हाल ही भारत जलवायु के लिए कृषि नवाचार मिशन में शामिल हुआ है। इस मिशन की शुरुआत यूएई और अमेरिका ने संयुक्त रूप से की।
विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस:- 1 मार्च
विश्व समुद्री घास दिवस:- 1 मार्च
शून्य भेदभाव दिवस:- 1 मार्च
सिविल लेखा दिवस:- 1 मार्च
भारतीय सिविल लेखा सेवा का गठन 1976 में किया गया था।
सोनापुर संपीड़ित बायोगैस संयंत्र
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप जिले के सोनापुर के डोमोरा पठार में पूर्वोत्तर के पहले संपीड़ित बायोगैस संयंत्र का अनावरण किया है।
रणवीर सिंह पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर बने है।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
जापान का एचएमआई समूह उत्तर प्रदेश में ₹7,200 करोड़ का निवेश करेगा तथा राज्य में 30 होटल विकसित करेगा।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बोइंग से 220 और एयरबस से 250 विमानों का ऑर्डर दिया है।
केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इरिंजादपिल्ली श्री कृष्ण मंदिर अनुष्ठानों के लिए रोबोट हाथी का उपयोग करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। इससे पशुओं के खिलाफ होने वाली क्रूरता से मुक्ति मिलेगी।
संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती
बंजारा समुदाय के समाज सुधारक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोगा क्षेत्र के सुरगोंदनकोप्पा में हुआ था।
इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे में जम्मू-कश्मीर ने सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल का पुरस्कार जीता है।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के भूमिगत फोर्डो परमाणु स्थल में 83.7% तक यूरेनियम के कण पाए गए हैं।
2 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
भारत का एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) जल्द ही इंडोनेशिया, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में तुलनीय नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
न्यूकासल को हराकर मैनचेस्टर यूनाईटेड ने काराबाओ फुटबॉल कप जीता है।
इसरो ने चंद्र मिशन चंद्रयान -3 के लिए देश के रॉकेट को शक्ति देने वाले सीई -20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।
राजेश मल्होत्रा पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक बने है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
• हाल ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस चार दिवसीय भारत की यात्रा पर आए।
• भारत और ऑस्ट्रेलिया ने योग्यता की पारस्परिक मान्यता के लिए एक फ्रेमवर्क मैकेनिज्म पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे देश की शैक्षणिक डिग्री को मान्यता देंगे।
• ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेक-सिटी (GIFT) सिटी में अपना कैंपस स्थापित करेगा। डीकिन विश्वविद्यालय भारत में एक परिसर स्थापित करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय होगा।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर बने है।
आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सुरक्षित इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए शिकायत अपीलीय पैनल तंत्र लॉन्च किया है।
बोला टिनुबु नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति बने है।
चिप 4 गठबंधन की पहली बैठक
हाल ही जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ताइवान ने सेमीकंडक्टर की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की पहली बैठक आयोजित की है।
जीएसएम (Global System For Mobile) ने भारत को दूरसंचार सुधारों और सक्षम नीतियों पर बेहतरीन कार्य करने के लिए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है।
विंडसर फ्रेमवर्क
यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ ने 27 फरवरी को उत्तरी आयरलैंड के लिए ब्रेक्जिट के बाद के व्यापार नियमों के बारे में एक समझौता किया है, जिसे विंडसर फ्रेमवर्क का नाम दिया गया है।
इसका उद्देश्य अपने पूर्ववर्ती, उत्तरी आयरलैंड प्रोटोकॉल द्वारा बनाए गए व्यापारिक मुद्दों को हल करना है, जो उत्तरी आयरलैंड में आने वाले ब्रिटिश सामानों पर सीमा जांच लगाता है।
विंडसर फ्रेमवर्क के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं -
1. यह फ्रेमवर्क उत्तरी आयरलैंड में रहने वाले सामानों के लिए एक ग्रीन लेन और यूरोपीय संघ तक पहुंचने वाले सामानों के लिए एक रेड लेन प्रणाली पेश करता है।
2. यह स्टॉर्मोंट ब्रेक (Stormont Brake) भी पेश करता है जो उत्तरी आयरलैंड और यूके के सांसदों को यूरोपीय संघ के किसी भी नियम को वीटो करने की अनुमति देता है जो इस क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
उत्तरी आयरलैंड प्रोटोकॉल क्या है?
यह ब्रेक्सिट समझौते का एक हिस्सा था। इसके अनुसार, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के बीच जांच की जानी थी; और उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड के बीच नहीं। हालांकि, समय और संसाधनों की बर्बादी हुई थी। और कराधान के मुद्दे भी। इसलिए, एक चेक-मुक्त समझौता लाया गया है।
3 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 8वें रायसीना संवाद का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि:- इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी।
रायसीना संवाद भू-राजनीति और भू-सामरिक मुद्दे पर भारत का मुख्य सम्मेलन है।
POTS (पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैचीकार्डिया सिंड्रोम)
पीओटीएस ने अमेरिका में लाखों लोगों रोगियों को प्रभावित किया है।
पोस्टुरल:- शरीर की स्थिति से संबंधित।
ऑर्थोस्टेटिक:- सीधे खड़े होने से संबंधित।
टैचीकार्डिया:- प्रति मिनट 100 बीट से अधिक हृदय गति।
सिंड्रोम:- लक्षणों का एक समूह जो एक साथ होता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, यूके के अनुसार जब बैठने या लेटने से उठने के बाद हृदय गति बहुत जल्दी बढ़ जाती है, तो पीओटीएस कहा जाता है।
दो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय (डीकिन और वोलोंगोंग) जल्द ही गुजरात की गिफ्ट सिटी में कैंपस स्थापित करेंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प लिमिटेड (IRCTC) और HDFC बैंक ने सह-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है।
हाल ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया है।
• विषय:- श्री अन्ना के साथ पोषण, खाद्य और पर्यावरण संरक्षण।
ब्रांड फाइनेंस 2023 रैंकिंग के अनुसार रिलायंस जियो दुनिया का दूसरा सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रांड है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 70 एचटीटी -40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी है।
नगालैंड में दो महिला विधायक
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखलू (दीमापुर-तृतीय सीट) नगालैंड की पहली महिला विधायक बनी है।
NDPP की सलहौतुओनुओ (पश्चिमी अंगामी सीट) भी विधायक बनी है।
विश्व वन्यजीव दिवस:- 3 मार्च
थीम:- वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी
SAVE WATER
