आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स। 14 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स। 13 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


13 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66A के तहत किसी भी नागरिक पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।
इसे 2015 में असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया है।

गुजरात के सूरत में राष्ट्रीय खेलों का समापन; 61 स्वर्ण के साथ ‘सेवा’ पदक तालिका में शीर्ष पर; हर्षिका रामचंद्रन (कर्नाटक): सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, साजन प्रकाश (केरल): सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

डार्ट मिशन 
लॉन्च:- 24 नवंबर 2021
नासा ने डार्ट मिशन के सफल परीक्षण की घोषणा की है।
उद्देश्य:- पृथ्वी की ओर भविष्य में आने वाले घातक उल्कापिंडों की दिशा बदलना।
• DART:- Double Asteroid Redirection Test.

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 13 अक्टूबर

स्टेडफास्ट नून परमाणु अभ्यास
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य इस महीने “स्टेडफास्ट नून” नामक एक परमाणु अभ्यास आयोजित करेंगे।
• यह अभ्यास प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।
• इस अभ्यास में नाटो के 30 में से 14 सदस्य भाग लेंगे।
• इसमें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लड़ाकू विमानों की भागीदारी शामिल होगी। हालांकि इसमें कोई जीवित बम शामिल नहीं होगा।

ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा 2027 में शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन का अध्ययन करने के लिए ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट लॉन्च किया जाएगा। 
• यह वर्ष 2034 में टाइटन पर सेल्क क्रेटर क्षेत्र में पहुंचेगा।
• यह टाइटन की संरचना को समझने के लिए ड्रोन की तरह काम करेगा और पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति को समझने के लिए शोध करेगा।
• यह शनि के चंद्रमा पर पहला विमान होगा और किसी भी चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह से नियंत्रित वायुमंडलीय उड़ान होगी।
• यह बाहरी सौर मंडल में किसी खगोलीय पिंड को लक्षित करने वाली पहली उड़ने वाली मशीन होगी।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) में महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया है।
• महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप (नृत्य रूप) को दर्शाते हैं।
• महाकाल मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंग स्थलों में से एक है।

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो साल से अधिक का होगा।
• भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित 8 नवंबर 2022 को रिटायर होंगे।

हरियाणा सरकार ने राज्य की विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए दुबई सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।


14 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने तमिलनाडु के होसुर में सुपर किंग्स एकेडमी शुरू की है।

फीफा ने AIFF के साथ साझेदारी में देश भर में स्कूलों के लिए फुटबॉल परियोजना शुरू की है।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सारण जिले के सीताबदियारा में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के पास 'मोदी शैक्षणिक संकुल' नामक एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन किया है।

अशोक लीलैंड और IIT मद्रास ने टर्बाइन टेक का उपयोग करके हाइब्रिड ईवीएस विकसित करने हेतु समझौता किया है।
• IIT मद्रास एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई माइक्रो गैस टरबाइन विकसित कर रहा है, जिसका मूल एक पेटेंट दहन तकनीक है जिसे ‘स्वर्ल मेश लीन डायरेक्ट इंजेक्शन सिस्टम’ कहा जाता है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संचालन मैनुअल का विमोचन किया है।

पद्म श्री डॉ तेम्सुला आओ का निधन 
हाल ही नागालैंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद, प्रसिद्ध लेखिका और पद्म श्री डॉ तेम्सुला आओ का निधन हो गया।
• उन्होंने उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, दीमापुर के निदेशक के रूप में भी कार्य किया था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में स्कूली बच्चों के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ (फुटबॉल सभी के लिए) पहल शुरू की है।

1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी  सौरव गांगुली के स्थान पर बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने है।

साउथ इंडियन बैंक ने कोच्चि में सबसे ज्यादा ओंजल (झूला) तैयार करने का विश्व रिकार्ड हासिल किया है। 

पीएम-डिवाइन (PM-DevINE) क्या है?
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में Prime Minister’s Development Initiative for North East Region (PM-DevINE) नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है।
• हाल ही में शुरू की गई योजना को 15वें वित्त आयोग के शेष चार वर्षों के लिए 2022-23 से 2025-26 तक लागू किया जाएगा।
• उद्देश्य:- उत्तर पूर्वी क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना।
• उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसका शत प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार करेगी। 
• इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) द्वारा लागू किया जायेगा।

विश्व मानक दिवस:- 14 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस:- 14 अक्टूबर


15 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स

टॉम क्रूज अंतरिक्ष में फिल्म शूट करने वाले पहले एक्टर बनेंगे।
• यदि ऐसा हुआ तो टॉम क्रूज अंतर्रष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेस वॉक करने वाले दुनिया के पहले एक्टर बन जायेगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में चौथे हेली-इंडिया समिट 2022 का उद्घाटन किया है।

विश्व बैंक ने आंध्र प्रदेश में लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (SALT) परियोजना के लिए $250 मिलियन का ऋण दिया है।

हाल ही बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए क्षेत्रीय प्रशासन में दो सप्ताह के 53वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में उद्घाटन किया गया है। 

फ्लेक्स फ्यूल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जापानी कार निर्माता टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (FFV-SHEV) की पहली पायलट योजना को शुरू किया है।
• इसके तहत आने वाली गाड़ी देश की पहली ऐसी कार है जिसे 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलाया जा सकेगा।
• फ्लेक्स-फ्यूल एक ईंधन है, जिसे गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें पेट्रोल की कम मात्रा और बाकी चीजों की ज्यादा मात्रा होती है।

गूगल ने ग्लोबल रिवार्ड प्रोग्राम Google Play Points को भारत में भी लॉन्च कर दिया है।
• Google Play Points के अंतर्गत यूजर्स को गूगल प्ले-स्टोर से एप, गेमिंग, मूवी और ईबुक खरीदने पर रिवार्ड मिलेंगे। 

आईएनएस तरकश जहाज IBSAMAR के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए हिमकैड योजना शुरू की है।

अडाणी समूह-भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित मुंबई हवाईअड्डे ने अपना शत प्रतिशत परिचालन पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोतों से करना शुरू कर दिया है। 
• मुंबई हवाईअड्डा देश में ‘हाइब्रिड प्रौद्योगिकी’ पेश करने वाला पहला हवाईअड्डा है।

असमानता कम करने की प्रतिबद्धता (CRI) सूचकांक 2022
• इस सूचकांक को ऑक्सफैम इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट फाइनेंस इंटरनेशनल (डीएफआई) द्वारा तैयार किया गया है।
भारत असमानता को कम करने के लिए 161 देशों में से 123वें स्थान पर रहा है।
शीर्ष देश:- 1. नॉर्वे 2. जर्मनी 3. ऑस्ट्रेलिया
• इस सूचकांक में तीन क्षेत्रों सार्वजनिक सेवाएं (स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा), कराधान और श्रमिकों के अधिकारों को शामिल किया जाता हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने ओलिंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुसार अमेरिका ने इजराइल और लेबनान के बीच समुद्री सीमा को लेकर चल रहे विवाद को खत्म कराने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता कराया है।

भुवनेश्वर से लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी को अंतर-संसदीय संघ (IPU) की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है।

कुआफू-1: चीन का पहला अंतरिक्ष आधारित टेलीस्कोप
• हाल ही चीन ने अपना पहला Advanced Space-based Solar Observatory (ASO-S) लॉन्च किया है।
• इसे चीन के उत्तर-पश्चिमी भाग में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च -2 डी वाहक रॉकेट पर लॉन्च किया गया है।
• ASO-S को चीनी भाषा में कुआफू -1 (Kuafu-1) नाम दिया गया है। 
• ASO-S चीन का पहला पूर्ण पैमाने का उपग्रह है जो सूर्य पर शोध करने के लिए समर्पित है। 
यह दुनिया का पहला सोलर टेलीस्कोप है, जो सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्शन (CME) दोनों की एक साथ निगरानी करने में सक्षम है।
• यह मिशन नासा के पार्कर सोलर प्रोब और ईएसए के सोलर ऑर्बिटर के समान है।
• भारत सौर वातावरण पर शोध करने के लिए 2023 में आदित्य-L1 नामक एक सौर मिशन शुरू करेगा।

‘गैर-पारंपरिक आजीविका (NTL) में लड़कियों के कौशल’ को किस प्रमुख योजना में शामिल किया गया है ?
उत्तर – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘One Nation, One Grid, One Frequency and One National Load Dispatch Centre (NLDC)’ से जुड़ा है? 
उत्तर - विद्युत मंत्रालय

The Trapping Zone के साक्ष्य किस देश में खोजे गए हैं? – मालदीव
• यह सतह से 500 मीटर नीचे ‘समुद्री जीवन का  नखलिस्तान’ (oasis of oceanic life) है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments