आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 8 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 7 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


7 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

टाटा पावर ने तमिलनाडु सरकार के साथ राज्य के तिरुनेलवेली जिले में एक नए सौर सेल और मॉड्यूल निर्माण सुविधा की स्थापना के लिए समझौता किया है। 

असित रथ अवीवा इंडिया के नए सीईओ और एमडी बने है।

इंडोनेशिया के बाली में G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है।

पिता-पुत्री की जोड़ी फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या शर्मा और संजय शर्मा ने एक ही जेट फॉर्मेशन में उड़ान भरकर विमानन इतिहास बनाया है।
• उन्होंने वायु सेना स्टेशन, बीदर में हॉक-132 एडवांस्ड जेट ट्रेनर्स (एजेटी) के समान फॉर्मेशन में उड़ान भरी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और IRDAI ने एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा विनिमय (National Health Claim Exchange) विकसित करने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (National Apprenticeship Promotion Scheme – NAPS) को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजना का हिस्सा बनाया गया है।
• पूरे भारत में शिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 19 अगस्त 2016 को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना शुरू की गई थी। 

हाल ही UN Office on Drugs and Crimes द्वारा UN World Drug Report 2022 जारी की गई है।

नाटो के 30 सदस्यों ने स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने संबंधी परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
इसके बाद दोनों देशों का सदस्यता संबंधी अनुरोध विधायी मंजूरी के लिए गठबंधन की राजधानियों को भेजा गया है।

NFSA के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक 2022
• राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के कार्यान्वयन में ओडिशा पहले स्थान पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं।
• विशेष श्रेणी के राज्यों (पूर्वोत्तर राज्यों, हिमालयी राज्यों और द्वीपीय राज्यों) में त्रिपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राजस्थान का स्थान:- 15वां

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हाल ही में ऑपरेशन नारकोस शुरू किया।  
• उद्देश्य:- नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करना।


8 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही केरल में एंथ्रेक्स के प्रकोप की पुष्टि हुई है।
• एंथ्रेक्स एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो बेसिलस एंथ्रेसीस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।
• यह आमतौर पर भारत के दक्षिणी राज्यों में पाया गया है।
• एंथ्रेक्स को वूलसॉर्टर डिजीज (woolsorter’s disease) या मैलिग्नेंट पस्ट्यूल (malignant pustule) भी कहा जाता है।
• यह एक जूनोटिक रोग है अर्थात जानवरों से मनुष्यों में संक्रमणीय है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 जारी किया गया है।
• यूनिकॉर्न एक निजी स्टार्ट-अप कंपनी होती है, जिसका मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक होता है।

MoEFCC ने हाल ही में वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 के तहत वन (संरक्षण) नियम 2022 अधिसूचित किए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की 125 वीं जयंती पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के भीमावरम में अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया है। 

CBSE ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है।

मौजूदा युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियन अल्फिया पठान और गीतिका ने कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीते हैं। दो अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज कलाइवानी श्रीनिवासन और जमुना बोरो ने रजत पदक जीते है।

'माइंड मास्टर' किसका संस्मरण है ? - विश्वनाथन आनंद

विश्व चॉकलेट दिवस:- 7 जुलाई

Global Liveability Index 2022 
• इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी
• सबसे अधिक रहने योग्य शहर:- वियना
• भारत के शहर:- दिल्ली को 140वें, मुंबई को 141वें, चेन्नई 142वें, अहमदाबाद 143वें और बेंगलुरु को 146वां स्थान मिला है।
• कम से कम रहने योग्य शहरों में तेहरान, कराची, ढाका और लागोस को सूचीबद्ध किया गया है।

भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में फोर्स कमांडर नियुक्त किया गया है।


9 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने IIT हैदराबाद के परिसर में भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधा TiHAN का उद्घाटन किया है। 
• TiHAN अगली पीढ़ी के शहरी हवाई गतिशीलता (Mobility) के लिए समाधान विकसित करेगी। जैसे - एयर टैक्सी, एयर मेट्रो, एयर एम्बुलेंस।
TiHAN (Technology Innovation Hub on Autonomous Navigation) 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान (NSUT) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया है।

IISc के शोधकर्ताओं ने हाल ही में आर्यभट -1 नामक एक एनालॉग चिपसेट का प्रोटोटाइप विकसित किया है।
• इसे प्रतीक कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है।
• आर्यभट-1 का अर्थ है:- Analog Reconfigurable Technology and Bias-scalable Hardware for AI Tasks.

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 8 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हरियाली महोत्सव आयोजित किया गया।

भारतीय-अमेरिकी जयश्री उल्लाल को फोर्ब्स ने अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं की सूची में 15वां स्थान दिया है।

स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्रमशः अल्पसंख्यक मामलों और इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

निम्नलिखित 4 को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है -
1. पीटी उषा (अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री प्राप्तकर्ता)
अन्य नाम:- पय्योली एक्सप्रेस
2. तमिलनाडु के संगीत उस्ताद इलैयाराजा (पद्म विभूषण और पद्म भूषण)
3. कर्नाटक के आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े
4. आंध्रप्रदेश के पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद

गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने ड्रोन उड़ान कौशल प्रदान करने के लिए एक रिमोट पायलट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट के अनुसार देश की बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़कर 7.83% हो गई।
• सर्वाधिक बेरोजगारी हरियाणा (34.5%) और राजस्थान (28.8%) में है।

रक्षा संपदा महानिदेशालय ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित चेंज डिटेक्शन सॉफ्टवेयर विकसित किया है जो  रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमणों का Automatic रूप से पता लगा सकता है।

रक्षा संपदा महानिदेशालय ने उत्तर प्रदेश में मेरठ छावनी में राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान में सैटेलाइट और मानव रहित रिमोट व्हीकल इनिशिएटिव (CoE-SURVEI) पर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की है।  

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments