आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स। 28 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


28 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

तमिल फिल्म निर्देशक मणि नागराज का निधन हो गया।

हाल ही 8वां भारत अंतर्राष्ट्रीय MSME और स्टार्टअप शिखर सम्मेलन और एक्सपो नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने अबू धाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना 
• 2 अक्टूबर 2022 से देश में लागू की जाएगी। 
• इस योजना के तहत भारत में एक ही ब्रांड नाम ‘भारत’ के तहत सभी प्रकार के उर्वरक बेचे जाएंगे। 
• सरकार ने उर्वरक सब्सिडी योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना (PMBJP) कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवार कल्याण कार्ड (PKC) योजना लांच की है।
• PKC के तहत प्रत्येक परिवार के लिए एक अद्वितीय 12-अंकीय आईडी नंबर प्रदान किया जाएगा।

फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन आया है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2022 प्रकाशित किया है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत सभी 23 एम्‍स का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्मारकों के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया है। 

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
• हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था।

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ से प्रतिबंध हटा दिया है।

करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।

28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री जनधन योजना के आठ साल पूरे हो गए।


29 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

भारत ने वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

बेंगलुरू (कर्नाटक) में भारत का पहला 3डी पोस्ट ऑफिस बनाया जाएगा।

जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाई।
• यूयू ललित का कार्यकाल कुल 74 दिन (8 नवंबर 2022 तक) का होगा।

दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2021 में इस देश की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। 

एयरएशिया इंडिया एयरलाइन के पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए सीएई की कृत्रिम बुद्धि-संचालित प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

भारतीय सेना जोरावर टैंक खरीद रही है।
• इस टैंक का नाम सेनानायक जोरावर सिंह कहलुरिया के नाम पर रखा गया है जिन्होंने लद्दाख, तिब्बत, बाल्टिस्तान और स्कदरू आदि को जीता था।

Google ने भारत में चाइल्ड सेफ्टी टूलकिट और साइबर-सिक्योरिटी अप-स्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है।

Indian Army के सहयोग से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की परियोजना के अंतर्गत दिल्ली कैंट में वृषभ सैनिक आरामग्रह का उद्घाटन किया गया है।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन किया है।
यह भारत का पहला भूकंप स्मारक है।
• यह स्मारक कम से कम 13,000 लोगों की जान लेने वाले 26 जनवरी 2001 के भूकंप के बाद इस त्रासदी से उबरने के लोगों के जज्बे को दर्शाता है। इस भूकंप का केंद्र भुज में था।


राष्ट्रीय खेल दिवस
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, जिन्हें हॉकी के ‘द विजार्ड’ या ‘द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता था। 
• उन्होंने 1928, 1934 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते।
• उनकी आत्मकथा:- Goal.
• उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
• उनके नाम पर भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'मेजर ध्यानचंद पुरस्कार' दिया जाता है।

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 29 अगस्त

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments