केंद्र सरकार ने IAS अधिकारी पीयूष गोयल को नेटग्रिड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
हाल ही दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब पुल के Golden Joint का उद्घाटन किया गया है।
• यह पुल एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है
• चिनाब सिंधु नदी की एक सहायक नदी है।
स्पेस किड्ज इंडिया ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अंतरिक्ष में एक गुब्बारे के जरिए भारतीय ध्वज को फहराया।
स्पेस किड्ज इंडिया चेन्नई में स्थित है जो देश के लिए युवा वैज्ञानिकों का निर्माण कर रहा है और बच्चों में जागरूकता फैला रहा है।
इसने हाल ही में एक उपग्रह आजादीसैट को लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया है। आजादी सैट को आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे भारत के 750 छात्रों ने मिलकर विकसित किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
अरुणाचल के तीसरे हवाई अड्डे का नाम 'डोनी पोलो हवाई अड्डा' रखा गया है।
15 से 17 फरवरी 2023 तक कोलकाता में 23वें इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो ( India International Seafood Show 2023) का आयोजन किया जाएगा।
SBI ने उत्सव सावधि जमा योजना शुरू की है।
इप्सोस इंडिया के एक सर्वेक्षण के अनुसार रक्षा बल, RBI और भारतीय प्रधानमंत्री देश के तीन सबसे भरोसेमंद संस्थान हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट को चौथे और CBI को पांचवे स्थान पर रखा गया है।
भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है।
ब्रिटेन के पहले भारतीय सांसद दादाभाई नौरोजी के लंदन के घर को ‘ब्लू प्लैक’ यानी नीली पट्टिका से सम्मानित किया गया है।
17 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
ग्रेनेडा के पूर्व मंत्री साइमन स्टील को संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
विलियम रुटो ने केन्या का राष्ट्रपति चुनाव जीता है।
3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया
भारत में पहली बार हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने एक कृत्रिम कॉर्निया को सफलतापूर्वक 3डी प्रिंट किया है।
विकसित करने में योगदान:-
एल वी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (LVPEI)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-हैदराबाद (IITH)
सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB)
ब्रिटेन एक द्विसंयोजक मॉडर्न कोविड बूस्टर टीकाकरण को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। (टीका)
केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में चार स्वतंत्र निदेशकों को पुन: नियुक्त किया है।
• एस गुरुमूर्ति और सतीश के मराठे
• रेवती अय्यर और सचिन चतुर्वेदी
सुल्तान अजलन शाह कप अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 25 नवंबर 2022 के बीच मलेशिया के इपोह में किया जाएगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के मामलों को संभालने के लिए प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है -
• अनिल आर दवे, डॉ. एस.वाई. कुरैशी और विकास स्वरूप।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में अप्रैल 2023 से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20% एथनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जोधपुर में उनकी 385वीं जयंती पर वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
• दुर्गादास राठौड़ की छतरी:- उज्जैन
एशिया के सबसे पुराने क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का 131वां सीजन 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम और किशोर भारती स्टेडियम में खेला जाएगा।
• इसके अतिरिक्त कुछ मैच इंफाल के खुमान लम्पक स्टेडियम और गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में भी खेले जाएंगे।
18 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली खारे पानी से रोशन होने वाली लालटेन का अनावरण किया है। इस लालटेन का नाम रोशनी रखा गया है।
राजकिरण राय को नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) का नया एमडी नियुक्त किया गया है।
हाल ही BCCI के पूर्व कार्यवाहक सचिव, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया।
हाल ही आयरलैंड के स्टार ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
भारत ने श्रीलंका की नौसेना को डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान सौंपे हैं।
आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आयुष ग्रिड परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।
Nature Index 2022
इस सूचकांक में हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भारतीय विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है जबकि शैक्षणिक क्षेत्र के सभी संस्थानों में इसे 16वें स्थान पर रखा गया है।
बॉर्डर पर बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को नई एंटी पर्सोनेल माइन 'निपुण' और एफ-इंसास (F-INSAS) सिस्टम सौंपा।
• F-INSAS का मकसद पैदल सेना, यानी इन्फैंट्री को आधुनिक बनाना है।
• F-INSAS को भारत और रूस के साझा मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनाया जा रहा है।
पंच प्रण
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर लाल किले से देश को 5 प्रण दिलाए हैं।
अगले 25 सालों में अर्थात 2047 तक इन संकल्पों को पूरा करना है।
• पहला प्रण - विकसित भारत का लक्ष्य, दूसरा प्रण - गुलामी के हर अंश से मुक्ति, तीसरा प्रण - अपनी विरासत पर गर्व करना, चौथा प्रण - एकता और एकजुटता और पांचवां प्रण - नागरिकों में कर्तव्य की भावना का होना।
• सार ही पीएम मोदी ने महिलाओं का आदर करने का भी आह्वान किया।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) की सीमा में 50,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करके उसे 4.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करोड़ करने को मंजूरी दे दी है।
• यह अतिरिक्त राशि विशेष रूप से आतिथ्य (Hospitality) और उससे संबंधित क्षेत्रों के उद्यमों के लिए निर्धारित की गई है।
मंकीपॉक्स वैरिएंट का नाम बदला
हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स वैरिएंट का नाम बदलकर “क्लेड्स I, IIa और IIb” कर दिया गया है।
• पूर्व कांगो बेसिन (मध्य अफ्रीकी) क्लैड का नाम बदलकर क्लैड वन (I) कर दिया गया है, जबकि पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लैड का नाम बदलकर क्लैड टू (II) कर दिया गया है। क्लैड II में दो उपवर्ग भी शामिल हैं।
• यूनाइटेड किंगडम में मई 2022 में इस वायरल बीमारी का पहला मामला सामने आया था। पहला मामला व्यक्तिगत रूप से नाइजीरिया की यात्रा लिंक के साथ रिपोर्ट किया गया था।
• मंकीपॉक्स रोग नाइजीरिया के लिए स्थानिक है।
• WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
मंकीपॉक्स के लक्षण
मंकीपॉक्स एक वायरल संक्रमण है, जो वायरस के संपर्क में आने के एक या दो सप्ताह बाद दिखाई देता है। सामान्य लक्षणों में बुखार, इसके बाद घावों के साथ दाने शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के आईटी सचिव अल्केश कुमार शर्मा को इंटरनेट गवर्नेस पर प्रख्यात विशेषज्ञों के एक पैनल में नियुक्त किया है।
SAVE WATER
0 Comments