कीन स्वॉर्ड (Keen Sword) अभ्यास
• अमेरिकी सेना और जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच आयोजित किया जा रहा है।
• यह द्विवार्षिक अभ्यास जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तोकुनोशिमा द्वीप के आसपास आयोजित किया जा रहा है।
• सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के कुल 4 युद्धपोत और 2 हवाई जहाजों ने भी हिस्सा लिया है।
सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए कैमरून के फ्रांका मा-आई सुलेम योंग को यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार 2022 दिया गया है।
दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप 2022 में अर्जुन बाबुता और मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता है।
विश्व विरासत सप्ताह:- 19-25 नवंबर
विश्व मत्स्य दिवस:- 21 नवंबर
उस खाते को क्या कहा जाता है, जो एक बैंक दूसरे (अक्सर एक विदेशी बैंक) की ओर से रखता है? – वोस्ट्रो खाता
ऑपरेशन बरखाने
हाल ही 9 नवंबर 2022 को फ्रांस ने अफ्रीका में एक दशक लंबे ऑपरेशन बरखाने को समाप्त कर दिया।
• फ्रांस ने उत्तरी अफ्रीका के साहेल में जनवरी 2013 में ऑपरेशन सर्वल लॉन्च किया था। यह ऑपरेशन अल-कायदा से जुड़े इस्लामिक चरमपंथियों का मुकाबला करने तक सीमित था, जिन्होंने उत्तरी माली पर नियंत्रण कर लिया था।
• 2014 में इसका नाम बदलकर ऑपरेशन बरखाने कर दिया गया। इस उन्नत ऑपरेशन का उद्देश्य साहेल क्षेत्र में गैर-राज्य सशस्त्र समूहों के पुनरुत्थान को रोकने में स्थानीय सशस्त्र बलों की सहायता करना था। इसने माली, नाइजर, बुर्किना फासो, मॉरिटानिया और चाड में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।
लचित बोरफुकान
असम के मुख्यमंत्री ने हाल ही में लचित बोरफुकान की 400वीं जयंती समारोह के लिए थीम सॉंग जारी किया है।
• 24 नवंबर, 1622 को पैदा हुए लचित बोरफुकान, अहोम साम्राज्य में एक कमांडर थे।
1671 में उनके नेतृत्व में सरायघाट की लड़ाई में अहोमों ने मुगल सेना को अहोम साम्राज्य पर आक्रमण करने से रोक दिया था।
अरिट्टापट्टी जैव विविधता विरासत स्थल
• तमिलनाडु सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी कर मदुरै जिले के अरिट्टापट्टी और मीनाक्षीपुरम गांवों को राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site) घोषित किया गया।
• यह तमिलनाडु का पहला और भारत का 35वाँ जैव विविधता विरासत स्थल है।
इसे अरिट्टापट्टी जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में जाना जाएगा।
• इनमें तीन महत्वपूर्ण शिकारी पक्षियों (raptors) लैगर फाल्कन (Laggar Falcon), शाहीन फाल्कन (Shaheen Falcon) और बोनेली ईगल (Bonelli’s Eagle) की प्रजाति पाई जाती हैं।
• जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37(1) में यह प्रावधान किया गया है कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों के परामर्श से जैव विविधता के अधिक महत्व वाले क्षेत्रों को “जैव विविधता विरासत स्थल” अधिसूचित कर सकती है।
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर के पहले क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है।
हाल ही शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कुल 39 स्कूलों को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 प्रदान किये।
23 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही पहली ग्लोबल मीडिया कांग्रेस अबू धाबी में आयोजित की गई।
थीम:- Shaping the Future of the Media Industry.
प्रसार भारती की स्थापना:- 23 नवंबर 1997
यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम
• ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बाली, इंडोनेशिया में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (UK-India Young Professionals Scheme) की घोषणा की।
• इस योजना के तहत भारतीयों को दो साल तक यूनाइटेड किंगडम में काम करने के लिए वीजा प्रदान किया जाएगा।
इससे 18 से 30 वर्ष की आयु के 3,000 डिग्री धारक भारतीयों को लाभ होगा।
• भारत इस तरह की योजना से लाभान्वित होने वाला पहला देश है।
• यह योजना 2023 से शुरू की जाएगी।
कटक (ओडिशा) की बालीयात्रा ने 35 मिनट में 22,000 कागज की नाव बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
अमेरिकी सीनेट ने ‘Respect for Marriage Act’ को आगे बढ़ाया है, जो समलैंगिक और अंतरजातीय विवाहों के लिए संघीय सुरक्षा प्रदान करेगा।
डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हाल ही किस राज्य ने 2022 में उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण की मेजबानी की? - मेघालय
• नागालैंड पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों के अगले संस्करण की मेजबानी करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महीने भर चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घाटन किया है।
भारत की सबसे लंबी ट्रेन:- डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस
भारत की मनिका बत्रा ने बैंकाक में एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है।
मनिका बत्रा एशियन कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।
हाल ही गोवा में 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आर्टेमिसिनिन (Artemisinin) जो हाल ही में ख़बरों में रहा, किस रोग के विरुद्ध औषधि का एक प्रमुख घटक है? - मलेरिया
24 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
ह्वासोंग-17 (Monster missile)
उत्तर कोरिया ने ‘ह्वासोंग-17’ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। इसे मॉन्स्टर मिसाइल भी कहा जाता है। ह्वासोंग-17 उत्तर कोरिया की अभी तक की सबसे बड़ी मिसाइल है। यह दुनिया की सबसे बड़ी रोड-मोबाइल, तरल-ईंधन वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी है।
RBI ने अपने सांख्यिकीय प्रकाशन का सातवां संस्करण ‘Handbook of Statistics on Indian States 2021-22’ शीर्षक से जारी किया है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पुनर्निर्मित तवांग युद्ध स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया है।
हाल ही रसना सॉफ्ट ड्रिंक के संस्थापक अध्यक्ष आरेज़ पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया
हाल ही भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाबू मणि का निधन हो गया।
Global Information Technology Report (GITR) 2022 के अनुसार, कौन सा देश Network Readiness Index 2022 में शीर्ष पर है? - अमेरिका
• भारत की रैंकिंग:- 61वीं
• नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022 अमेरिका स्थित पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट ने जारी किया है।
Loss and Damage Fund लॉन्च
संयुक्त राष्ट्र के COP27 के दौरान जलवायु से जुड़ी आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए गरीब देशों को मुआवजा देने के लिए नुकसान और क्षति कोष (Loss and Damage Fund) लॉन्च किया गया है।
प्रख्यात कथक नृत्यांगना उमा शर्मा को सुमित्रा चरत राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास शत्रुनाश शुरू किया है।
भारत में सबसे अधिक स्थापित ग्रिड-इंटरैक्टिव अक्षय ऊर्जा क्षमता वाला राज्य:- कर्नाटक (कुल स्थापित क्षमता 15,463 मेगावाट)
• राजस्थान (10,205 मेगावाट) पांचवें स्थान पर रहा।
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने जलवायु मॉडलिंग और क्वांटम प्रौद्योगिकियों जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
नसीम अल बह्र-2022 अभ्यास
हाल ही ओमान के तट पर भारतीय और रॉयल ओमान नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास नसीम अल बह्र-2022 का 13वां संस्करण शुरू हुआ है।
• भारतीय नौसेना के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट त्रिकंद और अपतटीय गश्ती पोत सुमित्रा भाग ले रहे हैं।
न्यूजीलैंड मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 करने पर विचार कर रहा है।
CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली के प्रोफेसर वेणु गोपाल अचंता को बाट और माप की अंतर्राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है।
पत्रकार दानिश मंजूर भट्ट को कोविड-19 राहत प्रयासों हेतु ‘जयपुर फुट यूएसए’ के पहले वैश्विक मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित यूनेस्को इंडिया-अफ्रीका हैकाथॉन 2022 का शुभारंभ किया है।
जर्मन रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टेल ने फॉर्मूला वन रेसिंग से संन्यास ले लिया है।
53 घंटे का चैलेंज
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज ’53-ऑवर चैलेंज’ का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के साथ-साथ किया जा रहा है।
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक 2022 जारी किये।
भारत और चीन सबसे अधिक पेटेंट फाइलिंग वाले शीर्ष दो देश हैं।
रूस 2022-23 वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में चीन की जगह भारत के लिए उर्वरकों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना है।
तमिलनाडु में अनामलाई टाइगर रिजर्व ने कोयंबटूर में जंबो ट्रेल्स लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य बाघ अभयारण्य में आगंतुकों को हाथियों और आदिवासी जनजातियों के बारे में शिक्षित करना है।
भारत ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 28 में से 25 स्वर्ण जीते है।
• भारतीय जोड़ी मनु भाकर और सम्राट राणा ने 10 मीटर जूनियर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट जीता है।
हाल ही नागपुर में भारतीय वायु सेना के वार्षिक शो, एयर फेस्ट 2022 की शुरुआत हुई है।
SAVE WATER
0 Comments