विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी रिपोर्ट "Global status report on physical activity 2022" के अनुसार व्यायाम की कमी से दुनिया को हर साल 27 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस:- 21 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस:- 22 अक्टूबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अडालज के त्रिमंदिर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए है।
वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस का 14वां संस्करण फरवरी 2023 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
CII और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पराली जलाने को कम करने के लिए संगरूर (पंजाब) में प्रोजेक्ट ‘वायु अमृत’ लॉन्च किया है।
यूरोपीय संघ की संसद ने रूस के आक्रमण के प्रतिरोध के लिए यूक्रेन के लोगों को सखारोव पुरस्कार प्रदान किया है।
उल्फ क्रिस्टर्सन स्वीडन के नए प्रधानमंत्री बने है।
मिशन LiFE
पीएम मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु के अनुकूल व्यवहार के लिए मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) लॉन्च किया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में 10वें मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लिया। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
• इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु के अनुकूल व्यवहार के लिए मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) लॉन्च किया है।
मिशन लाइफ P3 यानी प्रो-प्लैनेट पीपल (Pro-Planet People) के आइडिया को मजबूत करेगा।
मिशन लाइफ की अवधारणा किसने दी थी?
नीति आयोग ने Mission LiFE (Lifestyle for Environment) के विचार की अवधारणा की।
मिशन लाइफ क्या है?
मिशन लाइफ (Mission LiFE) को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नवंबर 2021 में ग्लासगो में COP26 में पेश किया गया था। यह एक भारत के नेतृत्व वाला वैश्विक जन आंदोलन है जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत और सामूहिक कार्यों को आगे बढ़ाएगा। यह इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तीन आयामी रणनीति का अनुसरण करता है:
1. लोगों के बीच पर्यावरण के अनुकूल दैनिक प्रथाओं को बढ़ावा देना
2. मांग में बदलाव का जवाब देने के लिए उद्योगों और बाजारों को सक्षम करना
3. सतत खपत और उत्पादन दोनों का समर्थन करने के लिए सरकार और औद्योगिक नीति को प्रभावित करना।
इस मिशन का उद्देश्य 2022 और 2027 के बीच की अवधि के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने वाली कार्रवाई करने के लिए कम से कम 1 बिलियन भारतीयों और विदेशियों को जुटाना है। इसका लक्ष्य 2028 तक भारत के सभी गांवों और शहरी स्थानीय निकायों के कम से कम 80 प्रतिशत को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
भारत सरकार का 75 सूत्री जलवायु-अनुकूल एजेंडा क्या है?
मिशन लाइफ के हिस्से के रूप में, भारत सरकार ने 75 जीवनशैली प्रथाओं की एक सूची का अनावरण किया जो जलवायु-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा दे सकती हैं।
इन कार्यों को 7 श्रेणियों के तहत सूचीबद्ध किया गया है – ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का कम उपयोग, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी (स्वच्छता क्रियाएं), स्वस्थ जीवन शैली अपनाना और ई-कचरा प्रबंधन।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में मिशन डेफस्पेस का उद्घाटन किया।
23 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
प्रदीप सिंह खरोला भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के चेयरमैन बने है।
यूके की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने 45 दिनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
वह ब्रिटेन की सबसे कम कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनी है।
2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दूसरे भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद (IADD) के दौरान भारत-अफ्रीका सुरक्षा फैलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है।
हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए पहले नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) का मसौदा जारी किया गया है।
पंजाब के भुटाल गांव में एशिया का सबसे बड़ा बायो गैस प्लांट शुरू हुआ है।
• इसे जर्मनी की वर्बियो कंपनी ने शुरू किया है।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Google ने असम सरकार के साथ साझेदारी की है।
रिलायंस जियो ने हाई स्पीड 5G नेटवर्क को लेकर नोकिया और एरिकसन कंपनी के साथ साझेदारी की है।
फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे ने भारत में अपना पहला ग्रीन डेटा सेंटर लॉन्च किया है।
इसरो के सौर मिशन का प्रधान वैज्ञानिक
इसरो ने शंकरसुब्रमण्यम को आदित्य-एल1 मिशन का प्रधान वैज्ञानिक बनाया है।
• आदित्य-एल1 भारत का पहला वेधशाला-श्रेणी का अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन है।
• इस अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के पहले लैगरेंज बिंदु, एल-1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि ऐसे संतुलन बिंदु, जहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वीय बल बराबर होते है, लैगरेंज बिन्दु कहलाते हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने राज्य के पहले सरकारी अंग्रेजी माध्यम कॉलेज का उद्घाटन किया है।
अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस:- 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
प्रधान मंत्री आवास योजना अवार्ड्स 2021 में उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च सम्मान मिला है।
आइटी कंपनी HCL के संस्थापक शिव नादर देश के सबसे बड़े परोपकारी बने है।
कर्नाटक बैंक ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार, “डीएक्स 2022 पुरस्कार” प्राप्त किया है।
टाइगर ट्रंफ अभ्यास
हाल ही भारत और अमेरिका की सेनाओं ने विशाखापत्तनम में संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया।
• यह आपदा राहत के समन्वय के लिए भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच किया गया दूसरा अभ्यास था।
हाल ही महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई में भारत की पहली प्रवासन निगरानी प्रणाली (Migration Monitoring Systems) का उद्घाटन किया है।
7वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस:- 23 अक्टूबर 2022
थीम:- हर दिन हर घर आयुर्वेद
निरस्त्रीकरण सप्ताह:- प्रत्येक वर्ष 24 से 30 अक्टूबर
सोलर फैसिलिटी (Solar Facility)
• हाल ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 5वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
• इस दौरान ISA ने ‘सोलर फैसिलिटी’ को मंजूरी दी है।
• सोलर फैसिलिटी ISA फ्रेमवर्क के तहत भुगतान गारंटी तंत्र है।
• सोलर फैसिलिटी के 2 घटक हैं – सोलर पेमेंट गारंटी फंड और सोलर इंश्योरेंस फंड।
• यह फैसिलिटी सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए 2030 तक सौर ऊर्जा निवेश में $ 1 ट्रिलियन को अनलॉक करने के ISA लक्ष्य के अनुरूप शुरू की गई है।
यह वित्त पोषण और प्रौद्योगिकी की लागत को कम करने के लिए भी है।
• इस आयोजन में 109 देशों ने भाग लिया। भारत को अगले 2 वर्षों के लिए ISA अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।
• अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की स्थापना 2015 में COP-21, पेरिस की तरफ से भारत और फ्रांस द्वारा की गई।
इसका मुख्यालय भारत के गुरुग्राम में है।
इंटरपोल मेटावर्स
हाल ही नई दिल्ली में आयोजित इंटरपोल की 90वीं महासभा में इंटरपोल मेटावर्स को लॉन्च किया गया।
• यह विशेष रूप से कानून प्रवर्तन के लिए डिज़ाइन किया गया दुनिया का पहला मेटावर्स है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित Indian Urban Housing Conclave-2022 का उद्घाटन किया।
8वीं जलवायु पारदर्शिता रिपोर्ट 2022
• जारीकर्ता:- क्लाइमेट ट्रांसपेरेंसी द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को जारी।
• इस रिपोर्ट में जी-20 देशों की जलवायु क्रियाओं का आकलन किया गया है।
• यह रिपोर्ट वार्षिक आधार पर प्रकाशित की जाती है।
• इस रिपोर्ट के आकलन में जलवायु अनुकूलन, जोखिम, सुरक्षा और वित्त के लिए 100 संकेतक शामिल हैं।
• जी-20 देशों की सरकारों ने वर्ष 2021 में जीवाश्म ईंधन के उत्पादन में 64 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रिकार्ड समर्थन दिया है।
• वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में जीवाश्म ईंधन पर सब्सिडी 29% बढ़कर 190 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो वर्ष 2020 में 147 बिलियन अमेरिकी डालर थी।
• जीवाश्म ईंधन के लिए सर्वाधिक सब्सिडी जी-20 के चीन, इंडोनेशिया एवं यूनाइटेड किंगडम जैसे देश देते हैं।
• पिछले साल जी-20 देशों में ऊर्जा उत्सर्जन में 5.9% की वृद्धि हुई है।
• 2016 से 2021 के मध्य जी-20 देशों के बिजली उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है।
• भारत को 2021 में अत्यधिक गर्मी (Heat wave) के कारण सेवा, विनिर्माण, कृषि और निर्माण क्षेत्रों में 159 बिलियन अमरीकी डालर (GDP का 5.4%) की आय का नुकसान हुआ है।
• भारत में गर्मी के संपर्क में आने से 167 बिलियन संभावित श्रम घंटों का नुकसान हुआ।
यदि वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है, तो देश में श्रम उत्पादकता में 1986-2006 के स्तर से 5% की गिरावट आने की संभावना है।
चीनी-अमेरिकी हॉलीवुड स्टार एना मे वोंग अमेरिकी मुद्रा पर प्रदर्शित होने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी बनीं है।
दुर्गावती टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश वन्यजीव बोर्ड ने पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) के बाघों के लिए एक नए रिजर्व को मंजूरी दी, जिसे दुर्गावती टाइगर रिजर्व कहा जाएगा।
केन-बेतवा नदियों के आपस में जुड़ने से 2,339 वर्ग किलोमीटर के नए टाइगर रिजर्व का एक चौथाई हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
इसमें कोर एरिया के तौर पर 1,414 वर्ग किलोमीटर और बफर जोन का 925 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र होगा।
यह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, दमोह और सागर जिलों को कवर करेगा।
PTR को दुर्गावती से जोड़ने वाला एक ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा ताकि बाघों के नए रिजर्व में प्राकृतिक आवाजाही हो सके।
भारत का 53वाँ टाइगर रिजर्व घोषित हुआ
27 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य में राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य की अधिसूचना को मंजूरी दी थी।
• NTCA ने रानीपुर टाइगर रिजर्व (चित्रकूट जिला, उत्तर प्रदेश) भारत का 53वां टाइगर रिजर्व घोषित किया है।
• गौरतलब है कि रामगढ़ विषधारी अभ्यारण (बूंदी जिला, राजस्थान) भारत का 52वां टाइगर रिजर्व बना था।
पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022
पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन अगले साल 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश में किया जाएगा।
• पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 शहरों – भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खरगोन (महेश्वर) और बालाघाट में किया जाएगा।
• इस संस्करण में कुल 27 खेल विधाएं शामिल होंगी, जिसमें खेलों के इतिहास में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स को शामिल किया जाएगा।
इस संस्करण में कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे खेल क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।
• मध्य प्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने वाला पांचवां राज्य होगा। पिछले संस्करण नई दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और हरियाणा में आयोजित किए गए थे।
• 2021 का संस्करण जून 2022 में हरियाणा में आयोजित किया गया था, क्योंकि इसे COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
• 2021 के संस्करण में हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराकर 137 पदक जीते।
खेलो इंडिया
खेलो इंडिया पहल 2017 में भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर बच्चों को शामिल करके देश में एक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी।
इस पहल के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) हर साल आयोजित किए जाते हैं, जहां युवा क्रमशः अपने राज्यों और विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
• इस पहल की शुरुआत 2018 में नई दिल्ली में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के आयोजन के साथ हुई।
2019 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया।
जक्षय शाह, भारतीय गुणवत्ता परिषद के नए अध्यक्ष बने है।
जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।
श्रीलंका ने राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करने वाला संवैधानिक संशोधन पारित किया है।
इसरो के लॉन्च व्हीकल मार्क 3 रॉकेट ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से 36 वनवेब उपग्रह लॉन्च किए है।
हाल ही कर्नाटक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आनंद मनानी का निधन हो गया।
संयुक्त राष्ट्र दिवस:- 24 अक्टूबर
यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ का प्रतीक है।
वर्तमान में रुचिरा कम्बोज संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि हैं।
SAVE WATER
0 Comments