आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । अगस्त 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

August 2022 Rajasthan Current Affairs

जयपुर की तरूशी राय मिस राजस्थान 2022 बनी है।

प्रोफेसर अशोक बनर्जी, IIM उदयपुर के निदेशक बने है।

2 अगस्त 2022 को मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने ‘लंपी’ वायरस की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी बैठक बुलाई। 
• इस बैठक में प्रभावित ज़िलों के लिये 5-5 लाख रुपए का फंड देने पर सहमति बनी।
• ‘लंपी’ वायरस ने राजस्थान के 11 ज़िलों को चपेट में ले लिया है। 
• भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर बकरियों को होने वाली ‘माता’ से बचाव वाली गोट पॉक्स वैक्सीन गोवंश को लगाने की सलाह दी है। 

दिसंबर महीने में जी-20 शिखर सम्मेलन 2022 के पहले सत्र का आयोजन उदयपुर में किया जाएगा।

शिल्प ग्राम पहल के तहत देश में 8 शिल्प ग्राम स्थापित किए जा चुके हैं।
एक शिल्प ग्राम आमेर में स्थापित किया गया है।

हाल ही स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा शहर पुलिस के नवसृजित रानपुर थाने का उद्घाटन किया।

अमृत योजना (द्वितीय चरण)
• इस योजना के तहत कोटा शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को 24 घंटे शुद्व पेयजल सप्लाई की जाती है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त
मधुकर गुप्ता राजस्थान के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने है। वह प्रेमसिंह मेहरा का स्थान लेंगे।
नियुक्ति:- राज्यपाल द्वारा।
कार्यकाल:- 5 साल या 65 साल की आयु (जो भी पहले हो)
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग का गठन जुलाई 1994 में भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 K के तहत किया गया।
• यह एक सदस्यीय आयोग है। 
• राजस्थान के प्रथम राज्य निर्वाचन आयुक्त अमरसिंह राठौड़ थे।
• राज्य निर्वाचन आयोग राज्य की पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के लिए निर्वाचन करवाता है।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा के श्रीनाथपुरम् स्टेडियम में सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रैक का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी शांति एवं अहिंसा निदेशालय को एक विभाग के रूप में स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही चाकसू में शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 की धारा 49(3) की श्रेणी में आने वाले रिफंड के मामलों में शक्तियां देने के लिए जारी होने वाली अधिसूचना के प्रारूप को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। 
इसके अनुसार पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में अधिक जमा स्टाम्प ड्यूटी के रिफंड की शक्तियां कलक्टर (मुद्रांक) को मिलेंगी।

राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा के अनुसार उदयपुर में जल्द ही एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स बनेगा।
• डबोक एयरपोर्ट:- उदयपुर

हथकरघा उत्सव (3-7 अगस्त 2022)
• शुभारंभ:- उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू
 गुप्ता।

हाल ही राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र कुमार पारख ने जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ किया।
नाबार्ड द्वारा 7 अगस्त से 11 अगस्त तक हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है।

हाल ही जयपुर के होटल मैरियट में माइनिंग, ऑयल एवं गैस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
उद्घाटन:- खान मंत्री प्रमोद जैन भाया।

हाल ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल डेनमार्क की 6 दिवसीय यात्रा पर गया।
• जलदाय मंत्री:- डॉ. महेश जोशी।

हाल ही होटल क्लॉर्क आमेर में आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 प्रतियोगिता में राजस्थान के 26 विद्यालयों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

हाल ही मतदाता पहचान-पत्र से आधार नंबर जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।
• जबकि राज्य में वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर सबसे आगे है।

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में केन्द्र सरकार से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की।
• अध्यक्ष:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
• ईआरसीपी 37,000 करोड़ रूपये की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में लगभग 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति:- डॉ. आलोक त्रिपाठी

विश्व आदिवासी दिवस:- 9 अगस्त

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने बिड़ला ऑडिटोरियम में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली की रेपर्ट्री कम्पनी द्वारा मंचित' कारगिल एक शौर्य गाथा नाटक देखा। 
साथ ही उन्होंने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह 'रंग स्वाधीन' का शुभारम्भ भी किया। 

हाल ही किसने जवाहर कला केंद्र में ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया ? - राज्यपाल कलराज मिश्र

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। 

अनास पुल
• हाल ही मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा के सांगडूंगरी में 42 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अनास पुल की आधारशिला रखी।
• इससे लोगों को जिला मुख्यालय बांसवाड़ा और गुजरात में आवागमन में सुविधा होगी। 
• अनास नदी पर सांगडूंगरी से बोरखंडी को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण की घोषणा बजट 2022-23 में की थी। 

स्मारकों के गाइड्स के शुल्क में वृद्धि
• एक से 4 पर्यटकों की संख्या पर पथ प्रदर्शक का शुल्क 200 रूपए से बढ़ाकर 400 रूपए किया गया है।
• 5 से 15 पर्यटकों पर शुल्क राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए की गई है।
• 16 से 35 पर्यटकों की संख्या पर शुल्क राशि 400 रूपए से बढ़ाकर 1000 रूपए की गई है।
• इससे पहले स्मारकों के पथ प्रदर्शकों की शुल्क दरें वर्ष 2010 में निर्धारित की गईं थीं।

11 अगस्त को देवस्थान, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ किया।
• लोक देवता गोगाजी की याद में प्रतिवर्ष गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक विशाल मेला लगता है।
गोगाजी के पिता:- राजा जेवर सिंह (नागवंशीय चौहान)
गोगाजी का जन्म गुरु गोरखनाथ जी के आशीर्वाद से चूरू ज़िले की राजगढ़ तहसील के ददरेवा में विक्रम संवत् सन् 1003 में हुआ था।
• गोगाजी को सर्पों का देवता कहा जाता है।
• महमूद गज़नवी ने इन्हें जाहरपीर कहा था।

12 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य के सरकारी व निजी स्कूलों के 1 करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

राज्यपाल ने प्रो. सुधी राजीव को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (जयपुर) के कुलपति पद पर नियुक्त किया है।

राज्यपाल ने प्रो. संतोष कुमार सिंह को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (कोटा) का कुलपति नियुक्त किया है।

संस्कृत दिवस
• प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस मनाया जाता है।
• कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने प्रदेश के 12 वयोवृद्ध संस्कृत विद्वानों को पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया।
• डॉ. कल्ला ने वैदिक कथा वल्लरी और संस्कृत इलस्ट्रेशन फिल्म सहित 7 प्रकाशनों का लोकार्पण किया।
• राजस्थान संस्कृत अकादमी की त्रैमासिकी पत्रिका:- स्वरमंगला 

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने तिरंगा वितरण अभियान की शुरुआत की।

हाल ही राजस्थान के नागरिक सुरक्षा विभाग के दो अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा महामहिम राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा पदक दिये जाने की घोषणा की गई।
1. अलवर ज़िला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी 
2. जगदीश प्रसाद रावत, उप-नियंत्रक नागरिक सुरक्षा (सेवानिवृत्त)

हाल ही भारतीय और ओमान सेना का अभ्यास अल नजाह बीकानेर में संपन्न हुआ।

हाल ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में 51 कैदियों को विशेष माफी प्रदान की गई।

मैंगनीज खनिज
•  राज्य में बांसवाड़ा और राजसमंद जिले में मैंगनीज के 20 मिलियन टन भण्डार हैं।
बांसवाड़ा:- कालाखूंटा, ताम्बेसरा, रुपाखेड़ा, नवागांव में राजसमंद:- देलवाड़ा तहसील का नेगडिया गांव।
• उपयोग:- मिश्रधातु के रुप में स्टील बनाने में।
उर्वरकों, कांच में रंग देने, बैटरी, कलर पेंट, दवा उद्योग आदि में भी मैंगनीज का उपयोग किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने अलवर जिले के ईसरा का बास स्वास्थ्य केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री उद्यमीराम रावत के नाम पर करने की मंजूरी दी है।

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  आतंकवाद निरोधी दस्ता एवं विशेष प्रचलन समूह  (ऎटीएस  एंड एसओजी ), अशोक कुमार राठौड़ तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता बीजू जॉर्ज जोसफ को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर (रालसा) ने पूरे राज्य में 'छुआछूत से आजादी एवं अत्याचारों से निवारण' विशेष अभियान प्रारंभ किया है।
उद्देश्य:- आगामी एक वर्ष के दौरान विशेष जागरूकता अभियान के माध्यम से भेदभाव को समाप्त करते हुए संपूर्ण दलित वर्ग में न्याय की पहुंच बढ़ाना।

हाल ही में जालौर में स्कूल टीचर द्वारा बच्चे की पिटाई के बाद हुई मौत जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य में सामाजिक समरसता अभियान चलाया जाएगा।
• अभियान के तहत संविधान एवं अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों के बारे में आम जन में जागरूकता लाई जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में उनकी 385वीं जयंती पर वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
• दुर्गादास राठौड़ की छतरी:- उज्जैन

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
• बजट घोषणा:- 2022-23
• इसके तहत राज्य में 1.35 करोड़ ‘चिरंजीवी परिवारों’ की महिला मुखिया को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है। फोन में तीन साल तक इंटरनेट के अलावा वाइस कॉल और एसएमएस की सुविधा होगी।
• बजट:- लगभग 12000 करोड़ रुपए

हाल ही स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में राजस्थान की पहली सुव्यवस्थित मोटर मार्केट का लोकार्पण किया।

राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 
19-20 अगस्त, 2022 को तकनीक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा बिड़ला सभागार में राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 का आयोजन किया गया। 
• इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान के युवा छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराना था।
• इस अवसर पर संभाग एवं ज़िलास्तरीय 51 छात्र-छात्राओं को स्कूल स्टार्टअप प्रोग्राम के अंतर्गत और 23 विद्यार्थियों को रूरल आईस्टार्ट प्रोग्राम के अंतर्गत 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।
• राजस्थान स्टार्टअप पॉलिसी 2015
• कोटा, बीकानेर और चुरू में इंक्यूबेशन सेंटर
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा, बीकानेर और चुरू में वर्ल्ड क्लास इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया।
स्टार्टअप्स को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिये जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के बाद इन तीन ज़िलों में सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन सेंटर में आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।
• मुख्यमंत्री ने आमजन के लिये उपयोगी साबित होने वाली तीन वेबसाइट्स ‘वेबमायवे’‘सोट्टो’ एवं ‘राजसंबल’और राजीव गांधी युवा मित्र संवाद एप का भी लोकार्पण किया।

हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस रूप मनाया जाता है।

R-CAT का उद्घाटन
20 अगस्त 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में ‘राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी’(आर-कैट) का उद्घाटन किया।
• इससे प्रदेश के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में उन्नत व उभरती प्रौद्योगिकी सीखने का अवसर मिलेगा।
• राजस्थान में आईटी सेक्टर को मज़बूत करने के लिये जोधपुर में 650 करोड़ रुपए की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

गौरतलब है कि राजस्थान में राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सरकारी खर्चे पर देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिये भेजा जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से स्वराज 75 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्य सरकार ने निलोफर खान को अतिरिक्त महाधिवक्ता, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया है। 

वाजिब अली को राजस्थान राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीकर जिला स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी संसदीय कार्यप्रणाली पर अध्ययन हेतु 4 देशों की यात्रा पर गए है:- कनाडा, यूएसए, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड।
• वे कनाडा में सीपीए कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् द्वारा आयोजित कला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिेषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने डॉ. राजेष कुमार व्यास की पुस्तक ‘कला-मन’ का लोकार्पण किया है।
• इस पुस्तक में संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला तथा अन्य प्रदर्षनकारी कलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण वैचारिक निंबंध संकलित हैं। 

समाई माता इको टूरिज्म केंद्र (बांसवाड़ा)
समाई माता, भण्डारिया हनुमान जी के साथ कलेटिया भैरव, कागदी फॉल, सिंगपुरा, चाचाकोटा को जोड़कर इको टूरिज्म ट्रेक बनाया जाएगा।

HPCL ने जालौर के सांचोर में गोबर से संपीड़ित अपनी पहली बायोगैस परियोजना की शुरुआत की है।

दुलाराम सहारण (चूरु) को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

शिवराज छंगाणी को राजस्थानी साहित्य भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

डॉ. हुसैन रजा खान को राजस्थान उर्दू अकादमी, जयपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

डॉ रामकृष्ण शर्मा (भरतपुर) को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

डॉ. सरोज कोचर को राजस्थान संस्कृत अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बिनाका मालू को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इकराम राजस्थानी को पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

लक्ष्मण व्यास को राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी का आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक पाली जिले के रोहट में किया जाएगा।
• राजस्थान को 66 साल बाद राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है।

राजस्थान को पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वाधिक गांवों में आईओटी आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।

हाल ही प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह का निधन हो गया।

हाल ही इन्वेस्ट राजस्थान 2022 के तहत नई दिल्ली में आयोजित ‘इन्वेस्टर्स मीट एंड एमओयू साइनिंग सेरेमनी’ में राजस्थान सरकार और निवेशकों के बीच 69,789.93 करोड़ रुपए के एमओयू हुए। 
• जयपुर में आगामी 7 और 8 अक्तूबर को इन्वेस्ट राजस्थान 2022 का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर ब्यावर (अजमेर ज़िला) सहित छ: ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों को विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय घोषित किया गया है। 
• इनमें ब्यावर (अजमेर ज़िला) अलवर, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद एवं सीकर मुख्यालय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की स्थाई पीठ स्थापित करने की मंज़ूरी दी है।

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् जयपुर एवं राजस्थान स्टेट हैण्डलूम डवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 से 27 अगस्त 2022 तक शिल्पग्राम जवाहर कला केन्द्र जयपुर में महिला समानता दिवस मेला एवं हैण्डलूम उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
• इसका उद्घाटन मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने किया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
• शुभंकर:- शेरू (अनावरण - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत)
• थीम सॉन्ग:- ‘चालो-चालो रे साथिड़ा, सारा मिलके खेलो.... गांव-गांव लागेलो खेलां रो मेलो,,,’’
गीतकार:- मित्रोदय गांधी 
सहायक:- मोहम्मद इकराम
• बजट:- 40 करोड़ रुपए 
शुभारंभ:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की लूणी पंचायत समिति के अंतर्गत पाल ग्राम पंचायत के पशु मेला मैदान से शुभारंभ किया।
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की घोषणा की।
ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन प्रतिवर्ष करने की घोषणा की।
• इन खेलों में सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
• इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा 2 लाख टीमें बनाई गई हैं।
• इन खेलों का आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से प्रदेश की सभी पंचायतों पर किया जा रहा है।
• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिये बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज होने पर इसका प्रोविजनल सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया। 
• आयोजन:-
ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से 1 सितंबर
ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर
ज़िला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर 
राज्य स्तर पर 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक।
• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 6 खेल शामिल है।
1. कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग)
2. वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग)
3. टेनिसबॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग) 
4. हॉकी (बालक/बालिका वर्ग)  
5. शूटिंग बॉल (बालक वर्ग)
6. खो-खो (बालिका वर्ग)

राजस्थान के खेल मंत्री:- अशोक चांदना
राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष:- कृष्णा पूनिया।

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के श्री सुमेर शिक्षण संस्थान के 125वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों में स्थापित होगी फिंगरप्रिंट लैब
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों में फिंगरप्रिंट लैब की स्थापना के लिए 23 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि को स्वीकृति दी है।

73वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में वन विभाग की ओर से आयोजित 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
• उन्होंने इस मौके पर स्मृति वन में 5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बोटेनिकल गार्डन एवं 2 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित होने वाली लव-कुश वाटिका का शिलान्यास किया।
• टाईगर मैन ऑफ इंडिया:- कैलाश सांखला (पद्मश्री)
• वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री:- हेमाराम चौधरी

काजरी में 4 नई सुविधाओं का उद्घाटन
हाल ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में एक साथ 4 नई सुविधाओं का उद्घाटन किया।
• 1952 में मरु वनीकरण केंद्र की स्थापना जोधपुर में की गई थी, जिसका बाद में विस्तार 1957 में मरु वनीकरण एवं मृदा संरक्षण केंद्र के रूप में हुआ। अंतत: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अधीन इसे केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के रूप में 1959 में पूर्ण संस्थान का दर्जा दिया गया।

9 सितंबर 2022 को इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना की शुरूआत की जाएगी।
उद्देश्य:- शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे परिवार को एक वर्ष में 100 दिवस का गारंटीशुदा रोज़गार उपलब्ध करवाना।

हाल ही राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जयपुर के जय महल पैलेस होटल में पर्यटन विभाग और टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय ‘टाइम्स राजस्थान व्यंजन ट्रेल’ का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022
राजस्थान के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए हुआ है।
1. राजकीय उच्च माध्यमिक बधिर विद्यालय, बीकानेर की विज्ञान शिक्षिका सुनीता
2. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारगियापाड़ा, उदयपुर के शिक्षक दुर्गाराम मुवाल
• पुरस्कार के तौर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को 50 हज़ार रुपए की राशि और सिल्वर मेडल दिया जाएगा।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के अनुसार पैलेस ऑन व्हील ट्रेन को सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में पुनः संचालित किया जाएगा।
• अब ट्रेन को वर्ष 2022-23 से भारतीय रेलवे की 'भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी' के अंतर्गत संचालन एवं रखरखाव मॉडल (Operation and Maintenance Model) पर संचालित किया जाएगा। (O & M Model)

अन्य महत्वपूर्ण

राजस्थान की ANM रक्षा जैन को परिवार कल्याण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य अकादमी ने संजय पुरोहित को वर्ष 2021 का ‘साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार’ (राजस्थानी) देने की घोषणा की है। संजय पुरोहित को ‘इंसाइड द हवेली’ के राजस्थानी अनुवाद ‘हेली रै मांय’ के लिए अनुवाद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

33वां वृक्ष बंधु पुरस्कार किस संस्थान को दिया गया ? - आफरी (जोधपुर)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments