आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 5 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 4 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


4 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक से सम्मानित किया गया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

फाल्कन हेवी रॉकेट
हाल ही एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'फाल्कन हेवी' लॉन्च किया है।
• फाल्कन हेवी रॉकेट से अमेरिकी स्पेस फोर्स के सैटेलाइटों कोअंतरिक्ष में भेजा गया है। 
• इस रॉकेट को फ्लोरिडा में स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है।
• यह रॉकेट यूएसएसएफ-44 नाम के एक खुफिया मिशन में अमेरिकी सेना के लिए उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

नवंबर 2022 तक पृथ्वी से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट कौन सा है? – फाल्कन हेवी

गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड अवतार स्टार्टअप Alter को खरीदा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया है।

डॉ. जी हेमाप्रभा आईसीएआर-गन्ना प्रजनन संस्थान की पहली महिला निदेशक बनी है।
• भाकृअनुप-गन्ना प्रजनन संस्थान तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित है।

घाना नवंबर 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है।

हाल ही गोवा में सिविल एयर नेविगेशन सेवा संगठन (CANSO) एशिया प्रशांत सम्मेलन आयोजित किया गया।

अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कर्नाटक रत्न’ प्रदान किया गया है।

टाटा स्टील का जमशेदपुर स्टील प्लांट रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला भारत का पहला प्लांट बन गया है। 


5 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

फ्रांसीसी लेखक रेने नाबा ने नई पुस्तक एशिया का परमाणुकरण का विमोचन किया है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस:- 5 नवंबर
इसे मनाने का सुझाव जापान ने दिया था।

Permacrisis को कोलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है। 
इस शब्द का अर्थ है:- अस्थिरता और असुरक्षा की विस्तारित अवधि।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने पश्चिम गारो हिल्स जिले के तुरा में नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम शुरू किया है।

केरल में 25 से 28 नवंबर तक साइकिलिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ट्रैक एशिया कप 2022 आयोजित किया जाएगा।

एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप में भारत के आर प्रज्ञानानंद और पीवी नंदीधा ने क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते हैं।

हाल ही अरुणाचल प्रदेश के विधायक जंबे ताशी का निधन हो गया।

अरुणा साईराम को शेवेलियर पुरस्कार
कर्नाटक की संगीतकार, मानवतावादी अरुणा साईराम को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च सम्मान, शेवेलियर डी ल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

प्रसिद्ध मलयालम कथा लेखक, सेतु (ए. सेतुमाधवन) को इस वर्ष केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। 

सुभ्रकांत पांडा फिक्की के नए अध्यक्ष चुने गए है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम डैशबोर्ड और सीएम ई-उपहार पोर्टल लांच किया है।

स्विट्जरलैंड ने दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन चलाने का रेकॉर्ड बनाया है। (लंबाई - 1910 मीटर)
• भारतीय रेलवे ने 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की सबसे लंबी मालगाड़ी 'सुपर वासुकी' चलाई थी। (लंबाई - 3.5 किमी)


6 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) को मंगोलिया की पहली ग्रीनफील्ड तेल रिफाइनरी परियोजना का ठेका मिला है।

IIT कानपुर के डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए राधाकृष्णन समिति की स्थापना की है।

भारत विश्व की सबसे सस्ती विनिर्माण लागत (Manufacturing cost) वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व पर मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है।
उद्देश्य:- वर्ष 2025 तक महिला स्वयं सहायता समूहों की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाना।

फिनटेक कंपनी Chqbook ने छोटे कारोबारियों के लिए नियोबैंक नामक अपनी तरह का पहला डिजिटल चालू खाता लॉन्च किया है। 

2022 AP7 क्षुद्रग्रह
हाल ही खगोलविदों ने तीन ऐसे एस्टेरॉयड की खोज की है, जो भविष्य में ग्रहों को नष्ट कर सकते हैं।
• इन एस्टेरॉयड में से एक को 2022 AP7 नाम दिया गया है, जो 1.5 किमी चौड़ा है।
यह भविष्य में पृथ्वी पर जीवन को खत्म कर सकता है। 
• अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने इस एस्टेरॉयड को चिली में मौजूद अमेरिकी विक्टर एम ब्लैंको टेलीस्कोप के डार्क एनर्जी कैमरा के जरिए खोजा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिजोरम के आइजोल में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय परिसर का उद्घाटन किया है।

कर्नाटक ने स्कूलों, प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों में रोजाना 10 मिनट ध्यान करना अनिवार्य किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी 2.0 वित्तीय सहायता योजना शुरु की है।

Performance Grading Index (PGI) 2020-21
• शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस सूचकांक में कुल सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने लेवल-2 ग्रेडिंग प्राप्त की है।
केरल, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश।

कौन सा केंद्रीय मंत्रालय पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) योजना से जुड़ा है ? – रसायन और उर्वरक मंत्रालय

हाल ही केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में गंगा उत्सव के छठे संस्करण का उद्घाटन किया।

हाल ही भारत का निष्क्रिय निगरानी उपग्रह RISAT-2 जकार्ता के पास हिंद महासागर से टकराया है।

दक्षिण कोरिया में एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में भारत (पुरुष) और हांगकांग (महिला) ने खिताब जीते हैं।

किस देश ने ‘बीडौ’ (Beidou) उपग्रह नेविगेशन प्रणाली लॉन्च की है ? - चीन
• इसे अमेरिका की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) के विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments