• आयोजन:- 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक
• आयोजन स्थल:- बर्मिंगम (इंग्लैंड)
• शुभंकर:- पेरी द बुल।
• आदर्श वाक्य:- सभी के लिए खेल (Game for all)
• संस्करण:- 22वां
• उद्घाटन:- अलेक्जेंडर स्टेडियम में प्रिंस चार्ल्स ने उद्घाटन की घोषणा की।
• इन खेलों में 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं।
• इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट को 1998 में शामिल किया गया था।
उन खेलों में वनडे क्रिकेट शामिल किया गया था।
• क्रिकेट के सभी मैच एजबेस्टन में आयोजित किए गए।
• इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में तीन नए खेलों को शामिल किया गया:-
महिला टी20 क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस
• राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की।
(215 एथलीट और 107 अधिकारी और सहायक कर्मचारी शामिल)
नोट:- नीरज चोपड़ा और ऐश्वर्य बाबू के भाग नहीं लेने के कारण भारत के 213 एथलीट इन खेलों में भाग ले रहे हैं।
• भारतीय दल में सबसे कम उम्र की एथलीट:- अनाहत सिंह (स्कवैश)
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए Creat4India अभियान शुरू किया है।
• उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक:-
पी वी सिंधु (बैडमिंटन)
मनप्रीत सिंह (हॉकी टीम के कप्तान)
नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के कारण पीवी सिंधु को ध्वजवाहक बनाया गया।
• समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक:-
निखत जरीन (मुक्केबाजी)
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)
• राष्ट्रमंडल खेल 2022 में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया:-
1.मंजू बाला - हैमर थ्रो (झुंझुनू)
2. अजय सिंह शेखावत - वेटलिफ्टिंग (झुंझुनू)
3. भावना जाट - पैदल चाल (राजसमंद)
भारत के 213 खिलाड़ियों ने 16 खेलों में भाग लिया।
• पहले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में किया गया था।
• प्रत्येक चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में इन खेलों का आयोजन नहीं हो सका।
• राष्ट्रमंडल खेलों के अन्य नाम:- ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स।
• प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों के उत्कृष्ट एथलीट को डेविस डिक्सन पुरस्कार दिया जाता है।
• 21वें राष्ट्रमंडल खेल 2018:- गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
• 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026:- विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया)
• भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया:- वर्ष 1934
भारत ने 1930, 1950, 1962 और 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं लिया था।
• 1938 और 1954 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कोई भी पदक नहीं जीत पाया।
• राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वप्रथम पदक किस भारतीय ने जीता:- राशिद अनवर (वर्ष 1934, लंदन)
• भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कब किया गया:- वर्ष 2010 दिल्ली में।
• 1918 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
• 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा है। (26+20+20)
राष्ट्रमंडल खेल 2022 पदक तालिका:-
1. ऑस्ट्रेलिया:- 178 पदक (67 स्वर्ण, 57 रजत, 54 कांस्य)
2. इंग्लैंड:- 176 पदक (57 स्वर्ण, 66 रजत, 53 कांस्य)
3. कनाडा:- 92 पदक (26 स्वर्ण, 32 रजत, 34 कांस्य)
4. भारत:- 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत, 23 कांस्य)
5. न्यूजीलैंड:- 49 पदक (20 स्वर्ण, 12 रजत, 17 कांस्य)
भारत द्वारा जीते गए प्रथम तीन पदक:-
• संकेत महादेव सरगर:- रजत पदक (वेटलिफ्टिंग)
• गुरुराजा पुजारी:- कांस्य पदक (वेटलिफ्टिंग)
• मीराबाई चानू:- स्वर्ण पदक (वेटलिफ्टिंग)
भारत ने सर्वाधिक 12 पदक कुश्ती में जीते।
कुश्ती (12) > वेटलिफ्टिंग (10) > एथलेटिक्स (8)
स्वर्ण पदक विजेता (कुल 22 पदक)
• मीराबाई चानू:- (वेटलिफ्टिंग)
• जेरेमी लालरिनुंगा:- (वेटलिफ्टिंग)
• अचिंत शेउली:- (वेटलिफ्टिंग)
• महिला टीम (लॉन बॉल्स)
• पुरुष टीम (टेबल टेनिस)
• शरत कमल और श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस मिश्रित युगल)
• शरत कमल (टेबल टेनिस)
• साक्षी मलिक (कुश्ती)
• बजरंग पूनिया (कुश्ती)
• दीपक पूनिया (कुश्ती)
• विनेश फोगाट (कुश्ती)
• रवि दहिया (फ्री स्टाइल कुश्ती)
• नवीन कुमार (पुरुषों की फ्रीस्टाइल)
• सुधीर (पैरा पावरलिफ्टिंग)
पैरा पावरलिफ्टिंर सुधीर इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पावरलिफ्टर बने है।
• भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)
• निखत जरीन (मुक्केबाजी)
• अमित पंघाल (मुक्केबाजी)
• नीतू घंघास (मुक्केबाजी)
• पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
• लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
• सात्विक साईं राज और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
• एल्धोस पॉल (एथलेटिक्स मेंस ट्रिपल जंप)
रजत पदक विजेता (कुल 16 पदक)
• संकेत महादेव सरगर (वेटलिफ्टिंग)
• बिंदियारानी देवी (वेटलिफ्टिंग)
• विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग)
• सुशीला देवी (जूडो)
• तूलिका मान (जूडो)
• अंशु मलिक (कुश्ती)
• सागर अहलावत (मुक्केबाजी)
• पुरुष टीम (लॉन बॉल्स)
• पुरुष टीम (हॉकी)
• महिला टीम (क्रिकेट)
• प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉकिंग)
• अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप)
• शरत कमल और साथियान गणानाशेखरन
(पुरुषों की डबल टेनिस स्पर्धा)
• अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज)
• मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद)
श्रीशंकर पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने है।
• बैडमिंटन टीम (मिक्स्ड टीम इवेंट)
गौरतलब है कि बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
कांस्य पदक विजेता (कुल 23 पदक)
• गुरुराजा पुजारी (वेटलिफ्टिंग)
• गुरदीप सिंह (वेटलिफ्टिंग)
• हरजिंदर कौर (वेटलिफ्टिंग)
• लवप्रीत सिंह (वेटलिफ्टिंग)
• विजय कुमार यादव (जूडो)
• मोहित ग्रेवाल (कुश्ती)
• पूजा गहलोत (कुश्ती)
• पूजा सिहाग (कुश्ती)
• दिव्या (कुश्ती)
• दीपक नेहरा (कुश्ती)
• महिला टीम (हॉकी)
• जैस्मिन (मुक्केबाजी)
• रोहित टोकस (मुक्केबाजी)
• मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
• श्रीकांत किदांबी (बैडमिंटन)
• तृषा जाली और गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन युगल)
• सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल (स्क्वैश मिश्रित युगल)
• सोनल पटेल (टेबल टेनिस)
• साथियान गणानाशेखरन (टेबल टेनिस)
• अन्नू रानी (भाला फेंक)
• सौरव घोषाल (स्क्वैश)
• तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद)
• संदीप कुमार (10,000 मीटर रेस)
नोट:- इसकी फोटो सहित PDF टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 पर डाल दी गई है।
SAVE WATER
0 Comments