आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । अक्टूबर 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

October 2022 Rajasthan Current Affairs

हाल ही 10वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में राजस्थान की शंखनाद और गुजरात की हेल्लोरो को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।

विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार
• 27 सितंबर 2022 से तहसील स्तर पर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
• कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर संभाग की नोखा तहसील से की गई।
• यह कार्यक्रम प्रदेश के 7 संभागों की कुल 392 तहसीलों में आयोजित किया जाएगा।
• उद्देश्य:- विशेष योग्यजनों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने राजस्थान के जैसलमेर में 600 मेगावाट क्षमता का दुनिया का सबसे बड़ा पवन-सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।
इस परियोजना में 600 मेगावाट सौर और 150 मेगावाट पवन संयंत्र शामिल हैं।
• मई 2022 में, एजीईएल ने जैसलमेर में 390 मेगावाट की क्षमता वाले भारत के पहले हाइब्रिड पावर प्लांट का संचालन किया।

भारत में सोलर फार्म स्थापित करने वाली पहली ई-कॉमर्स कंपनी कौन सी है ? - अमेज़न
इसके लिए अमेज़न ने एम्प एनर्जी (AMP Energy) के साथ समझौता किया है।
• राजस्थान में अमेज़न द्वारा 420 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले तीन सौर ऊर्जा संयंत्र बनाए जाएंगे। 
2023 के अंत तक राजस्थान के भादिया में 100 मेगावाट सौर ऊर्जा सुविधा पूरी तरह से चालू हो जाएगी।
• अमेज़न ने क्रमशः रीन्यू पावर और ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल्स के साथ 210 मेगावाट और 110 मेगावाट की परियोजनाओं का अनुबंध किया है। 
अमेज़न का लक्ष्य 2025 तक अपने व्यवसाय में 100% नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना है।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022
• इस योजना के तहत 2.2 लाख से अधिक परिवारों को पंजीकृत किया गया है।
• इस योजना के अंतर्गत आने वाली सामग्री की लागत तथा सामान्य प्रकृति के श्रम कार्य का भुगतान 25:75 के अनुपात में होगा।
यह तकनीकी विशेषज्ञता के साथ विशेष नौकरियों के लिए अलग-अलग होगा।
• राज्य सरकार का स्थानीय निकाय विभाग योजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा।
नोट:- इस योजना की विस्तृत जानकारी सितंबर महीने के करेंट अफेयर्स में डाली हुई है।

हाल ही ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने करौली जिले में कैलादेवी अभयारण्य क्षेत्र में जंगल सफारी का उद्घाटन किया। 

हाल ही कोटा (राजस्थान) में दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्षा MSME कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
राजस्थान में पहली बार इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2% आरक्षण देने की घोषणा की है।

हाल ही भालाफेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया ने मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना 2022
राजस्थान सरकार ने 1 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत संचालित पशुधन बीमा योजना जयपुर जिले के ग्राम धानक्या से शुरू की है। 
• यह योजना 2018 से बंद थी।
• इस योजना में पशुपालक गाय, भैंस, घोड़ा, गधा, खच्चर, ऊंट, भेड़, बकरी, सुअर, खरगोश का बीमा करवा सकता है
• एक परिवार अधिकतम 5 पशुओं का बीमा कर सकता है
• BPL, SC, ST पशुपालकों को प्रीमियम का 70% अंश केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा तथा 30% का व्यय पशुपालक द्वारा होगा। 
• सामान्य वर्ग (General) के पशुपालक के लिये 50% अंश केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सामूहिक रूप से एवं शेष 50% पशुपालक द्वारा वहन किया जायेगा।
• बीमा करने की जिम्मेदारी द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दी गई है।
• गाय की मृत्यु पर 40,000 रुपये और भैंस की मृत्यु पर 50,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

सक्षम अलवर अभियान
• शुभारंभ:- 23 अप्रैल 2022
उद्देश्य:- सक्षम व सक्षम प्लस ग्राम पंचायत में कोई भी पात्र विशेष योग्यजन संचालित योजनाओं में लाभ से वंचित न रहे।
• सक्षम ग्राम पंचायत से तात्पर्य 0 से 18 आयु वर्ग के विशेष योग्यजन बच्चों को पात्रतानुसार विभिन्न संचालित योजनाओं में लाभान्वित करना एवं सक्षम प्लस ग्राम पंचायत से तात्पर्य 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने से है। 
• इस अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर मिल रहा है। 

कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन योजना
• इस योजना के तहत अध्ययन के लिए कृषि को विषय के तौर पर चुनने वाली बालिकाओं को कृषि संकाय में 11वीं कक्षा से लेकर पीएचडी कर रही छात्राओं को 5 हजार से लेकर 15 हजार की राशि प्रतिवर्ष दी जा रही है। 

देश का पहला शांति एवं अहिंसा विभाग
• देश में पहली बार राजस्थान सरकार ने शांति व अहिंसा विभाग का गठन किया है।
• 1 अक्टूबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में 'शांति और अहिंसा विभाग' के गठन के राज्य कैबिनेट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
• यह कला एवं संस्कृति विभाग के अधीन कार्य करेगा।
• गौरतलब है कि वर्ष 2019 में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ बनाया गया था, जिसे 2021-22 के बजट में शांति एवं अहिंसा निदेशालय बना दिया गया।
• अब इसे बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में शांति एवं अहिंसा विभाग बना दिया गया है।

गांधी सद्भावना पुरस्कार 2022
• बजट घोषणा 2022-23
• गांधी जयंती के अवसर राज्य सरकार द्वारा देश के पांच प्रख्यात गांधीवादी विभूतियों को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रूपये की राशि प्रदान की गई।
1. डॉ एस. एन सुब्बाराव (बेंगलुरु, मरणोपरांत)
2. नेमीचंद जैन भावुक (जोधपुर, मरणोपरांत)
3. डॉ डी आर मेहता (जयपुर)
4. अमरनाथ भाई (वाराणसी)
5. कुमार प्रशांत (दिल्ली)

प्रदेश में गांधी जयंती पर 1.5 करोड़ लोगों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2 अक्टूबर, 2022 को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिये कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण-पत्र दिया।

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में 250 करोड़ रुपए की लागत से बने एल.आई.सी. भवन से सोडाला तक एलीवेटेड रोड का लोकार्पण किया।
उन्होंने इस एलीवेटेड रोड का नाम ‘भारत जोड़ो सेतु’ रखने की घोषणा भी की।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022
7 अक्टूबर 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेईसीसी सीतापुरा, जयपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ का उद्घाटन किया।
• आयोजन:- 7-8 अक्टूबर
• थीम:- कमिटेड एंड डिलिवर्ड
• इस समिट के आयोजन के लिये कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) को नेशनल पार्टनर नियुक्त किया गया है, जो समिट के आयोजन के लिये राज्य सरकार को सहयोग प्रदान कर रहा है।
• समिट से पूर्व ही निवेशकों के साथ राज्य सरकार द्वारा लगभग 11 लाख करोड़ रुपए के एमओयू कर लिये गए हैं। इसके ज़रिये लगभग 10 लाख लोगों को रोज़गार मिलने की संभावना है। 
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न ज़िलों में 25 औद्योगिक क्षेत्रों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 18 औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण व 33 औद्योगिक इकाईयों का शिलान्यास भी किया।
• मुख्यमंत्री ने नॉन रेजीडेंट राजस्थानी (NRR) कॉन्क्लेव सत्र के दौरान पहली नॉन रेजीडेंट राजस्थानी (NRR) पॉलिसी और राजस्थान फाउंडेशन की वेबसाइट को भी लॉन्च किया।
• समिट के अंतर्गत आयोजित फ्यूचर रेडी सेक्टर कॉन्क्लेव- एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान देश में पहला प्रदेश होगा, जो ग्रीन हाइड्रोजन नीति को लागू करेगा।
• मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट के दौरान ‘राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम 2022’ (रिप्स-2022) भी लॉन्च की। इसके अंतर्गत राज्य में व्यापक स्तर पर रोज़गार सृजित करने वाले, अनुसूचित जनजाति/जाति के उत्थान में योगदान देने वाले तथा क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इसमें आईजीएसटी पुनर्भरण का प्रावधान भी किया गया है।
• इस समिट में देश-विदेश के करीब 3 हजार प्रतिभागी शामिल भाग ले रहे हैं।
• इस अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार 2021 से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मांड व भजन गायिका बेगम बैतूल ने ‘सोना री धरती उगै तो चांदी रो आसमान, केसरिया बालम आओ सा पधारो म्हारे देस‘ गीत की प्रस्तुति दी। 

राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022
• इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 विभूतियों को ‘राजस्थान रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया। 
• इन सभी को प्रशस्ति-पत्र, शॉल, मोमेन्टो व 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
1. दलवीर भंडारी (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश)
2. आरएम लोढ़ा (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)
3. अनिल अग्रवाल (वेदांता ग्रुप के चेयरमैन)
4. एलएन मित्तल (आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन)
5. वीणा कैसेट्स के प्रसिद्ध निर्माता केसी मालू (कला क्षेत्र)
6. उर्दू शायर शीन काफ निजाम
• यह राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। साल 2012 से यह अवार्ड हर साल दिया जाता है।
• कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
• 2012 में प्रथम बार इसे सात लोगों को दिया गया था - कन्हैयालाल सेठिया, लक्ष्मी कुमारी चूंडावत, कोमल कोठारी, विजय दान देथा, जगजीत सिंह, विश्वमोहन भट्ट, अल्लाह जिलाई बाई
• 2013 में पुनः सात लोग सम्मानित किए गए, जिनमें गवरी देवी, कैलाश सांखला प्रमुख है।
• 2014 में इसे बंद कर दिया गया था तथा 2019 में पुनः शुरू किया गया।

राजस्थान को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 
• इसके साथ ही प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिंग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार व जैविक कचरा प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 
• राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत, रामनगर (बून्दी) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति:- प्रो. रामसेवक दुबे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा के रायपुर में पूर्व विधायक स्व. श्री कैलाश त्रिवेदी की स्मृति में इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की है।

महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनका प्रमोशन करने के लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ओर से 7 अक्टूबर को ‘‘क्रेता-विक्रेता’’ बैठक का आयोजन किया गया।

रीको एमनेस्टी स्कीम 2022
इस योजना के तहत सेवा शुल्क एवं किराए की राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जाती है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सतीश चन्द्र देराश्री को षष्ठम राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

सफाई कर्मचारी आयोग
अध्यक्ष:- किशनलाल जेदिया 
उपाध्यक्ष:- दीपक डंढौरिया

मुख्यमंत्री ने पैलेस ऑन व्हील्स का पुन: संचालन शुरू किया
8 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मार्च 2020 (2 वर्षों) से बंद पड़ी पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन को जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
• इस शाही ट्रेन को आरटीडीसी व पर्यटन विभाग की सकारात्मक पहल से पुन: शुरू किया गया है।
• गौरतलब है कि दिल्ली-आगरा के बाद विदेशी पर्यटक राजस्थान आना पसंद करते हैं। 
• वर्ष 2022-23 के बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
• उल्लेखनीय है कि प्रथम शाही रेल वर्ष 1982 में प्रारंभ हुई थी। रेलवे द्वारा समय-समय पर रेल की गेज परिवर्तन के फलस्वरूप मीटर गेज से ब्रॉड गेज ट्रेन वर्ष 1991 में दूसरी और 1995 में तीसरी शाही रेल का निर्माण किया गया।
• शाही रेल दिल्ली व आगरा के अलावा राजस्थान के खूबसूरत शहरों- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर तथा भरतपुर का सफर सात दिन में तय करेगी।

हाल ही चूरू जिले के सरदाशहर से कांग्रेसी विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया।

उदयपुर के खेड़ा कानपुर में राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है।
• अडाणी ग्रुप ने इसे बनाने की घोषणा की है।
• दर्शक क्षमता:- 30 हजार।

जोधपुर स्थित Desert Medicine Reaserch Centre (DMRC) का नाम बदलकर National Institute for Implementation Research on Non Communicable Diseases (NIIRNCD) कर दिया गया है।
(राष्ट्रीय असंचारी रोग कार्यान्वयन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर)
• स्थापना:- 7 दिसंबर 2019

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना
• बजट घोषणा:- 2022-23
• इस योजना के अंतर्गत राज्य में चरणबद्ध रूप से ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण का कार्य किया जा रहा है। 

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति:- प्रो. कैलाश सोडानी 
• कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवनियुक्त कुलपति:- प्रो. बी.आर. चौधरी।

2 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 50% की छूट दी जा रही है।

रिफ महोत्सव 2022
6 से 10 अक्टूबर 2022 तक जोधपुर के मेहरानगढ़ में राजस्थान इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल (RIFF) के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया।

राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना लागू 
• मुख्यमंत्री ने 10 अक्टूबर 2022 को मंजूरी दी।
• प्रावधान:- सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में एक लाख परिवारों को अकृषि कार्यों के लिये 2 हज़ार करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।
• पात्र:- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में विगत 5 वर्षों से निवास कर रहे परिवार।
लघु एवं सीमांत कृषक तथा भूमिहीन श्रमिक, जो कि किराएदार, मौखिक पट्टेदार, बटाईदार आदि के रूप में काश्त कर रहे हैं, के परिवार भी पात्र होंगे।
राजीविका के स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक समूहों एवं व्यावसायिक समूहों के व्यक्तिगत सदस्यों को सामूहिक गतिविधियों के लिये ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रति समूह अधिकतम 10 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से ऋण दिया जाएगा।
• यह ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं स्माल फाईनेंस बैंकों के माध्यम से मिलेगा।
• ऋण की न्यूनतम सीमा 25 हजार रूपये एवं अधिकतम 2 लाख रूपये होगी।
• राज्य सरकार इस प्रकार के ऋणों के लिये 100 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान देगी।
• ऋण के लिए आवेदक बैंक शाखा के कार्य क्षेत्र अथवा जिले का निवासी होना जरूरी है।
• योजनान्तर्गत स्वीकृत ऋण राशि की अदायगी एक वर्ष की अवधि में करनी होगी

योजना का उद्देश्य/लाभ:-
• ग्रामीण क्षेत्र के कृषक परिवारों को कृषि कार्यों के साथ-2 अकृषि कार्यों के लिए भी ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना।
• ग्रामीण क्षेत्र में कृषि एवं पशुपालन तथा अकृषि गतिविधियां यथा हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई - छपाई आदि पर आजीविका के लिए निर्भर परिवारों को लाभ होगा।

सहकारिता मंत्री:- उदय लाल आंजना

प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत दूसरी ट्रेन 11 अक्टूबर को भगत की कोठी (जोधपुर) से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुई। 

राजस्थान के संदर्भ में 36वें राष्ट्रीय खेल
• आयोजन:- 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक।
• स्थान:- गुजरात के 6 शहर
• 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन गोवा में किया जाएगा।
• राजस्थान के कुल 254 खिलाड़ी शामिल हुए।
• राजस्थान के ध्वजवाहक:- रजत चौहान (तीरंदाज)
• राजस्थान को 03 स्वर्ण, 03 रजत सहित कुल 30 पदक प्राप्त हुए।
• राजस्थान के लिए पहला पदक हैमर थ्रोअर नितेश पुनिया ने रजत पदक के रूप में जीता।
• बीकानेर की कविता सिहाग ने साइक्लिंग में स्वर्ण पदक जीता।
• किरण बालियान (राज.पुलिस में सब इंस्पेक्टर) ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता।
नोट:- किरण बालियान मेरठ (UP) से हैं।
• विवान कपूर ने शॉटगन में स्वर्ण पदक जीता।
• मुकेश चौधरी ने वुशू प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
• यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डिकेथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता।
• करण सिंह ने तलवारबाज़ी में रजत पदक जीता।
• मोनिका ने महिला कुश्ती के 68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
• 10 मीटर राइफल मिक्स शूटिंग में दिव्यांश सिंह पंवार और निशा कंवर ने कांस्य पदक जीता।
• रोइंग टीम ने भी कांस्य पदक जीता। रोइंग टीम में भोपाल, बाबूलाल, नरेश व लेखराम शामिल थे।
• छगन मीणा ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

26वाँ राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह
12 अक्टूबर को जयपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कैंपस, मानसरोवर में 26वाँ राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
• इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति व विकास कार्यों के लिये उल्लेखनीय दान कार्य करने वाले 350 से अधिक दानदाताओं तथा प्रेरकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को मिलावट से बचाकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान-मुखबिर योजना-2022 लागू की है।
• योजना के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने या विक्रय करने वाले के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 
• टोल फ्री नंबर 181 पर सूचना दी जा सकती है।
• उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की पालना में 1 जनवरी 2022 से ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान एक फ्लैगशिप योजना के रूप में चलाया जा रहा है।

जयपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान आयोजित किया जाएगा। 
• इसमें आठ श्रेणियों में पुरस्कार दिये जाएंगे।
• गौरतलब है कि राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के लिये राजस्थान पर्यटन विभाग ने आउटलुक ग्रुप के सहयोग से इसकी शुरुआत की है।

इंडिया स्टोनमार्ट 2022 के 11वें संस्करण का आयोजन 10 से 13 नवंबर को जयपुर के जेईसीसी में किया जाएगा।
• इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन, रिको और फिक्की द्वारा किया जाएगा। 
• इसमें टर्की, ईरान, पुर्तगाल सहित कई देशों के प्रदर्शक भाग लेंगे। 

ट्रांसजेंडर्स की लिंग परिवर्तन सर्जरी
राजस्थान सरकार ट्रांसजेंडर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी यानी सेक्स रिअसाइन्मेंट सर्जरी (SRS) कराने के लिए ढाई लाख रुपए तक की मदद देगी।
• यह सर्जरी ट्रांसजेंडर्स की इच्छा पर ही कराई जाएगी।
• राज्य में 20 हजार से अधिक ट्रांसजेंडर्स हैं।
• राजस्थान देश का पहला राज्य होगा, जहां ट्रांसजेंडर्स की SRS कराई जाएगी।
• राज्य सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए का ‘उत्थान कोष’ भी बनाया है।
• 20 नवंबर को सरकार प्रदेश भर में ट्रांसजेंडर्स दिवस मनाएगी।
• राजस्थान सरकार ने 2016 में राजस्थान ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की स्थापना की थी।

हाल ही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में "स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान" विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाही रेलगाड़ी ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का पहला कॉमर्शियल टूर नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ।
• पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी को राजस्थान का सांस्कृतिक दूत कहा जाता है।

इन्वेस्ट राजस्थान क्विज प्रतियोगिता में नागौर की प्रमिला चौधरी प्रथम पुरस्कार विजेता बनी है।

पूगल में बनेगा 2000 मेगावाट का सोलर पार्क
• राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कुल 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क बीकानेर जिले की पूगल तहसील में स्थापित होगा। 
• इसमें से 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया द्वारा स्थापित की जाएगी, वहीं 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी।
• उल्लेखनीय है कि 14 हजार 825 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना कर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। 
• राजस्थान में 142 गीगावाट सौर ऊर्जा तथा 127 गीगावाट पवन ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है।

पाली ज़िले के रोहट में 4 से 10 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी का आयोजन किया जाएगा।
• राजस्थान को 67 वर्ष बाद मेजबानी का अवसर मिला है।

राजस्थान के विभिन्न ज़िलों में पंचायत समिति स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जाँच के लिये 250 नई प्रयोगशालाएँ स्थापित की जाएंगी।

राजस्थान उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश
• 14 अक्टूबर 2022 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जस्टिस पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
• इससे पहले जस्टिस पंकज मिथल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 
• जस्टिस पंकज मिथल का कार्यकाल लगभग 8 महीने रहेगा। वो 16 जून 2023 तक राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
• जस्टिस पंकज मिथल का जन्म 17 जून, 1961 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। 
• राजस्थान उच्च न्यायालय में यह तीसरा मौका है, जब मुख्य न्यायाधीश पद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के किसी जज ने पदभार संभाला है। पहली बार वर्ष 1949 में जस्टिस के.के. वर्मा इस पद पर नियुक्त हुए थे। के.के. वर्मा राजस्थान हाईकोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश बने थे। वे 29 अगस्त, 1950 से 24 जनवरी, 1950 तक इस पद पर रहे। 
• इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश पद पर कैलाश नाथ को नियुक्ति मिली।
• उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 2022 को जस्टिस एस एस शिंदे (कार्यकाल सबसे कम मात्र 42 दिन) सेवानिवृत्ति हो गए थे, तब से जस्टिस एम एम श्रीवास्तव कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे।

हाल ही उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकारी विज्ञापनों के साम्रगी विनियमन हेतु गठित राज्य स्तरीय विज्ञापन नियमन समिति की प्रथम बैठक डॉ. भूपेन्द्र सिंह (RPSC के पूर्व अध्यक्ष) की अध्यक्षता में हुई।

राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष:- सुरेश मोदी

राजस्थान सरकार ने बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए राज्य स्तरीय समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है।
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गठित समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान होंगे। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को राज्य में टैक्स फ्री किया है। 

राजस्थान में राजस्व दिवस:- 15 अक्टूबर
• पहली बार 2020 में मनाया गया।
• उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की पूर्व छात्र संगठन के जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित 'उत्सव 175' समारोह को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि अगले साल 26 जनवरी सेे शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 93000 विद्यार्थियों को इस वर्ष स्मार्ट टैबलेट्स दिए जाएंगे। इनमें 3 साल की निःशुल्क इंटरनेट कनेक्टीविटी भी होगी। 

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (RSSC) की अध्यक्ष:- कृष्णा पूनियां

सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने जयपुर में नवजीवन उपहार केन्द्र पर सहकार दीपोत्सव मेले का उद्घाटन किया।
• यह मेला 17 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

हाल ही राजस्थान की समर्पण संस्था द्वारा जयपुर में आयोजित समर्पण समाज गौरव सम्मान समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल जस्टिस एस. एन. भार्गव ने पन्नालाल मेघवाल को 'भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान-2022' से सम्मानित किया।
• पन्नालाल मेघवाल की पुस्तकें:- राजस्थान के मांड गीत, राजस्थान शिल्प सौंदर्य प्रतिमान, राजस्थान के लोकगीत, राजस्थान के दुर्ग, राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम, दी फोक डांसेज ऑफ राजस्थान, राजस्थान के प्रचलित लोक नृत्य, राजस्थान हस्तशिल्प कलाएँ, दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ राजस्थान, राजस्थान कथौड़ी जनजाति, राजस्थान कला एवं संस्कृति के विविध आयाम और राजस्थान कथौड़ी जनजाति कला एवं परंपरा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा को पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल ने अपनी पुस्तक ‘राजस्थान के प्रचलित लोक नृत्य’ की प्रथम प्रति भेंट की है।
• यह पुस्तक राजस्थानी ग्रंथागार, जोधपुर से प्रकाशित हुई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के पृथ्वीराज नगर के लिये पेयजल योजना के फेज-प्रथम (स्टेज द्वितीय) एवं फेज-द्वितीय के कार्यों हेतु 747.08 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
• उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पृथ्वीराज नगर क्षेत्र और आसपास आबादी क्षेत्र के विस्तार के तहत तथा आने वाले समय में जनता की दूरगामी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना शुरू की है।

हाल ही पांच देशों के (मोरक्को, बुलगारिया, नामिबिया, अरमेनिया तथा दक्षिण सूडान) के भारतीय राजदूतों और उच्चायुक्त ने राजस्थान का दौरा किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने दौसा जिले के लालसोट ब्लॉक में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगडी से राज्य स्तरीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 तथा छबड़ा थर्मल की 250 मेगावाट की इकाई 4 से विद्युत उत्पादन वापिस शुरू हो गया है।

सौर कृषि आजीविका योजना का पोर्टल
हाल ही 17 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने विद्युत भवन में सौर कृषि आजीविका योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया।
• यह पोर्टल किसानों एवं विकासकर्त्ताओं को किसानों की बंजर/अनुपयोगी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में मदद करेगा।
• ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यरूप से कृषि भार वाले लोड सेंटर पर पीएम-कुसुम कम्पोनंट-सी (फीडर लेवल सोलराईजेशन) के तहत विकसित किये जा रहे विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिये राज्य सरकार ने सौर कृषि आजीविका योजना तैयार की है।
• पोर्टल को लाँच करने का उद्देश्य यह है कि किसानों को सोलर के माध्यम से अपने नज़दीक के 33/11 जीएसएस से दिन में बिजली प्राप्त हो सके।

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान आवासन मंडल द्वारा जयपुर के मानसरोवर में विकसित सिटी पार्क का लोकार्पण किया है।

18 अक्टूबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा के सप्तम सत्र में 21 सितम्बर 2022 को पुनः पारित राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2020 को अनुमति प्रदान की है। 
इसी तरह 20 सितम्बर 2022 को राज्य विधानसभा में पारित राजस्थान विधानसभा (अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2022 तथा इसी दिन पारित एक और विधेयक राजस्थान सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को भी अनुमति प्रदान की है।

युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा प्रकाश बेनीवाल (जोधपुर) को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में सदस्य मनोनीत किया गया है। 

राजस्थान में प्रत्येक राजकीय भवन की जिओ-टैगिंग की जाएगी।

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया के अनुसार मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में विभिन्न ज़िलों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गए हैं।

राजस्थान केश कला बोर्ड, जयपुर के अध्यक्ष:- महेन्द्र गहलोत

राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी जल संचय योजना (द्वितीय चरण) के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है।

राजस्थान सरकार ने जस्टिस एच.आर. कुड़ी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति का गठन किया है।
• पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, सुनीता भाटी एवं अजीत दर्द को समिति का सदस्य बनाया गया है।

भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत CII एवं टाटा कम्यूनिकेशन सेंटर फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय को वर्ष 2022 के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में 108 एंबुलेंस की तर्ज़ पर 500 नवीन मोबाइल यूनिट्स के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन
20 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अगस्त से राज्य में जोधपुर की लूणी पंचायत समिति से शुरू हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया।
• इसमें हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। (लगभग 10 लाख महिलाएं)
• ये खेल 1 माह 22 दिन तक आयोजित किये गए हैं।
• इन खेलों में 6 खेल (कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी) शामिल किये गए तथा इसमें 30 लाख से अधिक हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष तथा लगभग 3700 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में अपना खेल कौशल दिखाया।
• इन खेलों में 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने और एक साथ पूरे प्रदेश में खेल आयोजन के लिये वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये प्रमाण-पत्र मिला है।
• मुख्यमंत्री गहलोत ने 26 जनवरी 2023 से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक के आयोजन की घोषणा की है।

जिला स्तरीय 
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक खेले गए मैच
- 3127 टीमें
- 34,700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

ब्लॉक स्तरीय
- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजन
- 47 हजार टीमें
- 5.50 लाख खिलाड़ी

ग्राम पंचायत स्तरीय
- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजन 
- 2.68 लाख से अधिक टीमों के बीच मुकाबले 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में विजेता रहे ज़िले व खिलाड़ी:-

 खेल
 स्वर्ण पदक
 रजत पदक
 कांस्य पदक
 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
कबड्डी (बालक)
 चूरू
 हनुमानगढ़
 नागौर
 सोनू
कबड्डी (बालिका)
 हनुमानगढ़
 नागौर
 अजमेर
 प्रियंका
वॉलीबाल (बालक)
 चूरू
 झुंझुनू
 चित्तौड़गढ़
 संदीप
वॉलीबाल (बालिका)
 हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर
 चूरू
 कविता
टेनिसबॉल क्रिकेट (बालक)
 बीकानेर
 जैसलमेर
 बांसवाड़ा
 बिशनाराम
टेनिसबॉल क्रिकेट (बालिका)
 जयपुर
अजमेर
 उदयपुर
 ज्वाला
हॉकी (बालक)
 हनुमानगढ़
भीलवाड़ा
 अजमेर
 लवीश
हॉकी (बालिका)
 हनुमानगढ़
 चूरू
सीकर
 नर्मदा
शूटिंग वॉलीबाल (बालक)
 हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर
 जयपुर
जसविंदर सिंह
 शूटिंग वॉलीबाल (बालिका)
 सीकर
 बीकानेर
 हनुमानगढ़
कंचन सामोता

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ में प्रसूताओं और नवजात बच्चों के लिए 30 बेड की मदर एंड न्योनेटल केयर यूनिट का लोकार्पण किया है। 

22 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
• प्रदेश के 1 लाख 10 हजार से भी अधिक संविदाकर्मियों को इन नियमों के दायरे में लाकर लाभान्वित किया जाएगा।
जैसे - पैरा टीचर्स, ग्राम पंचायत सहायक।

राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022-23
• राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा
• 22 अक्टूबर 2022 को शुरू।
• बजट:- 4 करोड़ रुपए
• राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष:- धीरज गुर्जर
• यह योजना राज्य के सभी जिलों में क्रियान्वित की जाएगी।
• इस योजना के तहत बीज निगम से बीज खरीदने वाले किसानों को प्रत्येक जिले में 51 उपहार लॉटरी के माध्यम से उपहार स्वरूप प्रदान किये जावेंगे।
प्रत्येक जिले में प्रथम उपहार स्वरूप एक ट्रैक्टर
द्वितीय उपहार स्वरूप 20 बैट्री ऑपरेटेड नेपसेक स्प्रेयर मशीन
तृतीय उपहार स्वरूप 30 किसान टॉर्च का लॉटरी से चयन कर उपहार किसानों को वितरित किये जाएंगे।

राजस्थान में विभिन्न बोर्ड के गठन को मंजूरी
23 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में विभिन्न बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है।
• राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड (चर्म व्यवसाय)
प्रशासनिक विभाग:- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग 
• राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड (बागवान समाज)
प्रशासनिक विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 
• राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड (रजक समाज)
प्रशासनिक विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 

जाने-माने गांधीवादी विचारक स्वर्गीय डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (भाई जी) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय युवा योजना (NYP) द्वारा जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर की शुरुआत की गई।
• इस शिविर का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।

प्रदेश के 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

ईसरदा पेयजल परियोजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के अंतर्गत ईसरदा पेयजल परियोजना के लिये 6 नवीन कार्यालयों के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। 
• ये कार्यालय दौसा ज़िले में खोले जाएंगे। 
• ग़ौरतलब है कि ERCP के अंतर्गत ईसरदा पेयजल परियोजना का निर्माण दौसा व सवाई-माधोपुर ज़िलों में पेयजल आपूर्ति के लिये किया जा रहा है। 

डॉ. भीमराव अंबडेकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022
• बजट घोषणा:- 2022-23
• शुरूआत:- 27 अक्टूबर 2022 को उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख द्वारा।
• उद्देश्य:- राज्य के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना।
• यह योजना उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने शुरू की है
• इस योजना के तहत 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 9% ब्याज अनुदान तथा 5 करोड़ रुपए तक के ऋण पर 7% ब्याज अनुदान के साथ ही 25 लाख रुपए तक की सीमा में प्रोजेक्ट लागत का 25% तक मार्जिन मनी का भी प्रावधान किया गया है, जिससे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के निवेशक नए उद्योग लगाने, सेवा क्षेत्र में तथा व्यापार के लिये भी प्रेरित होंगे।
• योजना के तहत लक्षित वर्गों की प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों सहित पात्र व्यक्तियों को उद्यम की स्थापना या विस्तार के लिये विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान किये गए हैं, जिससे उक्त वर्गों का आर्थिक सशक्तीकरण हो सकेगा।

मेवात क्षेत्रीय विकास मण्डल के अध्यक्ष:- जुबैर खान

विभिन्न योजनाओं के प्रारूप को मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यक समावेशी विकास कोष के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के प्रारूप को मंजूरी दी है। • गहलोत द्वारा वक्फ सम्पत्ति संरक्षण योजना के लिए 5 करोड़ रूपए, आधारभूत संरचना विकास कार्यों के लिए 34 करोड़ रूपए तथा जनसहभागिता के आधार पर आधारभूत संरचना विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रूपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।  
• उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट में अल्पसंख्यक समावेशी विकास कोष के गठन की घोषणा की थी।  

अपशिष्ट उपचार संयंत्र (ईटीपी) की स्थापना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति 2014 एवं 2019 के अंतर्गत राज्य में औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपशिष्ट उपचार संयंत्र (ईटीपी) की स्थापना के लिये 88 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
• राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों को अपशिष्ट उपचार संयंत्र (ईटीपी) लगाने पर प्लांट एवं मशीनरी की लागत का 20 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान किया गया है।    

ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिये 28 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी।
• वर्ष 2022-23 के बजट में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का विस्तार करते हुए ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के संबंध में घोषणा की गई थी।
• इसके लिए आईआईआईटी कोटा से एमओयू किया जाएगा।

जोधपुर में दो-दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन
• 29 अक्टूबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने जोधपुर में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा‘‘कंटेपररी जूडिशियल डवलपमेंट एण्ड स्ट्रेन्थनिंग जस्टिस फॉर लॉ एण्ड टेक्नॉलॉजी’’ विषय पर राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी ऑडिटोरियम में पश्चिम क्षेत्र के पहले दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्धाटन किया।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश को आगामी 26 जनवरी 2023 तक भिक्षावृत्ति और भिखारियों से मुक्त करने के निर्देश दिए है। 

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'भगवान महावीर निर्वाणोत्सव अहिंसा रथ' यात्रा का शुभारम्भ किया।

महंगाई भत्ते में संशोधन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों एवं कार्य प्रभारित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
• अब 5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को भी 1 जुलाई, 2022 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा। 
• अब 5वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 381 प्रतिशत के स्थान पर 396 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा।
इसी प्रकार 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 203 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा।

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति:- डॉ. बलराज सिंह

राजस्थान सहकारी सोसाइटी (संशोधन) अधिनियम, 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2001 (2002 का अधिनियम संख्या 16) की धारा 28 की विद्यमान उपधारा (7-क) हटाई गई है।
• अधिसूचना में हटाई गई धारा से कोई भी व्यक्ति अब संचालक मण्डल में लगातार दो से अधिक अवधि के लिए निर्वाचित हो सकेगा।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments