भारतीय सेना ने 9 अक्टूबर 2022 को प्रादेशिक सेना का 73वां स्थापना दिवस मनाया।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस:- 10 अक्टूबर
टेली मानस पहल
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने Tele Mental Health Assistance and Networking Across States (Tele-MANAS) पहल नामक मानसिक स्वास्थ्य सेवा शुरू की है।
• ‘टेली मानस’ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की डिजिटल शाखा होगी।
• देश के प्रत्येक राज्य में एक-एक टेली मानस केंद्र शुरू होगा, जहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Poverty and Shared Prosperity 2022 रिपोर्ट
• जारीकर्ता:- विश्व बैंक
• इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों ने COVID-19 के बाद त्वरित सुधार में बाधा उत्पन्न की, जो दशकों में वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए सबसे बड़ा झटका रहा है।
• अत्यधिक गरीबी उप-सहारा अफ्रीकी देशों में केंद्रित है।
• इस रिपोर्ट के अनुसार महामारी के कारण 2020 में 56 मिलियन भारतीय गरीब हो गए होंगे।
हाल ही में धर्म परिवर्तन करने वाले दलितों के लिए अनुसूचित जाति (SC) की स्थिति की जांच के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? – न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन
संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी (यूनिसेफ) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में घोषणा की है कि पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
क्रेडिट गारंटी योजना (CGSS)
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने स्टार्टअप्स के लिए की स्थापना को अधिसूचित किया है।
• इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, NBFC और सेबी द्वारा पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष (Alternative Investment Funds – AIFs) द्वारा दिए गए ऋणों के लिए ऋण गारंटी प्रदान करना है।
पहली बार किस सशस्त्र बल के लिए ‘अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा’ को मंजूरी दी गई है? - भारतीय वायु सेना।
हर साल यूनिसेफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
सतत विकास लक्ष्य 5 का लक्ष्य 2030 तक लैंगिक समानता हासिल करना है।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा हाल ही में खाद्य और कृषि संगठन समिति के 26वें सत्र में “The global forest sector outlook 2050: Assessing future demand and sources of timber for a sustainable economy” शीर्षक वाली रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है।
• इस रिपोर्ट में लकड़ी के उत्पादों जैसे बड़े पैमाने पर लकड़ी और मानव निर्मित सेलूलोज़ फाइबर की बढ़ती मांग का अनुमान लगाया गया है, जो गैर-नवीकरणीय सामग्री के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है।
किर्गिस्तान ने हाल ही CSTO के Indestructible Brotherhood-2022 नामक सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है।
• इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 10 से 14 अक्टूबर तक होने वाला था।
• यह एक अभ्यास संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसमें Collective Security Treaty Organisation (CSTO) के सैन्यकर्मी शामिल हैं, इसमें रूस, बेलारूस, आर्मेनिया, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।
हाल ही दिल्ली के असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में 1940 के बाद पहली बार तेंदुए देखे गए हैं।
• यह अभयारण्य दक्षिणी दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों के उत्तरी भागों में फैला है। यह उत्तरी अरावली तेंदुए वन्यजीव गलियारे का हिस्सा है, जो राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से शुरू होता है।
10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।
• उपनाम:- नेताजी
11 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही नागालैंड की लेखक तेम्सुला एओ का निधन हो गया।
हाल ही उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने B20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग पर सम्मेलन आयोजित किया है।
हाल ही मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल याकूब ने संसद भंग की है और जल्द चुनाव कराने का आह्वान किया है।
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ‘बेटियां बने कुशल’ नाम से लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
वाटर स्पोर्ट्स सेंटर
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक जल क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया है।
• हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।
हाल ही WEF, UNICEF और YuWaah ने संयुक्त रूप से एजुकेशन 4.0 इंडिया रिपोर्ट जारी की है।
• इस रिपोर्ट में पाया गया है कि, समन्वय की कमी के कारण, भारत में स्कूल-टू-वर्क ट्रांज़िशन महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करता है।
• स्कूल-टू-वर्क ट्रांजिशन छात्रों को तेजी से बदलते जॉब मार्केट में रोजगार योग्य बनाने की प्रक्रिया है।
पहले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक
• उद्धाटन:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
• आयोजन:- 6 अक्टूबर से 6 जनवरी, 2023 तक
• कुल खेल:- इसमें 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है जैसे कि गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा की प्रतियोगिता आदि।
• इसके तहत हर ब्लाक, हर जिले में स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन छह स्तरों में किया जा रहा है, जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए दो अलग-अलग वर्ग हैं। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल होंगे।
• मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्रोशर का भी विमोचन किया, जिसमें इससे संबंधित सारी जानकारियां मौजूद हैं।
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में 5जी प्रौद्योगिकी के लिए 100 प्रयोगशालाएं स्थापित करने की घोषणा की है।
हाल ही MSME मंत्रालय ने अहमदाबाद (गुजरात) में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
चंद्रमा पर सोडियम की मैपिंग
इसरो के अनुसार चंद्रयान -2 ऑर्बिटर के एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर ‘क्लास’ ने पहली बार चंद्रमा पर प्रचुर मात्रा में सोडियम की मैपिंग की है।
• जैसा कि चंद्रयान -1 के एक्स-रे फ्लोरेसेंस स्पेक्ट्रोमीटर (C1XS) ने एक्स-रे में अपनी विशेषता रेखा से सोडियम का पता लगाया, इससे चंद्रमा पर सोडियम की मात्रा की मैपिंग की संभावना खुल गई।
• क्लास:- चंद्रयान-2 लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर
• क्लास का निर्माण बेंगलुरु स्थित इसरो के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर ने किया है।
• इसरो का अध्यक्ष:- एस सोमनाथ
एफआईएच मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
• पुरूष खिलाड़ी:- हरमनप्रीत सिंह (भारत)
• महिला खिलाड़ी:- फेलिस एल्बर्स (नीदरलैंड)
सितंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
• पुरुष:- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
• महिला:- हरमनप्रीत कौर (भारत)
वैश्विक खाद्य संकट के जवाब में विश्व बैंक की निवेश शाखा अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने एक फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
12 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
नीति आयोग के सीईओ:- परमेश्वरन अय्यर
मेड-इन-इंडिया कैमरा ड्रोन 'Droni'
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेड-इन-इंडिया कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है।
• इसका नाम Droni रखा गया है।
• इसे Garuda Aerospace ने मैन्युफैक्चर किया है।
• महेंद्र सिंह धोनी Garuda Aerospace के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
• इस दौरान किसान ड्रोन भी लॉन्च किया गया है। इसका उपयोग कृषि सेक्टर खास तौर पर स्प्रे करने वाले एप्लीकेशन में किया जाएगा।
हाल ही लेह में अग्नि तत्व अभियान का पहला सेमिनार आयोजित किया गया।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
ए बालासुब्रमण्यम को एक बार फिर एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
देश में सबसे ज्यादा बाल विवाह पश्चिम बंगाल और झारखंड में होते हैं।
उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ को बाबा महाकाल को समर्पित किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन का उद्घाटन किया है।
विश्व गठिया (Arthitis) दिवस:- 12 अक्टूबर
अनंत नारायण गोपालकृष्णन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में चौथे पूर्णकालिक सदस्य बने है।
न्यायाधीश पी. बी. वराले को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जबकि न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
36वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात की पूजा पटेल, योगासन में स्वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं।
36वें राष्ट्रीय खेल
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद (गुजरात) में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
• इनका आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया गया।
केवल ट्रैक साइकिलिंग इवेंट दिल्ली में आयोजित किया गया।
• कुल शामिल खेल:- 36
• शुभंकर:- सावज (SAVAJ)
सावज का हिंदी में अर्थ:- उद्धारकर्त्ता।
सावज एशियाई शेर का प्रतिनिधित्व है, जो आज केवल भारत के जंगलों में जीवित हैं।
• भारतीय सशस्त्र बलों की खेल टीम, 28 भारतीय राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवाओं के लगभग 7,000 एथलीटों ने 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।
• दो नए केंद्र शासित प्रदेशों – लद्दाख और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव ने इस साल राष्ट्रीय खेलों में पहली बार भाग लिया।
• इन खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
• 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अक्टूबर 2023 में गोवा में किया जाएगा।
• पदक तालिका में शीर्ष स्थान:-
1. सर्विसेज (61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य - 128)
समापन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजा भलींद्र सिंह ट्रॉफी सर्विसेज को सौंपी। सर्विसेज ने 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक अपने नाम किए।
2. महाराष्ट्र (39 स्वर्ण, 38 रजत और 63 कांस्य - 140)
महाराष्ट्र को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की बेस्ट स्टेट ट्रॉफी दी गई।
महाराष्ट्र ने इन गेम्स में सबसे अधिक पदक जीते हैं।
• बेस्ट पुरुष एथलीट:- साजन प्रकाश
उन्होंने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
• बेस्ट महिला एथलीट:- हशिका रामचंद्रा (कर्नाटक)
हशिका ने छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।
• राजस्थान पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहा।
राजस्थान ने कुल 30 पदक जीते। (3G, 3S, 24B)
SAVE WATER
0 Comments