आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 17 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 16 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

एसएस राजामौली निर्देशित पीरियड फिल्म ‘आरआरआर’ को जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
1. बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म
2. फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

हाल ही मेघालय के उमरोई में भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2022 शुरू हुआ है।

न्यूजीलैंड सरकार ने धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए दुनिया का पहला तंबाकू कानून पारित किया है।

नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझंडी (नेपाल) में भारत-नेपाल संयुक्त सेना प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण का 16वां संस्करण शुरू हुआ।

ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सातवें और सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के चौथे बल्लेबाज बने है। 
ईशान किशन ने एक वनडे पारी में सबसे तेज 200 रन (126 गेंदों में) बनाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

अमेरिका में नेवादा वाइल्डफ्लावर को लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में परिवारों के लिए आठ अंकों की विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक पहचान संख्या लॉन्च की जाएगी।

ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए सात अर्थव्यवस्थाओं के समूह ने देशों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय जलवायु क्लब (International Climate Club) लॉन्च किया है।

केरल विधानसभा ने हाल ही में राज्यपाल को राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के पदेन चांसलर के पद से हटाने के लिए एक विधेयक पारित किया है।

1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

अमेरिका को मिली परमाणु संलयन सफलता
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने परमाणु संलयन ऊर्जा का उपयोग करने के लिए अनुसंधान में एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता की घोषणा की है। कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने पहली बार एक संलयन प्रतिक्रिया में इतनीअधिक ऊर्जा का उत्पादन किया, जितनी उर्जा का उपयोग इसे प्रज्वलित करने के लिए किया गया था। इसे शुद्ध ऊर्जा लाभ (net energy gain) भी कहा जाता है।
इससे सूर्य की तरह ही बिल्कुल शुद्ध ऊर्जा (कॉर्बन फ्री एनर्जी) का उत्पादन किया गया है।


17 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

भारत सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश बनेगा।

नमामि गंगे कार्यक्रम (2014) को संयुक्त राष्ट्र की 10 शीर्ष फ्लैगशिप पहलों में शामिल किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
थीम:- Restoration and Conservation of Small Rivers in a Large Basin.

Airbnb ने हाल ही में समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा पर्यटन विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।

भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के खिलाफ नीतियों को लेकर ईरान को संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग से बाहर कर दिया गया है।

अग्नि-5
भारत ने ओडिशा के बालासोर तट स्थित अब्दुल कलाम परीक्षण केंद्र से जमीन से जमीन पर मार करने वाली परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल में तीन स्टेज में संचालित होने वाला सॉलिड फ्यूल इंजन लगाया गया है। 
• मारक क्षमता:- 5000 किमी।
• इस इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है।

भारत ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि वी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

जापान ने 2025 के बाद बनने वाले नए घरों के लिए सोलर पैनल को अनिवार्य कर दिया है।

टाटा स्टील लिमिटेड, भुवनेश्वर-राउरकेला में आयोजित होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का आधिकारिक भागीदार बना है।

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और यूएनडीपी इंडिया ने एशिया पैसिफिक की सबसे बड़ी युवा नवाचार पहल, यूथ को: लैब का 5वां संस्करण लॉन्च किया है।

प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (PMKKK) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM Vikas) योजना कर दिया गया है।


18 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

रेहान अहमद (19) इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया।

फ्रांस ने भारत को राफेल का 36वां और आखिरी विमान  डिलीवर किया है।

अमेरिकी कार्यकारी सिंडी हुक को ब्रिस्बेन में 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए आयोजन समिति के उद्घाटन सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही असम के गमोचा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, महाराष्ट्र के अलीबाग के सफेद प्याज और लद्दाख की खुबानी को जीआई टैग मिला है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई और सैन फ्रांसिस्को के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने FMCG ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ लॉन्च किया है।

पेरू सरकार ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा की है।

Krishi-Decision Support System
कृषि मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग ने उपग्रह डेटा का उपयोग करके Krishi-Decision Support System (Krishi-DSS) विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इस प्रणाली में अंतरिक्ष विभाग के RISAT-1A और VEDAS का उपयोग किया जाएगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने वर्चुअली ओडिशा में 10 जिला अदालत डिजिटलीकरण हब (DCDH) का उद्घाटन किया है। 

हाल ही WHO ने विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2022 जारी की है।

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022
• जारीकर्ता:- द इकोनॉमिस्ट
शीर्ष रैंक:- 1. फिनलैंड 2. आयरलैंड 3. नॉर्वे
• दक्षिण अफ्रीका (59वां स्थान), अफ्रीका में सबसे अधिक खाद्य-सुरक्षित देश बना है।

The Wheebox India Skills Report 2023 के अनुसार पिछले एक साल में भारतीयों की रोजगार क्षमता में वृद्धि पाई गई है।

लोकसभा ने हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को एसटी सूची में जोड़ने के लिए विधेयक को मंजूरी दी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments