अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति 2022
हाल ही अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति 2022 जारी की है।
इसमें भारत को सहयोगी, चीन को प्रतियोगी और रूस को खतरा बताया है।
इस रणनीति में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और एक प्रमुख रक्षा भागीदार बताया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) लाने के लिए किस देश के राष्ट्रपति को अनिवार्य किया गया है ? - अमेरिका
1 नवंबर को द्रास के पास जोजिला युद्ध स्मारक में जोजिला दिवस मनाया गया। जोजिला दिवस 1948 में 'ऑपरेशन बाइसन' में भारतीय सैनिकों द्वारा वीरतापूर्ण कार्रवाई का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस:- 1 नवंबर
1 नवंबर को हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह:- 31 अक्टूबर से 6 नवंबर
थीम:- Corruption free India for a developed Nation.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम को संबोधित किया है।
67 लोगों को 67वें कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जैसे - इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन, वरिष्ठ साहित्यकार ए. रा. मित्रा,.......आदि।
मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराकर लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा ब्राजील के नए राष्ट्रपति बने है।
पश्चिम बंगाल को 'लक्ष्मी भंडार योजना' के लिए महिला एवं बाल विकास श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘स्कॉच’ पुरस्कार मिला है।
डॉ राजेश रंजन को पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर या आइवरी कोस्ट में अगला भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है।
हाल ही बोगोर, इंडोनेशिया में पहले आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव (AISF) का उद्घाटन किया गया है।
2 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही शिबनोट, जम्मू और कश्मीर में चिनाब व्हाइट वाटर राफ्टिंग महोत्सव शुरू हुआ।
साइबर और वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार साइबर इंटेलिजेंस यूनिट स्थापित करेगी।
हाल ही असम के प्रख्यात कलाकार नील पवन बरुआ का निधन हो गया।
फुटबॉल 4 स्कूल पहल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से मुंबई में भारत में ‘फुटबॉल 4 स्कूल’ पहल के लिए फीफा और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के साथ 30 अक्टूबर 2022 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
• उद्देश्य:- खेल-एकीकृत शिक्षा के माध्यम से भारत में 2.5 करोड़ युवा लड़कों और लड़कियों को सशक्त बनाना।
• फीफा द्वारा 2018 में 100 मिलियन डॉलर के बजट के साथ फुटबॉल4 स्कूल पहल शुरू की गई।
इस पहल का लक्ष्य दुनिया भर के सभी जनजातीय समुदायों तक पहुंचने पर विशेष जोर देते हुए दुनिया भर में 700 मिलियन से अधिक बच्चों तक पहुंचना है।
चुने हुए बच्चो में 50% बच्चे लड़कियां होंगी।
रानीपुर टाइगर रिजर्व
रानीपुर, दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश का चौथा तथा भारत का 53वां टाइगर रिजर्व बना है।
हाल ही टाटा स्टील के पूर्व एमडी और देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन हो गया।
• उन्हें 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
UNHCR की हालिया रिपोर्ट के अनुसार उत्पीड़न, संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन और विश्व स्तर पर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली घटनाओं के कारण अपने घरों से जबरन विस्थापित हुए लोगों की संख्या 2022 की पहली छमाही में बढ़कर 103 मिलियन हो गई, जिसका अर्थ है कि पृथ्वी पर 77 लोगों में से एक को जबरन विस्थापित किया गया है।
डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) 1 नवंबर से डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
• सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या डिजिटल रुपया केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए करेंसी नोटों का एक डिजिटल रूप है।
• केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि RBI जल्द ही अपनी डिजिटल मुद्रा शुरू करेगा।
डिजिटल रुपया और क्रिप्टोक्यूरेंसी के बीच अंतर:-
क्रिप्टोक्यूरेंसी एक विकेन्द्रीकृत डिजिटल संपत्ति और ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित विनिमय का माध्यम है। इसके विपरीत, RBI द्वारा जारी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिजिटल रूप में एक कानूनी निविदा होगी।
RBI ने अपने पायलट चरण में किस प्रकार की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च की है ? - थोक बिक्री
Yotta D1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में भारत के दूसरे और उत्तर भारत के पहले हाइपर-स्केल डेटा सेंटर Yotta D1 का उद्घाटन किया है।
भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग ने बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल खिताब जीता है।
बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान के लिए ढाका में पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम कैनेडी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर’ सम्मान से सम्मानित किया है।
केंद्र सरकार ने पुणे के रंजनगांव में महाराष्ट्र के पहले इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर को मंजूरी दी है।
3 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
मेंगटियन मॉड्यूल
चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग' के लिए दूसरा लैब मॉड्यूल मेंगटियन (Mengtian) लॉन्च किया है।
• मेंगटियन मॉड्यूल को चीन के वेन्चनाग लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-5B Y4 कैरियर रॉकेट पर लॉन्च किया गया है।
यह तीसरा और अंतिम मॉड्यूल है।
• चीन द्वारा तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है और China Manned Space Agency (CMSA) द्वारा सतह से 340 से 450 किमी के बीच निचली पृथ्वी की कक्षा में संचालित किया जा रहा है।
इसमें तियानहे नाम का एक कोर मॉड्यूल और दो प्रयोगशाला केबिन मॉड्यूल वेंटियन और मेंगटियन हैं।
हाल ही मुंबई में आयोजित फाइनल में स्पेन ने कोलंबिया को हराकर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप जीता है।
हाल ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 'विजिलेंट स्टॉर्म' सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
RBI अधिनियम की धारा 45ZN के अनुसार, कितनी तिमाहियों तक मुद्रास्फीति लक्ष्य को बनाए रखने में विफलता के मामले में केंद्रीय बैंक को सरकार को एक रिपोर्ट भेजनी होती है ? – तीन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा (यूपी) में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया है।
12वां India Chem 2022
हाल ही केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया केम 2022 का उद्घाटन किया।
थीम:- Vision 2030: Chemicals and Petrochemicals Build India.
रक्षा इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल
DRDO ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश में होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम “डोनी पोलो हवाई अड्डे, ईटानगर” करने की मंजूरी दी है।
हाल ही SEWA (Self-Employed Women’s Association) की संस्थापक इला भट्ट का अहमदाबाद में निधन हो गया।
हाल ही इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा जारी Reinvigorating India’s Economic Engagements with Southern Africa रिपोर्ट के अनुसार भारत, अफ्रीका में शीर्ष रक्षा निर्यातक बना है।
डर्टी बम (Dirty Bomb) क्या है?
• संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने हाल ही में यूक्रेन पर डर्टी बम बनाने का आरोप लगाने वाले रूस के आरोपों की जांच शुरू की है।
• डर्टी बम एक पारंपरिक विस्फोटक उपकरण है, जिसमें जहरीले पदार्थ होते हैं।
यह परमाणु विस्फोट का कारण नहीं बनता है। बल्कि यह विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी, जैविक या रासायनिक कचरे को फैलाता है।
भारत सरकार ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले और वर्तमान में गुजरात के दो जिलों में रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है।
भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (Economic Cooperation and Trade Agreement – ECTA) पर हस्ताक्षर किए ? - ऑस्ट्रेलिया
पूर्वोत्तर में भारत का पहला फिश म्यूजियम
पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्रहालय अरुणाचल प्रदेश के बुल्ला गांव में स्थापित किया जाएगा।
फिश म्यूजियम भारत के पहले ‘एक्वा पार्क’ का हिस्सा होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में स्थापित किया जाएगा।
SAVE WATER
0 Comments