हरियाणा के राखीगढ़ी में प्राचीन टीले सहित बीस विरासत स्थलों को ‘राष्ट्रीय महत्व’ टैग के लिए चिन्हित किया गया है। अन्य स्थलों में दिल्ली में अनंगताल, आंध्र प्रदेश के चिंताकुंटा में रॉक पेंटिंग, हिमाचल प्रदेश में कालेश्वर महादेव मंदिर आदि शामिल है।
कृषि अवसंरचना कोष (एग्री इंफ्रा फंड) के उपयोग में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर है।
केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ किया है।
हाल ही वन्य जीवन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 को लोकसभा ने मंजूरी दी है।
तानिया सचदेव ने 44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 में भारतीय महिला टीम को जीत दिलाई है।
• शतरंज ओलंपियाड का आयोजन तमिलनाडु के मामल्लापुरम (महाबलीपुरम) में किया जा रहा है।
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने अब तक 75,000 से अधिक स्टार्ट-अप को मान्यता दी है।
हाल ही में अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहरी को मार दिया।
हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) ने सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए। केंद्र सरकार ने 2021-22 से 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए इस योजना को मंजूरी दी है।
आईएफएस श्वेता सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त किया गया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आंगनवाड़ी बच्चों (3 से 6 वर्ष) के लिए अंडे और दूध योजना शुरू की है।
यूनेस्को (UNESCO) ने बिहार के मुजफ्फरपुर के लंगत सिंह कॉलेज में 106 साल पुरानी एक खगोलीय वेधशाला को दुनिया की महत्वपूर्ण लुप्तप्राय विरासत वेधशालाओं की सूची में जोड़ा है।
5 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बॉक्सिंग विश्व चैंपियन जॉनी फेमचॉन का निधन हो गया।
स्मार्ट पुलिसिंग समाधान को लागू करने हेतु गोवा पुलिस ने ब्लॉकचैन आधारित 5ire के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
IIT कानपुर और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने स्वदेशी डिजिटल भुगतान समाधान के विकास पर सहयोग करने के लिए समझौता किया है।
RBI ने रेपो रेट 4.90% से बढ़ाकर 5.40% किया है।
भारतीय सेना और अमेरिकी सेना उत्तराखंड के औली में 14 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले मेगा सैन्य अभ्यास "युद्ध अभ्यास" के 18वें संस्करण का आयोजन करेंगी।
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) एवं भारतीय नौसेना ने विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
अमेज़न इंडिया ने देश में अपनी डिलीवरी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे के साथ करार किया है।
भारत आतंकवाद के विरुद्ध 29 अक्टूबर को एक विशेष बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करेगा।
भारत 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) और बांग्लादेश ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में आपातकालीन पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
12 सितंबर से नई दिल्ली में इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र बनाया जा रहा है।
• यह संयंत्र 2022-23 तक 600 मेगावाट बिजली पैदा करेगा।
6 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
रविंदर टक्कर को वोडाफोन आइडिया (VI) कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रंजीत रथ ने सार्वजानिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (IOL) के चेयरमैन बने है।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने मिशन भूमिपुत्र का अनावरण किया है। इस मिशन के तहत छात्रों को डिजिटल जाति प्रमाण पत्र सरल और डिजिटल तरीके से जारी किए जाएंगे।
हिरोशिमा दिवस:- 6 अगस्त
अमेरिका ने क्रमशः 6 और 9 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर में 'द लिटिल बॉय' और नागासाकी शहर में 'द फैट मैन' नाम के दो परमाणु बम गिराए थे।
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले फ्रांस की नेशनल असेंबली ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में एक-एक ‘संस्कृत- ग्राम’ विकसित करने का निर्णय लिया है।
चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
ताइवान एक स्वशासित द्वीप है और चीन इस पर अपना नियंत्रण चाहता है। पेलोसी पिछले 25 सालों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की वरिोष्ठ निर्वाचित अधिकारी है।
भारतीय नौसेना की 5 महिला अधिकारियों ने डोर्नियर 228 विमान के ज़रिए उत्तरी अरब सागर में अपनी पहली महिला समुद्री टोही और निगरानी मिशन को पूरा किया।
ये महिलाएं गुजरात के पोरबंदर में तैनात फ्रंटलाइन नेवल एयर स्क्वाड्रन INAS 314 की पायलट है।
• आंचल शर्मा (विमान की कप्तान),
लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट अपूर्व गीते
लेफ्टिनेंट पूजा पांडा और लेफ्टिनेंट पूजा शेखावत।
चिराग योजना
हरियाणा सरकार ने चिराग योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत, सरकार निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी।
चिराग योजना (Cheerag Scheme) का अर्थ है:-
“Chief Minister Equal Education Relief, Assistance and Grant” (Cheerag).
SAVE WATER
0 Comments