आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 17 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 16 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

झारखंड विधानसभा ने श्रेणियों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 77% करने वाला विधेयक पारित किया है।

झारखंड का स्थापना दिवस:- 15 नवंबर 
2000 में झारखंड को बिहार से अलग राज्य बनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस:- 16 नवंबर
राष्ट्रीय प्रेस दिवस:- 16 नवंबर

बिहारी पुरस्कार
बिहारी पुरस्कार हर साल किसी राजस्थानी लेखक द्वारा हिंदी या राजस्थानी में प्रकाशित उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। 
यह 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है और इसका नाम प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर रखा गया है।
मधु कांकरिया को उनके उपन्यास 'हम यहां थे' के लिए 31वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ माधव हाड़ा को उनकी आलोचनात्मक कृति 'पचरंग चोला पहर सखी री' के लिए 32वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आधार नियमों में संशोधन के अनुसार, सहायक दस्तावेजों (supporting documents) को कितने वर्षों में एक बार अपडेट करने की आवश्यकता है? – 10

कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य
• हाल ही तमिलनाडु सरकार ने कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया है। 
यह तमिलनाडु का 17वां वन्यजीव अभयारण्य होगा।
• यह घोषणा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 26ए(1)(बी) के तहत की गई है।
• इससे पहले हाल ही में सरकार ने काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, नंजारायण पक्षी अभयारण्य, कदवुर स्लेंडर लोरिस अभयारण्य और डुगोंग संरक्षण रिजर्व को अधिसूचित किया है।
• कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य तमिलनाडु के कावेरी उत्तर वन्यजीव अभयारण्य को कर्नाटक में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य से जोड़ता है।

तीसरा मंत्रिस्तरीय No Money for Terror सम्मेलन नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया जा रहा है। 
उद्देश्य:- आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर अंतर्राष्ट्रीय चर्चा के लिए मंच तैयार करना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले में ONGC की U-field onshore facilities का उद्घाटन किया है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ:- ताशीगंग (हिमाचल प्रदेश)

हाल ही मिस्टर नटवरलाल और याराना के डायरेक्टर राकेश कुमार का निधन हो गया।

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (POSOCO) का नाम बदलकर “ग्रिड कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया लिमिटेड” किया गया है।


17 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

ग्लोबल कार्बन बजट 2022 रिपोर्ट 
• जारीकर्ता:- ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट
• वैश्विक कार्बन उत्सर्जन 2022 में वातावरण में 40.6 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड तक पहुंचने की उम्मीद है।
• भारत में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में दुनिया में कार्बन उत्सर्जन में सबसे अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। 

राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन:- 2021 में लॉन्च किया गया।

पंजाब सरकार ने हिंसा का महिमामंडन करने वाले हथियारों और गीतों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

कौन सा देश ‘भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण’ का स्पॉटलाइट देश है? - फ्रांस

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2023
इस सूचकांक में भारत 63 देशों की सूची में भारत आठवें स्थान पर रहा है।
कोई भी देश पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर नहीं रहा, डेनमार्क चौथे स्थान पर रहा।
• इसे जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
• इस सूचकांक को हर साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में जारी किया जाता है।

हाल ही दिग्गज तेलुगु अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा (कृष्णा गारू) का निधन हो गया। वह अभिनेता महेश बाबू के पिता थे।

मिस्र में शर्म एल शेख में COP27 के मौके पर भारत और स्वीडन ने LeadIT (Leadership for Industry Transition) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है।

गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के सीईओ बने है।

केन्याई धावक रेन्जू पर पांच साल का डोपिंग प्रतिबंध लगा है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के मेजबान देश
• श्रीलंका (2024), 
• जिम्बाब्वे और नामीबिया (2026)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश
• मलेशिया और थाईलैंड (2025)
• बांग्लादेश और नेपाल (2027)

फ्रांस में पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर 18 साल तक रहने वाले ईरानी व्यक्ति मेहरान करीमी नासेरी का हवाई अड्डे पर ही निधन हो गया।

सी विजिल-22 : तीसरा संस्करण
हाल ही अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल-22 शुरू हुआ है।
• यह अभ्यास प्रमुख थिएटर लेवल रेडीनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज (TROPEX) की ओर एक बिल्ड-अप है, जो भारतीय नौसेना द्वारा हर दो साल में आयोजित किया जाता है।

एथलीट आयोग के सदस्य
हाल ही 10 खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया है।
ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, गगन नारंग, अचंता शरत कमल, रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल आदि।


18 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

NMDC ने कोलकाता में भारतीय जन संपर्क परिषद् (पीआरसीआई) द्वारा आयोजित 16वें वैश्विक संचार सम्मलेन 2022 में चैम्पियन ऑफ चैंपियंस अवार्ड जीता है।

एमएस धोनी नवी टेक्नोलॉजीज के ब्रांड एंबेसडर बने है।

17वां जी20 शिखर सम्मेलन 2022
• 15-16 नवंबर तक नुसा दुआ, बाली, इंडोनेशिया में आयोजित।
थीम:- Recover Together, Recover Stronger.
• भारत 1 दिसंबर 2022 से इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। सितंबर 2023 में भारत अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 
भारत द्वारा आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम (One Earth, One Family, One Future)” होगी।
• G20 यूरोपीय संघ एवं 19 देशों का समूह है।
यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 85%, वैश्विक व्यापार के 75% और वैश्विक आबादी के 66% का प्रतिनिधित्व करता है।
भारत के जी20 शेरपा:- अमिताभ कांत

हाल ही में सेना स्पेक्टाबिलिस (Senna spectabilis) नामक एक आक्रामक विदेशी प्रजाति का पेड़ मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के बफर जोन में काफी तेजी से प्रसार कर रहा है।
मुदुमलाई टाइगर रिजर्व तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित है।

आर्टेमिस 1 मिशन
16 नवंबर 2022 को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 बी से नासा के आर्टेमिस 1 मिशन को लॉन्च किया गया है। 
इस मिशन को 14 नवंबर 2022 को लॉन्च किया जाने वाला था, लेकिन उष्णकटिबंधीय तूफान निकोल के कारण स्थगित करना पड़ा।
• आर्टेमिस 1 के लिए ओरियन अंतरिक्ष यान (Orion Spacecraft) तथा स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट का उपयोग किया गया है।
इस मिशन के लिए यान में आरएस-25 इंजन का प्रयोग किया गया है।
मानवरहित आर्टेमिस 1 मिशन के माध्यम से मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने की क्षमता का परीक्षण भी किया जाएगा।
• आर्टेमिस का अर्थ है ‘सूर्य के साथ चंद्रमा की पारस्परिक क्रिया का त्वरण, पुनर्संयोजन, विक्षोभ एवं उसकी विद्युतगतिकी’
• इस मिशन के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में लैंड कराया जाएगा। अभी तक कोई भी इंसान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंचा है।
• आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत, नासा द्वारा वर्ष 2024 तक चंद्रमा की सतह पर पहली बार किसी महिला को उतारा जाएगा।

आर्टेमिस 2 मिशन
आर्टेमिस 2 मिशन, जिसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा, एक क्रू वाला मिशन होगा। चार सदस्यीय मानव दल इस मिशन का हिस्सा होगा। इसे आर्टेमिस 1 उड़ान परीक्षण के आधार पर बनाया जाएगा। इस मिशन के चालक दल चंद्रमा के सुदूर भाग से 4,600 मील आगे की यात्रा करेंगे।
आर्टेमिस 3 मिशन
वर्ष 2025 में आर्टेमिस 3 मिशन भेजने की योजना है जिसमें एक लैंडर भी होगा। 
इसके तहत दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा की सतह पर पहली महिला और अश्वेत व्यक्ति को भेजा जाएगा।

भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान : विक्रम-एस
18 नवंबर 2022 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के स्पेसपोर्ट से स्काईरूट एरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के विक्रम-एस (Vikram-S) यान ने अपनी पहली उड़ान भरी।
• विक्रम-एस रॉकेट की लंबाई 6 मीटर है तथा यह एक एकल-चरण ठोस ईंधन उप-कक्षीय रॉकेट (Single-Stage Solid Fuelled Sub-Orbital Rocket) है।
• यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट है।
इसे हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित किया गया है।
स्काईरूट एयरोस्पेस के इस पहले मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है।
मिशन प्रारंभ के तहत अपने पहले लांच के दौरान, यह अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों की विक्रम श्रृंखला में अधिकांश तकनीकों को मान्य करने में मदद करने के लिए उप-कक्षीय उड़ान में 3 ग्राहक पेलोड ले जाएगा।
मिशन प्रारंभ के तहत तीन उपग्रह लांच किये गए है। इसमें चेन्नई स्थित स्टार्ट-अप स्पेसकिड्ज़ (SpaceKidz), आंध्र प्रदेश स्थित एन-स्पेसटेक (N-SpaceTech) के उपग्रह शामिल हैं।
इनमें से एक फनी-सैट है, जो कि स्पेसकिड्ज का है।
एक अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत, आर्मेनिया के बाज़ूमक्यू स्पेस रिसर्च लैब के उपग्रह को भी लॉन्च किया गया है।
• इस प्रक्षेपण यान का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है।
• स्काईरूट एरोस्पेस कंपनी द्वारा विक्रम लॉन्च वाहन श्रृंखला के अन्य उपग्रहों, विक्रम II और विक्रम III, का विकास किया जा रहा हैं।
रॉकेट में ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक गति यानी 5 मैक तक पहुंचने की क्षमता है।
स्काईरूट एयरोस्पेस 526 करोड़ रुपए के साथ भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र की सबसे बड़ी वित्त पोषित निजी कंपनी बन गई है।

In our lifetime compaign
भारतीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संयुक्त रूप से मिस्र में COP27 के एक कार्यक्रम में "इन अवर लाइफटाइम" अभियान शुरू किया है। 
उद्देश्य:- 18 से 23 वर्ष के बीच के युवाओं को स्थायी जीवन शैली के संदेश वाहक बनने के लिए प्रोत्साहित करना।

अमेजन बाजार एक ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बन गई है।

केंद्र सरकार ने विवेक जोशी को RBI के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है।

अफगानिस्तान की सरजमीं से आतंकवाद के खात्मे के लिए हाल ही भारत समेत कई देशों ने 'मॉस्को प्रारूप पर वार्ता' (Moscow format) में हिस्सा लिया है।

नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शहर (हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली) एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में शीर्ष डेटा सेंटर बाजारों में से तीन के रूप में उभरे हैं।

डिजिटल शक्ति 4.0 अभियान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने साइबर स्पेस में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए डिजिटल शक्ति 4.0 अभियान लॉन्च किया है।

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक बना है।
• वर्तमान में सबसे बड़ा इस्पात (स्टील) उत्पादक देश चीन है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments