आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी करेंट अफेयर्स। नवंबर 2022

 
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी करेंट अफेयर्स


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी नवंबर 2022

Environment and Ecology.

रानीपुर टाइगर रिजर्व
रानीपुर, दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश का चौथा तथा भारत का 53वां टाइगर रिजर्व बना है।

पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्रहालय अरुणाचल प्रदेश के बुल्ला गांव में स्थापित किया जाएगा।

हाल ही मिस्र के शर्म अल-शेख में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP27 शुरू हुआ है।

मृदा कार्बन पृथक्करण के जरिये जलवायु परिवर्तन का न्यूनीकरण
हाल ही में International Crops Research Institute for The Semi-Arid Tropics (ICRISAT) ने एक मॉडलिंग अध्ययन प्रकाशित किया है। इस मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा कार्बन पृथक्करण मदद कर सकता है।

COP27 के दौरान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने ‘डब्ल्यूएमओ प्रोविजनल स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2022’ नामक रिपोर्ट जारी की है।
• इस रिपोर्ट का अंतिम संस्करण अप्रैल 2023 में जारी किया जाएगा।
• इस रिपोर्ट के अनुसार 2022 में वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) औसत से 1.15 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC)
• मिस्र में आयोजित 27वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP27) में मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) लॉन्च किया गया है।
• यह एक अंतर-सरकारी गठबंधन है, जो प्रकृति आधारित जलवायु परिवर्तन समाधान के रूप में मैंग्रोव की भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाएगा। यह वैश्विक स्तर पर मैंग्रोव वनों के पुनर्वास को सुनिश्चित करेगा।
• इसके सदस्यों में संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और स्पेन शामिल हैं।
• इस नए गठबंधन में भारत का शामिल होना वर्तमान दशक के अंत तक वन और वृक्षों के आवरण का विस्तार करके 2.5 से 3 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) के अनुरूप है।
• कार्बन पृथक्करण के लिए वनों की कटाई और वन क्षरण (REDD+) कार्यक्रमों से उत्सर्जन को कम करने के आह्वान के साथ भारत मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) में शामिल हुआ है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने COP27 के दौरान Executive Action Plan of Early Warnings for All जारी किया है।

अंतर्राष्ट्रीय सूखा लचीलापन गठबंधन (IDRA)
• 7 नवंबर 2022 को संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCC) के पार्टियों के 27वें सम्मेलन (COP27) के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सूखा लचीलापन गठबंधन (International Drought Resilience Alliance – IDRA) लॉन्च किया गया।
• स्पेन और सेनेगल ने संयुक्त रूप से IDRA को लॉन्च किया है। 
• उद्देश्य:- भविष्य के सूखे के खिलाफ तैयारियों को बढ़ाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देना।
सूखे से संबंधित प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए मंच भी प्रदान करना।
प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों का विकास करना।
• लक्ष्य:- इस दशक के अंत तक दुनिया को सूखे के प्रति लचीला बनाना।
• इस गठबंधन में 30 देश और 20 संगठन शामिल हैं।
IDRA की घोषणा सबसे पहले स्पेन ने इस साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में की थी।
• IRDA की स्थापना महत्वपूर्ण है क्योंकि UNCCD के अलावा भूमि के लिए कोई अन्य कन्वेंशन नहीं है, जो मुख्य रूप से मरुस्थलीकरण पर केंद्रित हो। 
• स्पेन द्वारा घोषित 5 मिलियन यूरो (40.76 करोड़ रुपये) के बीज कोष सहित राजनीतिक प्रतिबद्धताएं, IRDA के कार्यों को फंड्स देंगी।

राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम (National Bio Energy Programme)
• नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक लागू किया जाएगा।
• उद्देश्य:- बायोएनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देना और सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित एक निवेशक-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। 
• राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम 2 चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा।
• कार्यक्रम में तीन उप-योजनाएं होंगी:-
1. अपशिष्ट से ऊर्जा कार्यक्रम
2. बायोमास कार्यक्रम
3. बायोगैस कार्यक्रम

IRAF
COP-27 के दौरान Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) ने Infrastructure Resilience Accelerator Fund (IRAF) की घोषणा की है।

मिडिल ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव (MGI) 
• 2021 में सऊदी अरब द्वारा लॉन्च।
• उद्देश्य:- मध्य पूर्व से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को रोकना।
• दूसरा MGI शिखर सम्मेलन COP27 के मौके पर मिस्र के शर्म अल शेख में आयोजित किया गया है।
• सऊदी अरब अगले दस वर्षों में ‘Middle East Green Initiative’ में 2.5 बिलियन अमरीकी डालर का योगदान देगा।
• इसका मुख्यालय सऊदी अरब में स्थापित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देश का पहला हाइड्रोजन ईंधन सेल कटमरैन पोत बनाया जाएगा।

कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य
• हाल ही तमिलनाडु सरकार ने कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया है। 
यह तमिलनाडु का 17वां वन्यजीव अभयारण्य होगा।
• यह घोषणा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 26ए(1)(बी) के तहत की गई है।
• इससे पहले हाल ही में सरकार ने काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, नंजारायण पक्षी अभयारण्य, कदवुर स्लेंडर लोरिस अभयारण्य और डुगोंग संरक्षण रिजर्व को अधिसूचित किया है।
• कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य तमिलनाडु के कावेरी उत्तर वन्यजीव अभयारण्य को कर्नाटक में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य से जोड़ता है।

ग्लोबल कार्बन बजट 2022 रिपोर्ट 
• जारीकर्ता:- ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट
• वैश्विक कार्बन उत्सर्जन 2022 में वातावरण में 40.6 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड तक पहुंचने की उम्मीद है।
• भारत में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में दुनिया में कार्बन उत्सर्जन में सबसे अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। 

राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन:- 2021 में लॉन्च किया गया।

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2023
इस सूचकांक में भारत 63 देशों की सूची में भारत आठवें स्थान पर रहा है।
कोई भी देश पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर नहीं रहा, डेनमार्क चौथे स्थान पर रहा।
• इसे जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।

In our lifetime compaign
भारतीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संयुक्त रूप से मिस्र में COP27 के एक कार्यक्रम में "इन अवर लाइफटाइम" अभियान शुरू किया है। 
उद्देश्य:- 18 से 23 वर्ष के बीच के युवाओं को स्थायी जीवन शैली के संदेश वाहक बनने के लिए प्रोत्साहित करना।

इंडोनेशिया जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (JETP)
हाल ही G20 समिट के साइड इवेंट पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इनवेस्टमेंट (PGII) में इंडोनेशिया जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (JETP) को लॉन्च किया गया है।
• यह इंडोनेशियाई सरकार और इंटरनेशनल पार्टनर्स ग्रुप (IPG) के बीच एक दीर्घकालिक राजनीतिक समझौता है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, यूरोपीय संघ, कनाडा, इटली, नॉर्वे, डेनमार्क, अमेरिका और जापान शामिल हैं।
• उद्देश्य:- देश की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करके नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाना। 
• इंडोनेशिया दुनिया के शीर्ष 10 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जकों में शामिल है।

State of the Climate in Asia 2021 रिपोर्ट
हाल ही मिस्र में COP27 के दौरान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत द्वारा State of the Climate in Asia 2021 रिपोर्ट जारी की है।
• सूखे, बाढ़ और भूस्खलन के कारण एशिया में आर्थिक नुकसान में वृद्धि हुई है।
• 2021 में, चीन को एशिया में सबसे अधिक आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद भारत को हुआ।
• बाढ़ से नुकसान:- चीन, भारत
• तूफान से नुकसान:- भारत, चीन

भारत ने COP27 के दौरान किस देश के साथ LeadIT Summit की मेजबानी की ? – स्वीडन
यह पहल विश्व आर्थिक मंच द्वारा समर्थित है।

CITES का 19वां सम्मेलन
14 से 25 नवंबर 2022 के मध्य वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (Convention on International Trade in Endangered Species - CITES) के पक्षकारों की 19वीं बैठक (COP19) मध्य अमेरिकी देश पनामा में आयोजित की गई।
• CITES कुछ जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर आवाजाही को विनियमित करने वाला एक समझौता है।
• यह देशों के बीच बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय समझौता (संधि) है, जिसे 1963 में IUCN के सदस्यों द्वारा अपनाए गए एक प्रस्ताव के परिणामस्वरूप तैयार किया गया था। 1975 में यह लागू हुआ।
• भारत इसका एक हस्ताक्षरकर्ता है और 1976 में CITES कन्वेंशन की पुष्टि भी कर चुका है।

CITES के तीन परिशिष्ट
परिशिष्ट I : यह उन प्रजातियों को सूचीबद्ध करता है जिनके विलुप्त होने की संभावना हैं। इन प्रजातियों के व्यापार-नमूनों को केवल असाधारण परिस्थितियों में अनुमति दी जाती है।
परिशिष्ट II : वे प्रजातियां हैं जिन्हें विलुप्त होने का खतरा नहीं है, लेकिन अगर व्यापार प्रतिबंधित नहीं है तो संख्या में गंभीर गिरावट हो सकती है। प्रजातियों का व्यापार पूर्व अनुमति से हो सकता है।
परिशिष्ट III: इसमें वे प्रजातियां आती हैं जो कम से कम एक ऐसे देश में संरक्षित हों जो एक CITES सदस्य देश हो तथा जिसने उस प्रजाति के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करने हेतु सहायता मांगी हो।

ऑपरेशन टर्टशील्ड किस देश द्वारा लांच किया गया? - भारत

अरिट्टापट्टी जैव विविधता विरासत स्थल
• तमिलनाडु सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी कर मदुरै जिले के अरिट्टापट्टी और मीनाक्षीपुरम गांवों को राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site) घोषित किया गया।
• यह तमिलनाडु का पहला और भारत का 35वाँ जैव विविधता विरासत स्थल है।
इसे अरिट्टापट्टी जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में जाना जाएगा।
• इनमें तीन महत्वपूर्ण शिकारी पक्षियों (raptors) लैगर फाल्कन (Laggar Falcon), शाहीन फाल्कन (Shaheen Falcon) और बोनेली ईगल (Bonelli’s Eagle) की प्रजाति पाई जाती हैं।
• जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37(1) में यह प्रावधान किया गया है कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों के परामर्श से जैव विविधता के अधिक महत्व वाले क्षेत्रों को “जैव विविधता विरासत स्थल” अधिसूचित कर सकती है।

Loss and Damage Fund लॉन्च
संयुक्त राष्ट्र के COP27 के दौरान जलवायु से जुड़ी आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए गरीब देशों को मुआवजा देने के लिए नुकसान और क्षति कोष (Loss and Damage Fund) लॉन्च किया गया है।

तमिलनाडु में अनामलाई टाइगर रिजर्व ने कोयंबटूर में जंबो ट्रेल्स लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य बाघ अभयारण्य में आगंतुकों को हाथियों और आदिवासी जनजातियों के बारे में शिक्षित करना है।

असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को इस वर्ष ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारत का पहला नाइट स्काई अभयारण्य
लद्दाख के हानले में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा भारत का पहला नाइट स्काई अभयारण्य स्थापित किया जा रहा है। यह प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के हिस्से के रूप में हानले में स्थित होगा। 

CITES COP19 ने हाल ही में नामीबिया और बोत्सवाना द्वारा पेश किए गए दक्षिणी सफेद गैंडों को परिशिष्ट I से परिशिष्ट II में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

हाल ही में सेना स्पेक्टाबिलिस (Senna spectabilis) नामक एक आक्रामक विदेशी प्रजाति का पेड़ मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के बफर जोन में काफी तेजी से प्रसार कर रहा है।
मुदुमलाई टाइगर रिजर्व तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments