आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

नोबेल पुरस्कार 2022 । Nobel Prize 2022

 
Nobel Prize 2022


नोबेल पुरस्कार 2022

यह पुरस्कार डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में वर्ष 1901 में शुरू किया गया था। 
यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से प्रदान किया जाता है। 
नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। इस फाउंडेशन में कुल 5 लोग होते हैं। स्वीडन का किंग ऑफ काउंसिल इस फाउंडेशन के मुखिया का चयन करता है।   
हर वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार की घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
• यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
हर पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।
• द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायन शास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है।
• कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में।
• नॉर्वे नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.33 करोड़ रुपए) है।

नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है ? - 6

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022
स्वीडन के आनुवंशिकीविद् स्वंते पाबो ने विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए शरीर विज्ञान या चिकित्सा में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता है। पाबो ने निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित किया, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिश्तेदार हैं।
• स्वंते पाबो को पेलोजेनोमिक्स के क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार मिला है। पेलोजेनोमिक्स विज्ञान की एक शाखा है, जो विलुप्त प्रजातियों से प्राप्त जीनोमिक जानकारी के पुनर्निर्माण और विश्लेषण से संबंधित है।
उन्होंने यह भी पता लगाया कि लगभग 70,000 साल पहले अफ्रीका छोड़ने के बाद विलुप्त होमिनिन्स (hominins) के जीनों को होमो सेपियन्स में स्थानांतरित कर दिया गया था।

भौतिकी में 2022 का नोबेल पुरस्कार
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से 
एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस)
जॉन एफ क्लॉसर (अमेरिका)
एंटोन जिलिंगर (ऑस्ट्रिया)
• इन वैज्ञानिकों को क्वांटम विज्ञान पर काम के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• इनके प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया है।
• रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस पुरस्कार की घोषणा की।

2022 का रसायन का नोबेल पुरस्कार
अमेरिका से कैरोलिन बर्टोज़ी और बैरी शार्पलेस और डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल को “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए” रसायन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• यह पुरस्कार बैरी शार्पलेस ने दूसरी बार जीता है।
उन्होंने 2001 में भी रसायन विज्ञान का नोबेल जीता था।

दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व:-
1. जॉन बारडीन (दो बार भौतिकी के लिए)
2. मैरी क्यूरी (भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए)
3. लिनुस पॉलिंग (शांति और रसायन विज्ञान के लिए)
4. फ्रेडरिक सेंगर (दो बार रसायन के लिए)
5. बैरी शार्पलेस (दो बार रसायन के लिए)

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022
साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया है। 
एनी ने अपनी लेखनी के जरिए साहसिक क्लिनिकल एक्यूटी (clinical acuity) पर कई लेख लिखे हैं। 
• अर्नॉक्स का अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर “The Years” है।

शांति का नोबेल पुरस्कार 2022
एलेस बालियात्स्की (बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता)
मेमोरियल -1987 (रूसी मानवाधिकार संगठन)
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज -2007 (यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन)

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2022
अमेरिकी अर्थशास्त्री बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच. डायबविग ने बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता
• अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग नौ लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 
• यह पुरस्कार 10 दिसंबर 2022 को विजेताओं को दिए जाएंगे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments