हाल ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के कार्यान्वयन में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।
• शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश:- आंध्र प्रदेश
• शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला:- आंध्र प्रदेश का पार्वतीपुरम मान्या।
• शीर्ष प्रदर्शन करने वाली सरकारी सुविधा:- कर्नाटक में जिला अस्पताल धारवाड़
• सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले केंद्र शासित प्रदेश:- चंडीगढ़ और जम्मू और कश्मीर
AB PMJAY को 23 सितंबर 2018 को लॉन्च किया गया था। यह सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
भारत के 15वें महान्यायवादी (अटॉर्नी-जनरल)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तीन साल की अवधि के लिए आर. वेंकटरमणि को अगले अटॉर्नी-जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।
• वह के.के. वेणुगोपाल की जगह भारत के नए अटॉर्नी जनरल बने हैं।
• महान्यायवादी की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
• महान्यायवादी भारत का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है। • अटॉर्नी-जनरल के लिए कोई विशिष्ट कार्यकाल नहीं होता वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करता है।
1 अक्टूबर से कार्ड टोकनाइजेशन लागू हो गया है।
स्तन कैंसर जागरूकता माह 2022:- 1 से 31 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस:- 1 अक्टूबर
थीम:- बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण।
विश्व शाकाहारी दिवस:- 1 अक्टूबर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस:- 1 अक्टूबर
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस:- 1 अक्टूबर
PFRDA ने 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस मनाया।
रूस ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर नियंत्रण किया
2014 में क्रीमिया पर कब्जे के आठ साल बाद, रूस ने चार और यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।
इन क्षेत्रों में पूर्व में डोनेट्स्क और लुहान्स्क और दक्षिण में खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया शामिल हैं।
• रूस के अनुसार इन क्षेत्रों को जनमत संग्रह द्वारा रूस में शामिल किया गया है।
इन जनमत संग्रहों को पश्चिम देशों द्वारा अवैध माना जाता है।
पश्चिमी देशों ने घोषणा की है कि वे इन क्षेत्रों पर रूसी दावों को कभी मान्यता नहीं देंगे।
• यूक्रेन की राजधानी:- कीव।
रूस के जनमत संग्रह और यूक्रेन में विलय की निंदा करने वाले यूएनएससी के प्रस्ताव पर भारत अनुपस्थित रहा है।
हाल ही फीफा ने अपनी वेबसाइट पर भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री पर 3-एपिसोड की सीरीज जारी की है।
यूनेस्को ने भारत के 50 विशिष्ट और प्रतिष्ठित विरासत वस्त्र शिल्पों (exclusive and iconic heritage textile crafts) की सूची जारी की, जिसका नाम ‘Handmade for the 21st Century: Safeguarding Traditional Indian Textile’ है।
• तमिलनाडु से टोडा कढ़ाई और सुंगड़ी, हैदराबाद से हिमरू बुनाई और ओडिशा से बंध टाई और डाई बुनाई जैसे कुछ शिल्प इसमें शामिल हैं।
अमेरिका ने एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की और फिजी, मार्शल द्वीप समूह, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा सहित एक दर्जन से अधिक प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022
पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का उद्घाटन किया है।
• इसका आयोजन 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक "न्यू डिजिटल यूनिवर्स" की थीम के साथ किया जा रहा है।
भारत में 5G सेवा लॉन्च
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवाओं की शुरूआत की है।
• देश के कुल 13 शहरों में 5G सेवाएं दी जाएंगी। जिनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ और पुणे शामिल हैं।
दिसंबर 2023 तक देश के बाकी हिस्सों को 5G सेवाएं मिल जाएगी।
• इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने चार पिलर्स पर चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया है।
(i) डिवाइस की कीमत (ii) डिजिटल कनेक्टिविटी
(iii) डेटा की कीमत (iv) डिजिटल फर्स्ट की सोच
5G क्या है ?
5वीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क (5G) एक वैश्विक वायरलेस मानक है जो 4G नेटवर्क की तुलना में 10 गुना तेज इंटरनेट स्पीड प्रदान करता है। यह अधिकतम 20 Gbps प्रति सेकंड या 100Mbps प्रति सेकंड से अधिक की डेटा गति प्रदान करता है।
लाभ:- 5G टेक्नॉलॉजी के जरिए बिना बाधा के कवरेज, हाई डेटा रेट, कम विलंबता और विश्वसनीय संचार मिलेगा।
यह अरबों IoT उपकरणों को जोड़ने में मदद करेगा, स्ट्रीमिंग की गुणवत्ता में सुधार करेगा और टेलीसर्जरी और ऑटोनोमस कारों जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में सुधार करेगा।
प्रश्न.भारत में सबसे पहले 5जी सेवाएं किसने शुरु की है ?
उत्तर:- भारती एयरटेल (चेयरमैन:- सुनील मित्तल)
एयरटेल के अनुसार दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरू समेत देश के आठ शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत कर दी है।
2 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही में जारी यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, यदि सभी लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाए तो 80% बाल विवाह कम हो सकते हैं।
प्रतिष्ठित गायिका दिवंगत लता मंगेशकर पर आधारित किताब ‘लता: सुर गाथा’ का अंग्रेजी अनुवाद जनवरी 2023 में रिलीज किया जाएगा।
• ‘लता:ए लाइफ इन म्यूज़िक’ को मूल रूप से लेखक कवि यतींद्र मिश्रा ने हिंदी में लिखा था। इसे अब जानी-मानी लेखिका एवं अनुवादक इरा पांडे ने अंग्रेजी में अनुदित किया है।
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
• हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड जीतने वाली फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया।
• बेस्ट अभिनेता:- अजय देवगन (तान्हाजी) व सूर्या (सूरराई पोटरु)
• दादा साहब फाल्के पुरस्कार:- आशा पारेख
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- अजय देवगन (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
• सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म:- तुलसीदास जूनियर
• सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म:- सोरारई पोटरु
• सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म:- तान्हाजी द अनसंग वॉरियर
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:- अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु के लिए)
• स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड:- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
• सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य:- मध्य प्रदेश
• विशेष उल्लेख राज्य:- उत्तराखंड और यूपी
• सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार:- लॉन्गेस्ट किस
लिंक्डइन ने हाल ही में भारत के शीर्ष 25 स्टार्टअप की सूची जारी की है। इस साल की सूची में सबसे ऊपर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ‘क्रेड’ है।
कजाखस्तान की राजधानी का नाम परिवर्तन
कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदलकर अस्ताना कर दिया है।
गौरतलब है कि पहले नूर सुल्तान को अस्ताना के नाम से ही जाना जाता था।
• कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने राजधानी का नाम बदलने और अपने कार्यकाल को बढ़ाकर सात साल करने के संविधान संशोधनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
हरियाणा के गुरुग्राम और नूह जिलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अंबेडकर की जीवनी पर एक किताब ‘अंबेडकर : ए लाइफ’ लिखने की घोषणा की है।
सृष्टि बख्शी को ‘चेंजमेकर अवॉर्ड’
• भारत की महिला अधिकार कार्यकर्ता सृष्टि बख्शी को ‘चेंजमेकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
• यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पुरस्कारों में से एक हैं।
• उन्हें यह पुरस्कार लिंग आधारित हिंसा और असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया गया है।
महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।
विश्व कृषि पशु दिवस:- 2 अक्टूबर
68वां राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह
• प्रतिवर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 रैंकिंग
• इस साल के संस्करण में भारत के 4,354 शहरों को शामिल किया गया।
• जारीकर्ता:- आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय ।
• यह पहल 2016 में शहरी स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता और स्वच्छता सर्वेक्षण है।
• शहरों का मूल्यांकन 3 मापदंडों के आधार पर किया जाता है- सेवा स्तर की प्रगति (3,000 अंक), प्रमाणन (2,250 अंक) और नागरिकों की आवाज (2,250 अंक)। इसमें कुल 7,500 अंक हैं।
• सबसे स्वच्छ शहर:- इंदौर (1 लाख से अधिक आबादी)
इंदौर भारत का पहला 7 सितारा कचरा मुक्त शहर बन गया है।
• सबसे स्वच्छ शहर:- पंचगनी (महाराष्ट्र) (1 लाख से कम आबादी)
• 1 लाख से कम आबादी वाले गंगा शहरों में, बिजनौर को प्रथम स्थान मिला है।
• सफाई मित्र सुरक्षा में तिरुपति को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया।
• फास्ट मूवर सिटी अवार्ड:- शिवमोग्गा (कर्नाटक)
• राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान:- मध्य प्रदेश।
• नई दिल्ली ‘सबसे स्वच्छ छोटा शहर’ घोषित किया गया है।
• 100 से कम यूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय) वाले राज्यों में, त्रिपुरा प्रथम स्थान पर रहा।
हाल ही देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है - इंदौर
मेट्टूर बांध के पास कावेरी नदी में एक नई खाद्य कैटफ़िश प्रजाति की खोज की गई है जिसका नाम पंगेसियस इकेरिया (Pangasius Icaria) है।
3 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
ललित भसीन इंडो-अमेरिकन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष चुने गए है।
बुर्किना फासो में एक और तख्तापलट
नए नेता कैप्टन इब्राहिम ट्रोरे ने राष्ट्रपति पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा के सैन्य शासन को गिरा दिया है।
तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
हाल ही अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया है।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस का नया और उन्नत संस्करण है।
• यह स्वचालित टक्कर रोधी प्रणाली कवच से लैस है। यह वंदे भारत ट्रेनों के पिछले संस्करणों में उपलब्ध नहीं है।
• दो अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें फरवरी और अक्टूबर 2019 के महीनों में शुरू की गईं, जो क्रमशः नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से कटरा के लिए चलती हैं।
आर्मेनिया के साथ भारत का रक्षा समझौता
भारत ने आर्मेनिया के साथ 2000 करोड़ रुपये एक रक्षा निर्यात समझौता किया है।
• गौरतलब है कि आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीमा पर तनाव चल रहा है। अजरबैजान के पाकिस्तान और तुर्की के साथ घनिष्ठ राजनयिक और सैन्य संबंध हैं।
• इस समझौते के तहत भारत द्वारा आर्मेनिया को मिसाइल, रॉकेट और गोला-बारूद जैसे सैन्य उपकरण निर्यात किए जाएंगे।
इस निर्यात ऑर्डर में स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक रॉकेट और गोला-बारूद का निर्यात शामिल हैं।
• इसी के साथ आर्मेनिया पिनाका रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल करने वाला पहला विदेशी ग्राहक भी बन जाएगा।
इसरो वनवेब (OneWeb) के 36 उपग्रहों को लॉन्च करेगा
• वनवेब के 36 जनरल 1 लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) उपग्रहों को ISRO के GSLV-Mk III पर लॉन्च किया जाएगा।
• अप्रैल 2022 में लंदन बेस्ड उपग्रह संचार वनवेब ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ साझेदारी की।
• इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया जाएगा।
• इसरो की वाणिज्यिक शाखा NSIL की स्थापना मार्च 2019 में की गई थी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने ओडिशा सरकार को महानदी की एक सहायक सुकापाइका नदी को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है।
यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) ने टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TTDF) स्कीम लॉन्च की है।
उद्देश्य:- इस क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा देना है।
सीबीआई ने नशीली दवाओं की तस्करी पर आपराधिक खुफिया जानकारी के तेजी से आदान-प्रदान के लिए एक बहु-चरण ‘ऑपरेशन गरुड़’ शुरू किया है। हिंद महासागर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के लिए और अवैध दवाओं की तस्करी का मुकाबला करने के लिए सीबीआई ने इंटरपोल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ घनिष्ठ समन्वय में यह वैश्विक अभियान शुरू किया गया है। ऑपरेशन गरुड़ के द्वारा सीबीआई ड्रग नेटवर्क को टारगेट करना चाहता है।
तेलंगाना सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजातियों (ST) का आरक्षण 6% से बढ़ाकर 10% कर दिया है।
अनीश दयाल सिंह ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के नए महानिदेशक (DG) बने है।
सुजाय लाल थाउसेन को CRPF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक अनिल कुमार को ‘इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन’ (IAF) का उपाध्यक्ष चुना गया है।
ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने टेस्ला कंपनी के ऑप्टिमस नामक ह्यूमनॉइड रोबोट का एक प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया है।
यह रोबोट इंसानों की तरह काम करेगा। जैसे:- बॉक्स उठाना, पौधों को पानी देना।
ऑप्टिमस अन्य ह्यूमनॉइड रोबोट से कैसे अलग है?
ऑप्टिमस में दुनिया को समझने, योजना बनाने और नेविगेट करने की संज्ञानात्मक क्षमता है।
ऑप्टिमस को कौन सी तकनीक प्रशिक्षित करेगी?
ऑप्टिमस को डोजो नामक कस्टम डेटा सेंटर तकनीक द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
डोजो क्या है?
डोजो एक सुपर कंप्यूटर है जो टेस्ला वाहनों से प्राप्त वीडियो डेटा का उपयोग करके वीडियो प्रशिक्षण प्रदान करता है।
SAVE WATER
0 Comments