अमेरिका ने एयर इंडिया पर रिफंड में देरी पर 1.4 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनियों (नैसकॉम) और आर्थर डी लिटिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5जी नेटवर्क प्रौद्योगिकी 2030 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 2% का योगदान दे सकती है।
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
• देश में ‘न्यूनतम सरकार के माध्यम से अधिकतम शासन’ को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2015 में नीति आयोग का गठन किया गया।
• नीति आयोग के अध्यक्ष:- प्रधानमंत्री मोदी
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निजी इक्विटी निवेशक ब्लैकस्टोन ने भारत से एशिया में अपना डाटा सेंटर कारोबार शुरू किया है।
• शुरुआत में डेटा सेंटर मुंबई और चेन्नई में स्थापित किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस:- 18 नवंबर
भारतीय सेना ने 18 नवंबर को इंजीनियरी कोर का 242वां स्थापना दिवस मनाया।
भारत सरकार ने 1 दिसंबर 2022 से राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (NAA) को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
कोरोना के बाद देश में नई कंपनियां खुलने के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं।
• प्रथम स्थान:- महाराष्ट्र
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा भगवान राम से जुड़े स्थलों को रामायण सर्किट, भगवान कृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को कृष्ण सर्किट के तौर पर विकसित किया जाएगा।
स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं।
आईटी कंपनी विप्रो यूरोपियन वर्क काउंसिल की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है।
हाल ही भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाम अब्बास मुंतसिर का निधन हो गया।
20 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
स्विट्जरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिली जीन किंग कप का खिताब जीता है।
राष्ट्रीय बाल दिवस:- 14 नवंबर
विश्व बाल दिवस:- 20 नवंबर
उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जाएगा।
संध्या देवनाथन को मेटा की न्यू इंडिया हेड के रूप में नियुक्त किया गया है।
सी स्वॉर्ड 2
• हाल ही आईएनएस त्रिकांड ने आतंकवाद का मुकाबला करने, नशीले पदार्थों के व्यापार को रोकने और तस्करी के लिए समुद्र का उपयोग करने से रोकने के लिए उत्तर पश्चिमी अरब सागर में संयुक्त समुद्री बल के नेतृत्व वाले फोकस्ड ऑपरेशन "सी स्वॉर्ड 2" में भाग लिया।
• इसकी मेजबानी जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) द्वारा की गई।
एनटीपीसी की टीम ने 47वें आईसीक्यूसीसी-2022 में स्वर्ण पदक पुरस्कार जीता है।
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘होमर’ को वर्ड ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया है।
• होमर वैश्विक शब्द गेम सनसनी Wordle से प्रेरित है।
• यह शब्द बेसबाल में होम रन के लिए एक अनौपचारिक अमेरिकी शब्द है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईटानगर के होलांगी में अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो’ एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है।
• साथ ही उन्होंने 600 मेगावाट ‘कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन’ को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है।
बंडारू विल्सन बाबू को कोमोरोस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
स्पेन के कार्लोस अलकराज एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
एक्सेल पुरस्कार-2022
• भारत परिवार नियोजन में नेतृत्व के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र देश बन गया है।
हाल ही सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को पेरिस में गार्ड ऑफ ऑनर मिला है।
हाथी मृत्यु लेखा परीक्षा ढांचा
तमिलनाडु सरकार ने भारत का पहला हाथी मृत्यु ऑडिट ढांचा पेश किया है।
21 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने ‘अमर सरकार’ पोर्टल लॉन्च किया है।
• इससे पहले त्रिपुरा सरकार ने 'हर घर सुशासन' पहल शुरू की थी।
कोल्डिंग संग्रहालय और राष्ट्रीय संग्रहालय मार्च 2023 में नई दिल्ली में “डेनमार्क और भारत की चांदी की वस्तुओं के खजाने” विषय पर संयुक्त रूप से एक प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे।
मणिपुर ने हाल ही संपन्न पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों में 85 स्वर्ण पदक सहित कुल 237 पदक के साथ लगातार दूसरे साल शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विश्व टेलीविजन दिवस:- 21 नवंबर
22वां फुटबॉल विश्व कप
• 22वां फीफा पुरुष विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में आयोजित किया जा रहा है।
यह पहला फुटबॉल विश्व कप है जिसकी मेजबानी कोई अरब देश कर रहा है।
यह एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा फुटबॉल विश्व कप है, पहली बार एशिया में जापान और कोरिया ने वर्ष 2002 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया था।
• इस विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
• शुभंकर:- लाईब
यह केफियेह से प्रेरित है, जो अरब पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला एक पारंपरिक हेडड्रेस है।
• विश्व कप के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली फुटबॉल का नाम अल रिहला है। अल रिहला का अर्थ अरबी में “यात्रा” है। इसे जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी एडिडास ने बनाया है।
• पहला मैच कतर और इक्वेडोर के बीच खेला गया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने 22वें फुटबॉल विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रख्यात उर्दू उपन्यासकार खालिद जावेद को जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है।
• रचना:- द पैराडाइज ऑफ फूड
हाल ही पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया।
ब्रिटिश इतिहासकार साइमन सेबैग मोंटेफियोर ने द वर्ल्ड: ए फैमिली हिस्ट्री नामक एक नई किताब का विमोचन किया है।
अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त
18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।
वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे।
एससीओ शिखर सम्मेलन
• भारत वर्ष 2023 में एससीओ संगठन के अध्यक्ष के रूप में अगले एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।
• हाल ही भारत ने इससे संबंधित वेबसाइट लॉन्च की है।
• शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 8 देशों का एक क्षेत्रीय समूह है, जिसके सदस्य रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान है।
SECURE की अवधारणा
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में यह अवधारणा पेश की।
• सुरक्षा के लिए (S), आर्थिक विकास के लिए (E), क्षेत्र में कनेक्टिविटी के लिए (C), एकता के लिए यू (U), संप्रभुता और अखंडता के लिए (R) और पर्यावरण संरक्षण के लिए (E).
हाल ही BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त किया है।
आदिवासी बच्चों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने हेतु सरकार 100 अकादमियां स्थापित करेगी।
• जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री:- अर्जुन मुंडा
जल-जीवन मिशन में योगी सरकार के प्रयासों से यूपी देश में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन देने में शाहजहांपुर देश में टॉप पर है।
भारत GPAI का अध्यक्ष बना
21 नवंबर 2022 को भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी [Global Partnership on Artificial Intelligence (GPAI)] नामक समूह की अध्यक्षता ग्रहण की। भारत वर्ष 2022-23 के लिए इस समूह का अध्यक्ष होगा।
भारत ने जापान के टोक्यो में आयोजित समूह की तीसरी शिखर बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस दौरान भारत ने फ्रांस से प्रतीकात्मक रूप से समूह की अध्यक्षता ग्रहण की।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी (GPAI)
शुभारंभ:- 15 जून 2020
भारत इसका संस्थापक सदस्य है।
उद्देश्य:- AI के क्षेत्र में इसके सिद्धांत एवं व्यवहार के बीच दिखाई देने वाली खाई को पाटने के लिए अत्याधुनिक अनुसंधान तथा अनुप्रयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा देना।
AI पर सरकार की महत्वपूर्ण पहलें
राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यनीति:- यह कार्यनीति एक रूपरेखा पर आधारित है, जो भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुकूल है। इसका उद्देश्य, एआई विकास का लाभ उठाने के लिए पूरी क्षमता हासिल करना है।
यह कार्यनीति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल से संबन्धित है जिसमें पांच क्षेत्रों को महत्वपूर्ण माना गया है- हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा, स्मार्ट सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी यातायात।
राष्ट्रीय एआई पोर्टल:- यह पोर्टल एक ही स्थान पर सभी हितधारकों के लिए देश में कृत्रिम बौद्धिमत्ता (एआई) आधारित पहलों की रिपोजिटरी है।
फ्यूचर स्किल्स प्राइम (FutureSkills Prime):- इस पहल का उद्देश्य एआई सहित उभरती और भविष्य की प्रौद्योगिकियों में रि-स्किलिंग/अप-स्किलिंग इकोसिस्टम तैयार करना तथा भारत को एक डिजिटल प्रतिभा वाले देश (Digital Talent Nation) के रूप में उभारना है।
यह नैसकॉम (NASSCOM) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
उत्कृष्टता केंद्र:- नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने कृत्रिम बौद्धिमत्ता सहित विभिन्न उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर कई ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (Centres fo Excellence) बनाए हैं।
विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना:- सरकार ने देश में एआई सहित इलेक्ट्रॉनिकी प्रणाली डिजाइन और विनिर्माण के क्षेत्र में पीएचडी की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना’ प्रारंभ की है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के लिए संभावनाएं:-
• सरकारी अनुमानों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से वर्ष 2025 तक भारत की GDP में 450 से 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर वृद्धि होने की संभावना है। यह वित्त वर्ष 2024-25 तक सरकार द्वारा निर्धारित 5 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी लक्ष्य का 10% है।
• नीति आयोग के अनुमानों के अनुसार- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को उचित ढंग से अपनाने से वर्ष 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल मूल्य वर्धन (Gross Value Added-GVA) में 15% की वृद्धि हो सकती है।
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी तकनीकी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा उनकी सामर्थ्य में वृद्धि करने में सहायक होगी।
• यह तकनीक कृषि क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि करने, कृषि अपव्यय को रोकने तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।
• इसके माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता एवं पहुँच में सुधार किया जा सकता है, बल्कि इससे वृद्धिशील शहरी आबादी हेतु कुशल बुनियादी ढाँचे के निर्माण में भी सहायता मिलेगी।
पेरिस पीस फोरम का पांचवां संस्करण
हाल ही पेरिस पीस फोरम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
• पेरिस पीस फोरम 2018 में स्थापित एक फ्रांसीसी गैर-लाभकारी संगठन है।
• यह निम्नलिखित पर केंद्रित है:
1. कई संकटों के सामाजिक-आर्थिक परिणामों को दूर करने के तरीकों के लिए समाधान प्रदान करना
2. प्रमुख मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विकसित करना
3. बहुपक्षवाद का समर्थन करना और वैश्विक सहयोग तंत्र को मजबूत करना।
इंडोनेशिया जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (JETP)
हाल ही G20 समिट के साइड इवेंट पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इनवेस्टमेंट (PGII) में इंडोनेशिया जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (JETP) को लॉन्च किया गया है।
• यह इंडोनेशियाई सरकार और इंटरनेशनल पार्टनर्स ग्रुप (IPG) के बीच एक दीर्घकालिक राजनीतिक समझौता है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, यूरोपीय संघ, कनाडा, इटली, नॉर्वे, डेनमार्क, अमेरिका और जापान शामिल हैं।
• उद्देश्य:- देश की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करके नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाना।
• इंडोनेशिया दुनिया के शीर्ष 10 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जकों में शामिल है।
Global Shield Against Climate Risks Initiative
मिस्र में COP27 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान 58 जलवायु कमजोर देशों के वल्नरेबल 20 (V20) और जी-7 समूह द्वारा ‘ग्लोबल शील्ड’ बीमा पहल शुरु की गई है।
State of the Climate in Asia 2021 रिपोर्ट
हाल ही मिस्र में COP27 के दौरान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत द्वारा State of the Climate in Asia 2021 रिपोर्ट जारी की है।
• सूखे, बाढ़ और भूस्खलन के कारण एशिया में आर्थिक नुकसान में वृद्धि हुई है।
• 2021 में, चीन को एशिया में सबसे अधिक आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद भारत को हुआ।
• बाढ़ से नुकसान:- चीन, भारत
• तूफान से नुकसान:- भारत, चीन
भारत ने COP27 के दौरान किस देश के साथ LeadIT Summit की मेजबानी की ? – स्वीडन
यह पहल विश्व आर्थिक मंच द्वारा समर्थित है।
CITES का 19वां सम्मेलन
14 से 25 नवंबर 2022 के मध्य वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (Convention on International Trade in Endangered Species - CITES) के पक्षकारों की 19वीं बैठक (COP19) मध्य अमेरिकी देश पनामा में आयोजित की गई।
• CITES कुछ जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर आवाजाही को विनियमित करने वाला एक समझौता है।
• यह देशों के बीच बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय समझौता (संधि) है, जिसे 1963 में IUCN के सदस्यों द्वारा अपनाए गए एक प्रस्ताव के परिणामस्वरूप तैयार किया गया था। 1975 में यह लागू हुआ।
• भारत इसका एक हस्ताक्षरकर्ता है और 1976 में CITES कन्वेंशन की पुष्टि भी कर चुका है।
CITES के तीन परिशिष्ट
परिशिष्ट I : यह उन प्रजातियों को सूचीबद्ध करता है जिनके विलुप्त होने की संभावना हैं। इन प्रजातियों के व्यापार-नमूनों को केवल असाधारण परिस्थितियों में अनुमति दी जाती है।
परिशिष्ट II : वे प्रजातियां हैं जिन्हें विलुप्त होने का खतरा नहीं है, लेकिन अगर व्यापार प्रतिबंधित नहीं है तो संख्या में गंभीर गिरावट हो सकती है। प्रजातियों का व्यापार पूर्व अनुमति से हो सकता है।
परिशिष्ट III: इसमें वे प्रजातियां आती हैं जो कम से कम एक ऐसे देश में संरक्षित हों जो एक CITES सदस्य देश हो तथा जिसने उस प्रजाति के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करने हेतु सहायता मांगी हो।
SAVE WATER
0 Comments