आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी

 
राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी


राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी

Rajasthan ke pramukh khiladi.

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में राजस्थान के 6 खिलाड़ी
1. अवनी लेखरा - पैरा निशानेबाज (जयपुर)
2. श्याम सुंदर स्वामी - पैरा कंपाउंड तीरंदाज (भोलासर गांव, कोलायत तहसील, बीकानेर)
3. कृष्णा नागर (जयपुर):- पैरा बैडमिंटन
• टोक्यों पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
• मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
4. सुंदर सिंह गुर्जर - पैरा जैवलिन थ्रो (करौली)
• कांस्य पदक जीता।
• 2018 में अर्जुन अवार्ड मिला।
5. देवेंद्र झाझरिया - पैरा जैवलिन थ्रो (चुरू)
6. संदीप चौधरी - पैरा जैवलिन थ्रो (खेतड़ी, झुंझुनू)

सुंदर सिंह गुर्जर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पैरा एथलीट है।

राजस्थान के 4 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लिया -
1. अपूर्वी चंदेला (10 मीटर वूमेंस एयर राइफल)
2. दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर मेंस एयर राइफल)
3. भावना जाट (20 km रेसवाक)
4. अर्जुन लाल जाट (नौकायन)

भावना जाट (राजसमंद) किस खेल से संबंधित है ? - पैदल चाल।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया:-
1.मंजू बाला - हैमर थ्रो (झुंझुनू)
2. अजय सिंह शेखावत - वेटलिफ्टिंग (झुंझुनू)
3. भावना जाट - पैदल चाल (राजसमंद)

निशानेबाजी:- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जैसलमेर), राज्यश्री (बीकानेर), करणीसिंह (बीकानेर), शगुन चौधरी (जयपुर), दिव्यांश सिंह पंवार (जयपुर), अपूर्वी चंदेला (जयपुर), अवनी लेखरा (जयपुर), ओमप्रकाश मिथरवाल (सीकर), विवान कपूर (जयपुर)

• 36वें राष्ट्रीय खेलों में विवान कपूर ने स्वर्ण पदक जीता।
• डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज:- नई दिल्ली

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जैसलमेर)
• वर्तमान में जयपुर ग्रामीण से सांसद (बीजेपी)
• एथेंस ओलंपिक (2004) में रजत पदक जीता।
• पुत्र:- मानवादित्य सिंह राठौड़ (निशानेबाज)

ओमप्रकाश मिथरवाल (राजस्थान)
• अर्जुन अवार्ड 2022 मिला है।
• कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले राजस्थान के एकमात्र निशानेबाज है।
• सीकर के सिहोडी ढाणी नीमड़ी गांव के ओमप्रकाश मिठारवाल वर्तमान में राजस्थान पुलिस में डिप्टी एसपी है।

अवनी लेखरा (जयपुर)
• पैरा निशानेबाज
•‍ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1  प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता। 
अवनी लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी।
साथ ही 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली अवनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
• टोक्यों पैरालंपिक खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक बनी।
• मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की राज्य ब्रांड एंबेसडर।
• 2022 में पद्मश्री से सम्मानित।
• पैरालंपिक अवार्ड्स 2021 में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला।
• हाल ही पैरा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 मिला है।
• वर्ष 2024 के पेरिस पैरालम्पिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

तीरंदाजी:- रजत चौहान (जयपुर), लिम्बाराम (उदयपुर), श्याम सुंदर स्वामी (बीकानेर), श्यामलाल मीणा (बांसवाड़ा), सर्वेश पारीक (जयपुर), स्वाति दूधवाल (चुरू)

36वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान के ध्वजवाहक:- रजत चौहान।

क्रिकेट:- रवि बिश्नोई (बिरामी गांव, जोधपुर), मिताली राज (जोधपुर), शुभम गढ़वाल (जोधपुर), प्रिया पूनिया (चुरू), खलील अहमद (टोंक), हिमांशु शर्मा (रूपगढ़, सीकर), सलीम दुर्रानी, हनुमंत सिंह (बांसवाड़ा), पार्थसारथी शर्मा।

जून 2022 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिताली राज 6 विश्व कप खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

हनुमंत सिंह ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था।

लेग स्पिन गेंदबाज हिमांशु शर्मा को आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।

दृष्टिहीन क्रिकेटर ललित मीणा को ‘धनुर्धर श्री लिम्बाराम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

नौकायन:- ओमप्रकाश (झुंझुनू), बजरंग लाल ताखर (सीकर), अर्जुन जाट (जयपुर) 

कबड्डी:- नवनीत गौतम (जयपुर), सुमित्रा शर्मा (जयपुर), शालिनी पाठक (भरतपुर)

बॉक्सिंग:- अरूंधति चौधरी (कोटा), सागरमल धायल (मुक्केबाजी कोच)

अरुंधति चौधरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर है।

साइक्लिंग:- कविता सिहाग (बीकानेर), रवीना बिश्नोई, मनोहर लाल बिश्नोई
36वें राष्ट्रीय खेलों में कविता सिहाग ने स्वर्ण पदक जीता।

पैरा बैडमिंटन:- अभिनव शर्मा (जयपुर), कृष्णा नागर (जयपुर)

फुटबॉल:- मगन सिंह राजवी 
बॉस्केटबॉल:- हनुमान सिंह, जोरावर सिंह, परमजीत सिंह, सुरेंद्र कटारिया
वॉलीबाल:- सुरेश मिश्रा, लवरीत कटारिया, दिलीप खोईवाल

तैराकी:- भक्ति शर्मा (उदयपुर), रीमा दत्ता (अजमेर), मंजरी भार्गव (अजमेर)
• उदयपुर की भक्ति शर्मा तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली राजस्थानी महिला तैराक है।
• अर्जुन पुरस्कार प्राप्त रीमा दत्ता को राजस्थान की जलपरी कहा जाता है।
• मंजरी भार्गव मात्र 18 वर्ष की आयु में तैराकी में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली देश की पहली महिला तैराक है।

कुश्ती:- सरिता मोर (गंगानगर) 
शतरंज:- अभिजीत गुप्ता (भीलवाड़ा)
भारोत्तोलन:- अजय सिंह (झुंझुनू)
पोलो:- प्रेमसिंह, शमशीर अली, हर अली
मैराथन एथलीट:- खेताराम (बाड़मेर)
स्क्वैश की सनसनी:- सुरभि मिश्रा (जयपुर)

गोल्फ:- लक्ष्मण सिंह (जोधपुर)
इन्हें हरी दूब पर उजली गेंद का जादूगर कहते हैं।
1982 में अर्जुन पुरस्कार विजेता।

एथलेटिक्स:- श्रीराम सिंह, कृष्णा पूनिया (चुरू), देवेंद्र झाझरिया (चरू), संदीप सिंह मान (पैरा एथलीट, हनुमानगढ़), मंजूबाला (चुरू), हमीदा बानो

हमीदा बानो को राजस्थान की उड़न परी कहा जाता है।

कृष्णा पूनिया:- डिस्कस थ्रोअर (चक्का फेंक)
• जन्म:- हरियाणा • विवाह:- चुरू
• पति:- वीरेंद्र पूनिया (द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त)
• वर्तमान में सादुलपुर (चुरू) से विधायक (कांग्रेस)
• कृष्णा पूनिया वर्तमान में राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद (RSSC) की अध्यक्ष है। वह RSSC की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है। 
• 2005-06 में महाराणा प्रताप पुरस्कार प्राप्त।

देवेंद्र झाझरिया - पैरा जैवलिन थ्रो (चुरू)
स्वर्ण पदक:- एथेंस पैरालंपिक 2004, रियो पैरालंपिक 2016
रजत पदक:- टोक्यो पैरालंपिक 2020
देवेंद्र झाझरिया को अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री मिल चुका है। 
• मार्च 2022 में राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
देवेंद्र झाझरिया पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले देश के पहले पैरा एथलीट है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिसंबर 2022 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी लिट) की मानद उपाधि प्रदान की।
• किसी सरकारी विश्विद्यालय से मानद उपाधि प्राप्त करने वाले देवेन्द्र झाझड़िया राजस्थान के पहले खिलाड़ी हैं।

राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर 
हाल ही थाइलैंड के पटाया में आयोजित 39वीं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर बीकानेर निवासी प्रिया मेघवाल ने गोल्ड मैडल जीता है।
• गौरतलब है कि वह बॉडी बिल्डिंग में तीन बार (2018, 19, 20) में मिस राजस्थान भी रह चुकी है।

सबसे कम उम्र में एशिया में सिक्स पैक एब्स बनाने वाली लड़की:- पूजा बिश्नोई (जोधपुर)

राजस्थान में सर्वप्रथम द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ ? - कर्ण सिंह

राजस्थान से गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता:-
कर्ण सिंह (एथलेटिक्स)
श्यामसुंदर राव (वॉलीबॉल)
अनूप कुमार
महा सिंह
रिपुदमन सिंह (एथलेटिक्स)
वीरेन्द्र पूनिया (एथलेटिक्स, चुरू)
सागरमल धायल (मुक्केबाजी)

राजस्थान में सर्वप्रथम अर्जुन अवार्ड विजेता:-
• सलीम दुर्रानी - क्रिकेट (1961)
• करणीसिंह - निशानेबाजी (1961)
• प्रेमसिंह - पोलो (1961)
• किशनसिंह - पोलो (1962)

SAVE WATER

नोट:- इस टॉपिक की PDF टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 और मोबाइल ऐप DevEduNotes पर डाल दी गई है।

Post a Comment

0 Comments