आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 8 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स। 7 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


7 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

एशियाई प्रशांत डाक संघ
भारत जनवरी 2023 से एशियाई प्रशांत डाक संघ का अध्यक्ष बना है। डॉ. विनय प्रकाश सिंह संघ के महासचिव बने है।
एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन का मुख्यालय कहाँ है? – बैंकॉक

हाल ही भारत और फ्रांस के बीच 36वां भारत-फ्रांस रणनीतिक संवाद आयोजित किया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले की बकपुरा पंचायत से मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना का शुभारंभ किया है।

साइलेंट वैली नेशनल पार्क (केरल) में पक्षियों की 141 प्रजातियों की पहचान की गई है।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हाल ही में दुनिया का ताड़ के पत्तों का पहला पांडुलिपि संग्रहालय खोला गया है।
• इसमें त्रावणकोर साम्राज्य की झलक मिलती है।

गाजियाबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड (762 किलोमीटर) भारतीय रेलवे का सबसे लंबा पूर्ण स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग खंड बन गया है।

भारत 1 दिसम्बर 2022 से एक वर्ष के लिए G20 का अध्यक्ष बना।
• इस दौरान देश के सभी राज्‍यों में जी-20 की बैठकें आयोजित की जायेगी।
• G20 देशों में दुनिया की 60% आबादी, वैश्विक जीडीपी का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है।

BIND योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 2,539.61 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (BIND) योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
इस योजना के तहत सरकार ने दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आठ लाख से अधिक डीडी फ्री सेट-टॉप बॉक्स वितरित करने का उद्देश्य रखा है।
उद्देश्य:- सार्वजनिक प्रसारक ‘प्रसार भारती’ यानी ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (डीडी) में आधुनिकीकरण लाना।

बेलिंडा क्लार्क
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के परिसर में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने अपनी मूर्ति का अनावरण किया है।
बेलिंडा क्लार्क दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी है जिनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ है।
गौरतलब है कि ने सचिन तेंदुलकर से भी पहले महिला क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ एके द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ह्यूमन एनाटॉमी का विमोचन किया है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने तंजावुर में ऑक्टेव 2023 का उद्घाटन किया है।
• ऑक्टेव 2023 में भाग लेने वाले राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश हैं।

डॉक्टर तपन सैकिया को 2022-23 के लिए असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, असम बैभव से सम्मानित किया गया है।


8 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

बंधन बैंक ने बैंक के ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली के साथ ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘जल विजन 2047’ विषय पर प्रथम अखिल भारतीय राज्य मंत्री वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

भारत में स्पेसटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ISRO और Microsoft ने समझौता किया है।

मधुमक्खियों के लिए दुनिया का पहला टीका
अमेरिका ने मधुमक्खियों के लिए दुनिया के पहले टीके के उपयोग को मंजूरी दे दी है।
इसका उद्देश्य बैक्टीरियम पैनीबैसिलस लार्वा के कारण होने वाली अमेरिकी फुल ब्रूड बीमारी से बचाव करना है।

संयम मेहरा रत्न एवं आभूषण परिषद के चेयरमैन बने है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए भारतीय कंपनी समूह JSW को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है।

फॉर्मूला ई-रेस का आयोजन अगले साल 11 फरवरी को भारत में पहली बार हैदराबाद में किया जायेगा।

केंद्र सरकार ने लद्दाख की विशिष्ट संस्कृति, भाषा और रोजगार के संरक्षण के लिए एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है। इस समिति में 17 सदस्‍य होंगे, जिसकी अध्‍यक्षता गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।

गोवा में देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया है।
• इस आयोजन का मकसद भारत में दिव्यांगता के प्रति भेदभाव, कलंक और रूढ़िवादिता जैसी बाधाओं को दूर करना है।

महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने 2021 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का पुरस्कार जीता है।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने तिरुवनंतपुरम में 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों और केंद्रीकृत कॉल सेंटर का उद्घाटन किया है।

महिलाओं को रोजगार देने के मामले में दक्षिण भारत के शहर आगे है। (शीर्ष पर चेन्नई है)

भारत के स्वतंत्रता संग्राम को लेकर संजीव सान्याल ने ‘क्रांतिकारी’ नामक पुस्तक लिखी है।


9 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

मेघालय में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023 का उद्घाटन किया है।

चीन और अमेरिका के बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया Y20 समिट के थीम-लोगो और वेबसाइट को लांच किया है।

हाल ही इटली के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली का निधन हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में 1901 के बाद से साल 2022 को पांचवा सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

साल 2022 में भारत के विदेशी भंडार में 70 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

हाल ही पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया।

केरल देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य बना है।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपने ‘360 डिग्री वित्तीय सुरक्षा’ डिजिटल-प्रथम अभियान के लिए साइन किया है।

हाल ही ताइवान ने अपना चिप अधिनियम पारित किया है।

देश का पहला कोयला गैसीकरण आ‍धारित उर्वरक संयंत्र
केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया के अनुसार अक्टूबर 2024 तक ओडिशा में देश का पहला कोयला गैसीकरण आ‍धारित तलचर उर्वरक संयंत्र बनकर तैयार हो जायेगा।
• तलचर संयंत्र में यूरिया उत्‍पादन के लिए कोयला गैसीकरण तकनीक का प्रयोग होगा।

केविन मैक्कार्थी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर बने है।

हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज
रेल मंत्रालय ने वर्ष की दूसरी छमाही में अपनी हेरिटेज लाइनों पर हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को शुरू करने की योजना की घोषणा की है।

प्रवासी भारतीय दिवस:- 9 जनवरी
9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आए थे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस 2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
मुख्य अतिथि:- गुयाना के नौवें राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली।
• गुयाना के नौवें राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली को 17वें प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो विदेशों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments