CAPF eAwas वेब पोर्टल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के लिए ‘सीएपीएफ ई-आवास’ वेब-पोर्टल लॉन्च किया।
AICTE और Adobe ने भारत में डिजिटल साक्षरता को आगे बढ़ाने हेतु समझौता किया है।
आवास, शहरी मामलों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट समाधान चुनौती और समावेशी शहर पुरस्कार 2022 प्रस्तुत किए।
ये पुरस्कार भारत में शहरी मामलों के राष्ट्रीय संस्थान (NIUA) और संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक पहल है।
कर्नाटक सरकार ने ग्लोबल स्टार्टअप चैलेंज – वेंटुराइज लॉन्च किया है
VentuRISE का 2022 का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक बेंगलुरु में किया जाएगा।
देश में कोरोना महामारी के दौरान किए गए कामकाज की विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में तारीफ की है।
भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी कंपनी स्टारबक्स का अगला CEO नियुक्त किया गया है।
अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है।
वोस्तोक सैन्य अभ्यास 2022
रूस में 1-7 सितंबर तक वोस्तोक सैन्य अभ्यास 2022 आयोजित किया जा रहा है।
• इस अभ्यास में भारत, चीन, लाओस, मंगोलिया, निकारागुआ, सीरिया और पूर्व सोवियत देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक भाग लेंगे।
नुआखाई कृषि उत्सव:- ओडिशा
सरकार एस्ट्रो पर्यटन (खगोल-पर्यटन) को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख में देश का पहला नाइट स्काई अभयारण्य स्थापित करेगी।
यह प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व लद्दाख के हानले में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के हिस्से के रूप में स्थित होगा।
चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य लद्दाख के लेह जिले में चांगथांग पठार में स्थित है।
इसे नॉर्थईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क के बाद दूसरा सबसे बड़ा नेचर रिजर्व माना जाता है।
चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के पास कोरज़ोक गांव स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की है।
5 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस डी वाई चन्द्रचूड़ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का 31वां कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• नालसा की स्थापना: 9 नवंबर 1995
नालसा मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली
नालसा का आदर्श वाक्य:- सभी के लिए न्याय तक पहुंच।
जस्टिस चन्द्रचूड़ वर्तमान सीजेआई जस्टिस यूयू ललित की सेवानिवृति के बाद देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक पूरे दो साल देश के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस चन्द्रचूड़ देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।
• भारत अब अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है।
हाल ही में कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) ने स्वदेशी विमान LCA मार्क 2 मल्टीरोल फाइटर जेट का अधिक सक्षम और शक्तिशाली संस्करण विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी है।
देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के मौके पर पूरे भारत के 46 असाधारण शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है।
मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को संसद टीवी के CEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हाल ही टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
हाल ही प्रसिद्ध इतिहासकार बी शेख अली का निधन हो गया।
हाल ही दुबई द्वारा पहले होम्योपैथी अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मृत्यु के मामले में केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
हाल ही मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड के संगमा ने ग्रामीण पिछवाड़े सुअर पालन योजना शुरू की है।
भारत सरकार ने हैदराबाद राज्य मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार ने इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2023 तक साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को मंजूरी दी है।
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने COVID-19 और निपाह वायरस को रोकने में उनके योगदान के लिए दिए गए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को अस्वीकार कर दिया, उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास था।
6 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने किर्गिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रोजा ओटुनबायेवा को अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि और अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
केरल में पुन्नमदा झील में नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का 68वां संस्करण आयोजित किया गया।
केंटा निशिमोतो (पुरुष) और अकाने यामागुची (महिला) ने जापान ओपन बैडमिंटन एकल खिताब जीते है।
भारत के अरविंद चितांबरम ने दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है।
फार्मास्युटिकल विभाग ने हाल ही में बल्क ड्रग पार्क संवर्धन योजना के तहत तीन राज्यों- हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
PM-SHRI योजना
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूलों के विकास और अपग्रेडेशन की घोषणा की है।
• नई शिक्षा नीति पर आधारित इन मॉडल स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा।
• इन विद्यालयों की स्थापना केन्द्रीय विद्यालय की तर्ज पर की जाएगी।
• इस योजना की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जून 2022 में की थी।
• इस योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भी जोड़ा जाएगा।
भारतवंशी ऋषि सुनक को हराकर लिज़ ट्रस ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री और देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।
पिछली महिला प्रधानमंत्री – मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे थीं।
• महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लिज़ ट्रस को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने काठमांडू में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को मानद उपाधि प्रदान की है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स’ में आवाज देने हेतु सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का एमी पुरस्कार जीता है।
एचएएल-एलएंडटी को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) से पांच PSLV रॉकेट बनाने का अनुबंध मिला है।
• NSIL, अंतरिक्ष विभाग और इसरो की वाणिज्यिक शाखा के तहत काम करने वाला एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की विदेशी ऋण प्रबंधन इकाई (ईडीएमयू) ने भारत के विदेशी ऋण 2021-22 पर स्थिति रिपोर्ट का 28वां संस्करण जारी किया है।
SAVE WATER
0 Comments