• IBCA में ऐसे देश शामिल हैं, जहां 'मार्जार' प्रजाति के सात पशु-बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, पुमा, जगुआर और चीता पाए जाते हैं। जैसे - इंडोनेशिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका।
बाघ गणना रिपोर्ट 2022
• हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी किया और बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए।
• बाघ रिपोर्ट प्रति 4 वर्ष में जारी की जाती है।
• 2018 में बाघों की संख्या:- 2967
• 2022 में बाघों की संख्या:- 3167
• बाघों की संख्या में वृद्धि:- 200
• 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू हुआ।
• दुनिया की 75% बाघ आबादी भारत में है।
बाघों की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य:-
1.मध्य प्रदेश 526
2.कर्नाटक 524
3.उत्तराखंड 442
4.महाराष्ट्र 312
5.तमिलनाडु 264
6.असम 190
7.केरल 190
8.उत्तर प्रदेश 173
9.पश्चिम बंगाल 88
10.राजस्थान 69
11 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023
• वाशिंगटन (अमेरिका) में आयोजित।
• भारत बायोटेक को वैक्सीन इंडस्ट्री एक्सीलेंस (ViE) पुरस्कार के एक हिस्से के रूप में बेस्ट प्रोडक्शन/प्रोसेस डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
• भारत बायोटेक का मुख्यालय:- हैदराबाद।
अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार 2023
• भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद् सी.आर. राव ने अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार 2023 जीता है।
• इस पुरस्कार को सांख्यिकी में नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया है कि भारत ने सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन ट्रांजिशन मिशन और हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में शांति और स्थिरता के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड को 2 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान दिया है।
TEMPO मिशन
• हाल ही नासा का हाई-रिज़ॉल्यूशन एयर क्वालिटी कंट्रोल इंस्ट्रूमेंट लॉन्च किया गया।
• TEMPO:- Tropospheric Emissions: Monitoring of Pollution.
• उद्देश्य:- वायु गुणवत्ता की निगरानी में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है, जो पृथ्वी पर जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
• यह स्पेस से वायु गुणवत्ता को चार वर्ग मील के सटीकता तक देखने की अनुमति देता है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
जयति संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र
• विश्व का पहला जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र उत्तर प्रदेश के महराजगंज में स्थापित किया गया है।
हाल ही सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को झंडी दिखाकर रवाना किया।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्र बेड प्राधिकरण (ISA)
• स्थापना:- 1994 में
• मुख्यालय:- जमैका
• यह प्राधिकरण विश्व के 167 सदस्य देशों के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर के अंतर्राष्ट्रीय जल में पाए जाने वाले खनिज संसाधनों की खोज और उत्पादन को नियंत्रित और विनियमित करता है।
दिग्गज थिएटर अभिनेत्री जलाबाला वैद्य का निधन हो गया।
डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है। (165 पारियों में)
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
• हाल ही गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के एक सीमा गांव किबिथु में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
• उद्देश्य:- ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और उन्हें स्वावलंबी और समृद्ध समुदायों में बदलना।
• किबिथु एक दूरस्थ गांव है जो भारत-चीन सीमा के पास स्थित है। यह भारत का सबसे पूर्वी गांव है और सूर्योदय की भूमि, अरुणाचल प्रदेश के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है।
हाल ही केंद्रीय कानून मंत्री, किरेन रिजिजू ने जम्मू विश्वविद्यालय में भारतीय संविधान के डोगरी संस्करण का पहला संस्करण जारी किया।
जम्मू के पहले ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन जिले के सनासर में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया है।
ज्योतिराव फुले की 196वीं जयंती:- 11 अप्रैल
12 अप्रैल 2023 करेंट अफेयर्स
डी गुकेश ने विश्व शतरंज आर्मागेडन एशिया और ओशिनिया इवेंट में खिताब जीता है।
सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहर
• लंदन के मीडिया आउटलेट ‘टाइम आउट’ द्वारा जारी।
• पहला स्थान:- बर्लिन (जर्मनी)
• मुंबई को 19वां स्थान मिला।
आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
• चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल 2023 को आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया।
• साथ ही निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।
• साथ ही उत्तर प्रदेश में रालोद (RLD), आंध्र प्रदेश में BRS, मणिपुर में PDA, पुडुचेरी में PMK, पश्चिम बंगाल में RSP और मिजोरम में MPC को दिया गया राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी खत्म कर दिया।
कैसे हासिल होता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा?
राष्ट्रीय पार्टी बनने के मानदंड
चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के अनुसार, यदि कोई राजनीतिक पार्टी निम्नलिखित तीन शर्तों में से किसी एक को पूरा करती है, तो उसे एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जा सकती है:-
• यदि कोई पार्टी कम से कम चार राज्यों में राज्य पार्टी (क्षेत्रीय दल) के रूप में मान्यता प्राप्त करती है, तो उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जा सकती है।
• यदि कोई पार्टी तीन अलग- अलग राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 2% सीटें जीतता है। (कम से कम 11 सीटें)
11 सीटें किसी एक राज्य से न होकर तीन अलग- अलग राज्यों से होनी चाहिए।
• यदि कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में कुल वैध वोटों का कम से कम 6% वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।
भारत में एक राष्ट्रीय पार्टी होने के क्या फायदे हैं?
• रिजर्व्ड पार्टी चिह्न का उपयोग देश भर में होने वाले सभी चुनावों के लिए। यह चिह्न पार्टी के लिए अनुबंधित होता है और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकता।
• किसी भी राज्य में उम्मीदवार उतारने और देश भर में चुनाव में भाग लेने की क्षमता, जो पार्टी को अपने समर्थन आधार को विस्तारित करने में मदद कर सकती है।
• चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार कैंपेनरों को संलग्न करने का अधिकार होना।
• स्टार कैंपेनरों का खर्च पार्टी के कुल चुनाव अभियान खर्च की गणना में नहीं शामिल किया जाता है।
• सरकार द्वारा पार्टी मुख्यालय के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन।
• दूसरी पार्टियों के लिए दो प्रस्तावकों की तुलना में नामांकन जमा करने के लिए केवल एक प्रस्तावक होने का लाभ होता है।
राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2021-22
• जारीकर्ता:- ऊर्जा मंत्री आर के सिंह
• आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तेलंगाना ने राज्य स्तर पर ऊर्जा कुशलता की पहलों का मूल्यांकन करने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न पैरामीटरों पर 60 से अधिक अंक हासिल किए।
• असम, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब चार राज्य 50 से 60 अंकों के बीच अचीवर श्रेणी में हैं।
IIT-बॉम्बे और UIDAI ने टचलेस बायोमेट्रिक सिस्टम विकसित करने के लिए समझौता किया है।
ग्लोबल एंगेजमेंट योजना द्वारा विदेश में भारतीय लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 12 अप्रैल
यह दिन 1961 में यूरी गगारिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
नीलेश सांबरे को मराठा उद्योग रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
हाल ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा में 'तुलसी घाट बहाली परियोजना' का शुभारंभ किया।
• जयशंकर 13 से 15 अप्रैल को मोजाम्बिक में होंगे।
IIT कानपुर ने रक्षा PSU एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के साथ एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
हाल ही तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी है।
SAVE WATER
0 Comments