आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स। 20 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स। 19 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


19 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

बंधन बैंक ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

हाल ही 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में PMJAY-MA योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) की 90वीं महासभा की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
इंटरपोल
• मुख्यालय:- ल्योन (फ्रांस)
• स्थापना:- 1923
• अध्यक्ष:- अहमद नसीर अल-रईसी (UAE)

यूएई के 16 वर्षीय अयान अफजल खान टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने है।
• उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया।
• टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है।
 
अपूर्व श्रीवास्तव को स्लोवाक गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

भारत के 16 साल के डोनारुम्मा गुकेश, वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बने है।

प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार प्रो. बारबरा मेटकाफ को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) द्वारा सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। 
• सर सैयद अहमद खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे।

अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने अरुण बंसल को CEO नियुक्त किया है।

भारत की पहली स्वदेश निर्मित एल्युमीनियम मालगाड़ी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्यूमीनियम फ्रेट रैक – 61 BOBRNALHSM1 का उद्घाटन किया है। 
• इस मालगाड़ी का गंतव्य बिलासपुर है। 
• इस एल्युमीनियम मालगाड़ी को संयुक्त रूप से बेस्को लिमिटेड वैगन डिवीजन और हिंडाल्को द्वारा विकसित किया गया है।

स्प्रिंटर ज्योति याराजी सब-13s हर्डल दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल (मध्य प्रदेश) में MBBS पाठ्यक्रम की पुस्तकों का पहला हिंदी संस्करण लॉन्च किया है। 

66वां बैलोन डीओर पुरस्कार समारोह 2022
• बैलोन डी’ओर (पुरुष) (गोल्डन बॉल अवार्ड):- रियल मैड्रिड के करीम बेंजेमा।
• बैलोन डी’ओर (महिला):- एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना)
• कोपा पुरस्कार:- गवि (बार्सिलोना)
• क्लब ऑफ द ईयर अवार्ड:- मैनचेस्टर सिटी
• सुकरात अवार्ड:- सदियो माने (लिवरपूल)

भारत सरकार ने भारती दास को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (CGA) के रूप में नियुक्त किया है। वह वित्त मंत्रालय की 27वीं लेखा महानियंत्रक हैं।


20 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही 22वां विश्व ब्लॉकचेन शिखर सम्मेलन दुबई में शुरू हुआ है।
ब्लॉकचेन तकनीक क्या है ?
ब्लॉकचेन तकनीक एक ऐसी तकनीक है जो एक सार्वजनिक डेटाबेस में संग्रहीत डिजिटल जानकारी वाले ब्लॉकों की एक श्रृंखला की ओर ले जाती है।
• यह एक ही समय में कई कंप्यूटरों पर मौजूद एक वितरित डेटाबेस है, जो लगातार बढ़ता रहता है क्योंकि इसमें रिकॉर्डिंग या ब्लॉक के नए सेट जोड़े जाते हैं।
ब्लॉकचेन में तीन महत्वपूर्ण अवधारणाएँ होती हैं:- ब्लॉक, नोड्स और माइनर।

इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस, कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष बने है।

सर्बियाई वैज्ञानिकों ने बीटल की एक नई प्रजाति का नाम टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के नाम पर रखा है‌।

भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की जा रही है।

12वां डिफेंस एक्सपो 2022
द्विवार्षिक DefExpo का 12वां संस्करण गुजरात में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
• थीम:- Path to Pride.
• यह कार्यक्रम अहमदाबाद और गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है।
• इस डिफेंस एक्सपो में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का दूसरा संस्करण भी आयोजित किया जा रहा है।
• इसमें एक अलग हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) प्लस कॉन्क्लेव भी आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गांधीनगर (गुजरात) में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में DefExpo22 का उद्घाटन किया।

कटि बिहू/कोंगाली बिहू:- असम का एक फसल त्योहार।

सारंग:- कोरिया गणराज्य में भारत का त्योहार।

साहिल सेठ की पुस्तक:- ए कन्फ्यूज्ड माइंड स्टोरी।

डॉ प्रशांत गर्ग को एकेडेमिया ऑप्थल्मोलॉजिकल इंटरनेशनल (AOI) के सदस्य के रूप में चुना गया है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस:- 20 अक्टूबर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के दीसा में भारतीय वायु सेना (IAF) के नए एयरबेस की आधारशिला रखी है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुजरात में पहला सेमीकॉनइंडिया फ्यूचर डिज़ाइन रोड शो लॉन्च किया है।

केआरबीएल का प्रमुख ब्रांड इंडिया गेट दुनिया का नंबर 1 बासमती चावल ब्रांड बना है।

जापान ने एक मादक पेय निहोन्शु के लिए चेन्नई में भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री में जीआई टैग के लिए आवेदन किया है। 

विश्व सांख्यिकी दिवस:- 20 अक्टूबर
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस:- 29 जून


21 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

रिलायंस जियो BSNL को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बनी है।

इंटरनेट स्पीडटेस्ट इंडेक्स 2022
• जारीकर्ता:- Ookla
• ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत दुनिया में 117 स्थान से खिसकर 118 पर आ गया है, जबकि मोबाइल इंटरनेट स्पीड रैंकिंग के मामले में देश 78वें पायदान से हटकर 79 रैंक पर पहुंच गया है।

विश्व बैंक ने 1960 की सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच असहमति और मतभेदों को देखते हुए किशनगंगा और रातले जलविद्युत संयंत्रों के संबंध में मध्यस्थता न्यायालय के एक अध्यक्ष और एक ‘तटस्थ विशेषज्ञ’ को नियुक्त किया है।
• तटस्थ विशेषज्ञ:- माइकल लिनो
• मध्यस्थता अदालत का अध्यक्ष:- सियान मर्फी।

कतर AFC एशियाई कप 2023 की मेजबानी करेगा।
• AFC:- एशियाई फुटबॉल परिसंघ।

इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला केरल के मराक्कर वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर में इंडियन नेवी सेलिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कर रही है।

ओआरएस के खोजकर्ता का निधन
हाल ही ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के आविष्कारक डॉ. दिलीप महालनोबिस का कोलकाता में निधन हो गया।
• इसकी खोज डॉ. महालनाबिस ने की थी, जब वह 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान शरणार्थी शिविरों में काम कर रहे थे।
• 2002 में, डॉ. दिलीप महलानाबिस और डॉ. नथानिएल एफ. पियर्स ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से पोलिन पुरस्कार (बाल रोग में नोबेल के बराबर) प्राप्त किया।

हाल ही भारत की पहली स्वदेशी स्ट्रैटेजिक स्ट्राइक न्यूक्लियर सबमरीन INS अरिहंत से बंगाल की खाड़ी में Submarine Launched Ballistic Missile (SLBM) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।
• SLBM को DRDO द्वारा विकसित किया गया है।

INS अरिहंत 
• INS अरिहंत भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल-सक्षम पनडुब्बी है।
• इसे 2016 में कमीशन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का शुभारंभ किया गया है।

प्रधानमंत्री ने खुदरा कृषि आदानों के लिए 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना - एक राष्ट्र एक उर्वरक
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना - एक राष्ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ किया है।
• यह भारत सरकार द्वारा अब तक लागू की गई सबसे बड़ी उर्वरक पहल है।
उद्देश्य:- किसानों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण फसल पोषक तत्व देना।
• इस योजना के तहत, सभी प्रकार के उर्वरक, चाहे यूरिया, डीएपी या एनपीके, एकल ब्रांड नाम “भारत” के तहत बेचे जाएंगे।
• नए नियम के तहत, उर्वरक निर्माता कंपनियों को भारत ब्रांड नाम के तहत अपने उत्पाद को बढ़ावा देना अनिवार्य है।
उन्हें अपने एक तिहाई बैग पर अपने ब्रांड, नाम, लोगो और उत्पाद के बारे में अन्य संबंधित जानकारी का विज्ञापन करने की अनुमति होगी।

प्रधानमंत्री ने भारत यूरिया बैग लॉन्च किया है, ताकि कंपनियां एकल ब्रांड नाम ‘भारत’ के तहत उर्वरकों का विपणन कर सकें।
प्रधानमंत्री ने उर्वरकों पर एक ई-पत्रिका ‘इंडियन एज’ का भी शुभारंभ किया है।

यूनिसेफ द्वारा हाल ही में “The impact of the war in Ukraine and subsequent economic downturn on child poverty in eastern Europe” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई है।
• यूक्रेन युद्ध ने 4 मिलियन बच्चों को गरीबी में धकेल दिया है।

बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2022
• जारीकर्ता:- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और Oxford Poverty and Human Development Initiative (OPHI)
• MPI 2022 को “Unpacking deprivation bundles to reduce multidimensional poverty” शीर्षक के तहत जारी किया गया है।
• इस सूचकांक में 10 संकेतकों को शामिल किया जाता है। जैसे - स्वास्थ्य, जीवन स्तर, शिक्षा, और अन्य। 

वैश्विक आँकड़ा:-
111 देशों में 1.2 अरब लोग (19.1%) तीव्र बहुआयामी गरीबी (acute multidimensional poverty) में रहते हैं। इनमें से 593 मिलियन (50%) 18 साल से कम उम्र के नाबालिग हैं।
गरीब लोगों की संख्या उप सहारा अफ्रीका (579 मिलियन) में सबसे अधिक है, इसके बाद दक्षिण एशिया (385 मिलियन) का स्थान है। दोनों क्षेत्रों में कुल मिलाकर 83% गरीब लोग रहते हैं।
• दुनिया में सबसे ज़्यादा 22.8 करोड़ गरीब भारत में हैं, इसके बाद नाइजीरिया में 9.6 करोड़ लोग गरीब हैं।

भारत:-
• देश में गरीबी वर्ष 2005-06 के 55.1% से घटकर वर्ष 2019-21 में 16.4% हो गई।
• सभी 10 MPI संकेतकों में उल्लेखनीय कमी देखी गई जिसके परिणामस्वरूप MPI मूल्य और गरीबी की घटनाएँ आधी से अधिक कम हो गईं।
वर्ष 2005-06 से लेकर 2019-21 के दौरान भारत में 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे।

राज्यों का प्रदर्शन:-
• वर्ष 2015-16 में सबसे गरीब राज्य बिहार में MPI मूल्य में निरपेक्ष रूप से सबसे तेज़ कमी देखी गई।
• बिहार में गरीबी का प्रतिशत वर्ष 2005-06 के 77.4% से गिरकर 2015-16 में 52.4% और 2019-21 में 34.7% हो गया।
हालाँकि सापेक्ष रूप से सबसे गरीब राज्यों ने काफी प्रगति नहीं की है।
गोवा, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सबसे तेजी से गरीबी में कमी देखी गई।
• बिहार, झारखंड, मेघालय, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे अन्य राज्य सबसे गरीब राज्य बने हुए हैं।

क्षेत्रवार गरीबी में कमी:-
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015-2016 में गरीबी का आँकड़ा 6% था जो 2019-2021 में ग्रामीण क्षेत्रों में 21.2% और शहरी क्षेत्रों में 9.0% से 5.5% हो गया।

बच्चों में गरीबी:-
• भारत में गरीब बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। देश में 97 मिलियन बच्चे (21.8% भारतीय बच्चे) गरीब हैं।
• भारत में हर पाँच में एक से अधिक बच्चे गरीब हैं, जबकि सात में से एक वयस्क गरीब है।

HTT-40
DefExpo के 12वें संस्करण के दौरान स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT-40 का अनावरण किया गया है।
• इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।
• HTT-40 का 70% हिस्सा स्वदेशी भारतीय सामग्री से बना है।
• इसका उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा नए पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

हाल ही अमेरिकी एनजीओ फ्रीडम हाउस द्वारा जारी इंटरनेट फ्रीडम सूचकांक 2022 में भारत 51वें स्थान पर रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल लॉन्च किया है।

SARS-CoV-2 वायरस के खिलाफ भारत के पहले एंटीडोट का नाम क्या है ? - VINCOV-19
• हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH), सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) और इम्यूनोलॉजिकल कंपनी VINS बायोप्रोडक्ट्स लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से इस दवा ने हाल ही में चरण -2 परीक्षण पास किया है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अध्यक्ष कौन हैं ? – भारत के प्रधानमंत्री

हाल ही नई दिल्ली में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई।

रेल मंत्रालय ने 1 दिसंबर 2022 से कार्यशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय संगठन (COFMOW), नई दिल्ली को बंद करने की घोषणा की है।

एलआईसी ने नई ‘धन वर्षा’ योजना शुरू की है।

ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2022
• जारीकर्ता:- मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट
• शीर्ष रैंक:- आइसलैंड
• सबसे खराब प्रदर्शन:- थाईलैंड
• 44 देशों में भारत 41वें स्थान पर रहा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments