हाल ही प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का निधन हो गया।
भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच इंडोनेशिया में इंडिया-इंडो कार्पेट का 39वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
• इसमें INS करमुक भाग ले रहा है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में देश के पहले चार्टर गेटवे – बिजनेस जेट टर्मिनल का उद्घाटन किया है।
जम्मू-कश्मीर ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाने में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
हाल ही दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वाहल का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हो गया।
विश्व बैंक की International Debt Report 2022 के अनुसार, उप-सहारा अफ्रीका (SSA) में निम्न और मध्यम आय वाले देशों का ऋण 2021 में 789 बिलियन अमरीकी डालर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में पूरे भारत में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए “सैद्धांतिक रूप से” मंजूरी दी है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में वर्चुअली रूप से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया है।
भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने है।
जापानी अरबपति युसाकु मेज़वा ने भारतीय टीवी अभिनेता देव जोशी को अगले साल की शुरुआत में एक निजी स्पेसएक्स उड़ान पर चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए चुना है।
अमेरिका ने महिलाओं के हस्ताक्षर वाला पहला बैंकनोट छापा है। इस पर जेनेट येलेन और लिन मालेर्बा के हस्ताक्षर हैं।
14 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (नवंबर 2022)
• पुरूष:- जोस बटलर (इंग्लैंड)
• महिला:- सिदरा अमीन (पाकिस्तान)
राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस:- 14 दिसम्बर
हाल ही 9 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीनी सेना में हिंसक झड़प हो गई।
हाल ही भारत की जी-20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। इस हवाई अड्डे का नाम पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
• पहली वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी।
• भारतीय रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में "सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), चंद्रपुर" को राष्ट्र को समर्पित किया और "सेंटर फॉर रिसर्च, मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथिस, चंद्रपुर" का उद्घाटन किया।
RBI ने निगरानी के कार्यों में कृत्रिम मेधा तथा मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करने के लिए सात वैश्विक परामर्शदाता कंपनियों को छांटा है।
हाल ही काठमांडू इंटरनेशनल माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का 20वां संस्करण शुरू हुआ है।
बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता सुप्रीम कोर्ट के जज बने है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के 34 स्वीकृत पद हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सार्वजनिक नेतृत्व के लिए SIES राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
15 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स
WHO ने सर जेरेमी फरार को मुख्य वैज्ञानिक नियुक्त किया है।
Just Transition Initiative
दक्षिण अफ्रीका और केन्या ने हाल ही में समावेशी तरीके से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए जस्ट ट्रांजिशन इनिशिएटिव की घोषणा की है। यह घोषणा प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए Intergovernmental Negotiating Committee (INC) के पहले सत्र के बाद की गई।
हाइपरसोनिक व्हीकल का सफल परीक्षण
हाल ही ISRO ने एकीकृत रक्षा कर्मचारियों के मुख्यालय (HQ IDS) के साथ मिलकर हाइपरसोनिक वाहन का सफल परीक्षण किया है।
हाइपरसोनिक वाहन एक हवाई जहाज, मिसाइल या अंतरिक्ष यान हो सकता है, जो मैक 5 (ध्वनि की गति से पांच गुना तेज) से अधिक गति से चलने की क्षमता रखता है।
कर्नाटक की दिव्या टीएस ने 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
केरल वन विभाग ने वणीकरण परियोजना शुरू की है।
मेघालय को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम हेतु पुरस्कृत किया गया है।
इंग्लैंड के जो रूट टेस्ट में 10 हजार रन और 50 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने है।
हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने टेनिस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का खिताब जीता है।
पोलैंड के एकमात्र अंतरिक्ष यात्री जनरल मिरोस्लाव हेर्मस्ज़वेस्की का हाल ही में निधन हो गया।
इराक को पीछे छोड़ रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है।
स्पाइसजेट को GMR दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा ‘सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
फ्रांस में “यूक्रेनी लोगों के साथ खड़े” अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए एक नई योजना न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम को मंजूरी दी है।
8वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तमिल महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा का अनावरण किया है।
दुनिया का पहला कमर्शियल मून लैंडर लॉन्च
• जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप ispace ने अपने HAKUTO-R मिशन के तहत स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट से चंद्रमा पर अपना निजी लैंडर M1 लॉन्च किया है।
यदि लैंडिंग सफल होती है, तो HAKUTO-R चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग करने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान बन जाएगा।
• इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया।
• उद्देश्य:- एटलस क्रेटर में नीचे उतरने से पहले जल के भंडार की खोज करना।
• M1 लैंडर में यूएई का राशिद नामक रोवर लगा हुआ है।
राशिद रोवर
• हाल ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले चन्द्रयान राशिद का सफलतापूर्वक प्रेक्षपण किया।
यदि यह रोवर चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक उतरता है, तो यह अरब दुनिया का पहला चंद्र मिशन होगा तथा यूएई अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन जाएगा।
• इस चंद्र रोवर का नाम दुबई के पूर्व शासक दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के नाम पर रखा गया है।
SAVE WATER
0 Comments