वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल को कनाडा में ग्लोबल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
युवा 2.0 योजना
• शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने 2 अक्टूबर को युवा 2.0 (YUVA – Young, Upcoming and Versatile Authors) का उद्घाटन किया है।
• यह योजना 30 वर्ष से कम आयु के युवा और नवोदित लेखकों के लिए एक परामर्श कार्यक्रम है।
• इस योजना को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव या भारत @ 75 परियोजना के हिस्से के रूप में शुरू किया गया है।
• पीएम युवा योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को की गई थी।
• इसे नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा लागू किया जा रहा है। इस पहल के तहत जमा की गई पांडुलिपियों के आधार पर 75 युवा लेखकों का चयन किया जाएगा।
लेखकों को 6 महीने की अवधि के लिए प्रत्येक माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
भारत का पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर
• राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना में "प्रचंड" नामक स्वदेशी रूप से विकसित पहले हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) का पहला बैच शामिल किया गया है।
• प्रचंड को सरकार द्वारा संचालित एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया गया है।
• इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ से उड़ान भी भरी है।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022
• तेलंगाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के तहत बड़े राज्यों की श्रेणी के तहत पहला पुरस्कार जीता है।
• हरियाणा को दूसरा और तमिलनाडु को तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य नामित किया गया है।
• स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में, भारत के सभी 6 लाख गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है।
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह:- 4-10 अक्टूबर
थीम:- स्पेस एंड सस्टेनेबिलिटी।
ताइवान की इलैक्ट्रोनिक्स कंपनी Pegatron ने चेन्नई के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में iPhone निर्माण शुरू किया है।
हाल ही देश की सबसे पहली ग्रीन एनर्जी कंपनियों में से एक सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती का निधन हो गया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 400 टी20 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं।
तेलंगाना सरकार ने आसरा पेंशन शुरू की है।
उद्देश्य:- राज्य के वृद्ध वर्ग, विधवाओं, शारीरिक रूप से अक्षम और बीड़ी श्रमिकों को पेंशन सुविधाओं का लाभ प्रदान करना।
• गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने 8 नवंबर 2014 को आसरा पेंशन योजना शुरू की थी।
• अब इसमें पेंशन राशि को बढ़ाया गया है।
5 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस:- 5 अक्टूबर
अमेरिका ने चीन को हराकर FIBA महिला बास्केटबॉल विश्व कप जीता है।
केंद्र सरकार ने अजय भादू को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
वैली ऑफ वर्डस पुरस्कार 2022
निम्नलिखित पुस्तकों को प्रदान किया गया है -
• अंग्रेजी कथा:- द ऑड बुक ऑफ बेबी नेम्स (अनीस सलीम)
• अंग्रेजी नॉन-फिक्शन:- टैगोर एंड गांधी: वॉकिंग अलोन, वॉकिंग टुगेदर (रुद्रांगशु मुखर्जी)
• हिंदी कथा:- खेला (नीलाक्षी सिंह)
• हिंदी नॉन-फिक्शन:- जीते जी इलाहाबाद (ममता कालिया)
फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ
• 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इस दौड़ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
• फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण 31 अक्टूबर तक चलेगा।
केरल राज्य का पुल्लमपारा ग्राम पंचायत देश का पूर्ण डिजिटल साक्षरता वाला ग्राम पंचायत बन गया है।
भारतीय अमेरिकी डॉ विवेक लाल को अमेरिका में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है।
दुनिया का सबसे बड़ा विंड- सोलर प्लांट
अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में 600 मेगावॉट की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े विंड- सोलर प्लांट को चालू कर दिया है।
• इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट सोलर और 150 मेगावाट विंड पावर प्लांट शमिल हैं।
• इससे पहले मई 2022 में जैसलमेर में ही कंपनी ने 390 मेगावाट के हाइब्रिड पावर प्लांट का परिचालन शुरू किया था।
पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने अमेरिकी भूभौतिकीय संघ (एजीयू) 2022 देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल प्राप्त किया है। कोल को पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए चुना गया है।
6 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
संजीव किशोर ने महानिदेशक आयुध (सी एंड एस) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
संदीप कुमार गुप्ता देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बने है।
विश्व शिक्षक दिवस:- 5 अक्टूबर
थीम:- the transformation of education begins with teachers.
अंतिम पंघाल ने राष्ट्रीय खेलों में महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता है।
अरुणाचल के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने मेघालय के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का छठा संस्करण 1-4 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया गया।
UNCTAD ने व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022 जारी की है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था के 2.6% बढ़ने की उम्मीद है।
मतदाता जंक्शन
• भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रेडियो श्रृंखला मतदाता जंक्शन का शुभारंभ किया है।
• यह भारत के चुनाव आयोग (ECI) और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया एक साल का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम है।
• इस रेडियो सीरीज में कुल 52 एपिसोड हैं।
हाल ही नई दिल्ली में ‘राज्यों के आईटी मंत्रियों का डिजिटल इंडिया सम्मेलन’ आयोजित किया गया।
अध्यक्ष:- आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव।
ऑप्टिमस (Optimus) किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया प्रोटोटाइप ह्यूमनॉइड रोबोट है ? – टेस्ला
भारत 2021-22 सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना है।
हाल ही गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में पहाड़ियों को ST का दर्जा देने की घोषणा की है।
गुर्जर और बकरवाल इसका विरोध कर रहे हैं।
भारत के पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (FIH) के पुरस्कारों में लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर चुना गया।
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) ने पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को सीरिया में शरणार्थी संकट के दौरान उनके ‘नैतिक और राजनीतिक साहस’ के लिए UNCHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है।
SAVE WATER
0 Comments