जून 2022 में गर्भवती महिलाओं के लिए करौली जिले में एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान 'आंचल' शुरू किया गया।
हाल ही क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने वाली मिताली राज का संबंध राजस्थान के किस जिले से है ? - जोधपुर।
RBI द्वारा अर्थशास्त्र/बैंकिंग/वित्तीय मुद्दों पर मूल रूप से हिंदी में किताबें लिखने के लिए किसे पुरस्कृत किया गया -
प्रोफेसर रेणु जटाना और डॉ. सागर सांवरिया
• राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की पूर्व डीन प्रोफेसर रेणु जटाना और राजस्थान के नाथद्वारा के राजकीय बालिका महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. सागर सांवरिया को इस कार्यक्रम के तहत संयुक्त रूप से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
हाल ही आंध्र प्रदेश और झारखंड के बाद राजस्थान तीसरा राज्य बन गया है जहां यूरेनियम पाया गया है।
मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना (जून 2022)
• बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना शुरू की गई है। इस योजना में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की निम्नलिखित योजनाओं का विलय किया गया है -
1. महात्मा गांधी आदर्श ग्राम योजना
2. मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना
3. श्री योजना
4. स्मार्ट विलेज
उदयपुर का मेनार पक्षी गाँव बनेगा आर्द्रभूमि
• जून 2022 में पक्षी गाँव के रूप में मान्यता प्राप्त उदयपुर ज़िले के मेनार गाँव को राजस्थान की नई आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित किया जाना तय किया गया है।
• मेनार गाँव की दो झीलें- ब्रह्मा और धंध हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों की मेज़बानी करती हैं।
वर्तमान में राजस्थान में रामसर स्थल
1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1981)
2. सांभर झील (1990)
10,000 मेगावाट का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क
1 जुलाई 2022 को राजस्थान सरकार एवं एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मध्य राजस्थान में 10,000 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क (UMREPP) विकसित करने हेतु समझौता किया गया।
• राजस्थान के ऊर्जा मंत्री:- भँवर सिंह भाटी
तेरांपथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के नाम से देश का पहला खेल स्टेडियम बीकानेर के मोमासर गांव में तैयार हुआ है।
15वीं विधानसभा में राजकीय उपक्रम समिति का सभापति किसे बनाया गया है ? - गोविंद सिंह डोटासरा
मिसेज एशिया वर्ल्ड 2022:- सपना सिंह
मिसेज एशिया अर्थ 2022:- मधु यादव
हाल ही फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप 2022 रही जयपुर की रूबल शेखावत ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की।
बोटेनिकल गार्डन
राज्य में जैवविविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के छह संभाग मुख्यालय के अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर एवं जोधपुर जिलों में बोटेनिकल गार्डन का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।
भारतीय सेना के डेजर्ट कोर ने जोधपुर (राजस्थान) में सीमा और तटीय सुरक्षा के पहलुओं पर "सुरक्षा मंथन 2022" का आयोजन किया है।
4 जुलाई 2022 को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 हेतु मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया।
• पिछले वर्ष इस योजना के माध्यम से 10 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का प्रावधान था, जिसे राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष हेतु 15 हजार कर दिया गया है।
• इस वर्ष योजनांतर्गत सीए एवं सीएस पाठ्यक्रम को भी शामिल किया गया है।
• साथ ही चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी संबंधित पाठ्यक्रमों हेतु 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात् भी दो वर्ष तक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जा सकेगा।
NFSA के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक 2022
• राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के कार्यान्वयन में राजस्थान 15वें स्थान पर है।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट के अनुसार देश में सर्वाधिक बेरोजगारी हरियाणा (34.5%) और राजस्थान (28.8%) में है।
कृृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने ‘‘राजीव गांधी कृृषक साथी सहायता योजना‘‘ के अन्तर्गत ऑन-लाईन पेमेन्ट का शुभारंभ किया है।
खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना
• बजट घोषणा:- 2022-23
• 4 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खादी को बढ़ावा देने और खादी कामगारों के प्रोत्साहन के लिये ‘खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना’ के प्रारूप का अनुमोदन कर किया।
• साथ ही उन्होंने वर्ष 2022-23 में कामगारों की आर्थिक सहायता के लिये 9 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।
इस स्वीकृति से प्रदेश के लगभग 20 हजार खादी कामगारों को पर्याप्त पारिश्रमिक मिलेगा।
राजस्व मंडल द्वारा 8 जुलाई से 8 अगस्त तक राजस्व वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में चीता प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 1947 में छत्तीसगढ़ में सरगुजा के राजा के साथ चीतों के आखिरी शिकार की फोटो देखी गई।
केन्द्र सरकार ने 1952 में देश से चीता को विलुप्त घोषित कर दिया।
अब दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से भारत में चीते लाए जाएंगे।
हेपेटाइटिस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान के सभी जिलों में हेल्दी लिवर कैंपेन शुरू किया गया है।
हाल ही दीपिका राठौड़ (नागौर) ने दूसरी बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।
गाजियाबाद में आयोजित वर्ल्ड योगा कप चैम्पियनशिप -2022 में नागौर की उमा चौधरी ने छठा स्थान प्राप्त किया है।
जयपुर के शोधकर्ताओं ने गन्ने के कचरे से फिंगर प्रिंट लेने का किफायती तरीका खोजा है।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे
• पश्चिमी सीमा के पास निर्माणाधीन 1224 किलोमीटर लंबे इस इकॉनोमिक कॉरिडोर का 637 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगा।
• बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, नागौर।
दिसंबर 2022 में उदयपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2022 का आयोजन किया जाएगा।
जैसलमेर में 1 से 5 फरवरी 2023 तक राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय कृषि विस्तार संस्थान हैदराबाद में जयपुर स्थित चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान का विलय किया जाएगा।
उदयपुर के जस्टिन जैश राजस्थान में सबसे कम उम्र के नेशनल फुटबॉल रेफरी बने है।
राजस्थान में मानगढ़ पहाड़ी को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जाएगा।
राजस्थान सरकार भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पेश करेगी।
हाल ही राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ है।
• इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी राजफैड को 2 हज़ार करोड़ रुपए की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा।
बीकानेर के देराजसर एवं सातलेरा में खुलेंगे नवीन आयुर्वेद औषधालय
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर ज़िले के ग्राम पंचायत मुख्यालय देराजसर तथा ग्राम सातलेरा में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।
• गौरतलब है कि आयुष नीति-2021 में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन आयुर्वेद औषधालय स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
हाल ही में जारी स्टार्टअप रैंकिंग 2021 में राजस्थान को एस्पायरिंग लीडर्स श्रेणी में रखा गया है।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णय (6 जुलाई)
• उच्च शिक्षा के अधीन नवीन राजकीय महाविद्यालयों के संचालन एवं विकास हेतु राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (Raj-CES) के गठन का अनुमोदन किया।
• मंत्रिमंडल द्वारा कोटा की तहसील रामगंज मंडी में तकली मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में राजकीय भूमि में स्थित पूर्ण डूब के गांवों में बसे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए एक मुश्त 21.12 करोड़ रुपए की विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई।
राजस्थान को अप्रधान खनिज (Miner Mineral) के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
• बजट घोषणा की अनुपालना में हाल ही इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को संपूर्ण राजस्थान में लागू करने के संदर्भ में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश की अध्यक्षता में चिल्ड्रेंस इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF) तथा सहयोगी संस्था आईपीई ग्लोबल के साथ बैठक आयोजित की गई।
• इस योजना के अंतर्गत द्वितीय संतान के जन्म पर ₹6000 की राशि महिलाओं को जच्चा-बच्चा पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के लिये दी जाती है।
बाढ़ नियंत्रण संरचना
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा एवं जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने दौसा जिले के लालसोट के खोहरा पाड़ा में फ्लड कंट्रोल स्टेक्चर (डिटेंशन टैंक) का शिलान्यास किया।
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र को पन्नालाल मेघवाल ने अपनी पुस्तक राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम एवं उसका अंग्रेज़ी अनुवाद दी फोक डांसेज ऑफ राजस्थान की प्रथम प्रति भेंट की।
राजस्थान सरकार और जापान की 11 कंपनियों के मध्य एमओयू
• हाल ही नीमराना स्थित डाईकिन जापानीज़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्यूफैक्चरिंग एक्सिलेंस (DJIME) में आयोजित एमओयू सेरेमनी में राजस्थान सरकार और जापान की 11 कंपनियों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
• 2021 में राजस्थान में जापान की कंपनियों की संख्या 170 हो गई।
• इनमें से 1 कंपनी गिलोठ इंडस्ट्रियल पार्क में निवेश करने जा रही है, जो कि किसी जापान की कंपनी का उक्त क्षेत्र में पहला निवेश है।
जलदाय मंत्री महेश जोशी ने जयपुर शहर के परकोटे संरक्षण के काम का शिलान्यास किया है।
मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष:- जुबेर खान
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष:- जोगेन्द्र अवाना
उद्योग, वाणिज्य एवं देवस्थान मंत्री:- शकुन्तला रावत
पर्यटन मंत्री:- विश्वेंद्र सिंह
एनआरआई स्काई पार्क:- प्रताप नगर (जयपुर)
हाल ही राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ग्लोबल इण्डिया बिजनेस फोरम की ओर से आयोजित नेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड फॉर 2022 को संबोधित किया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 9 जुलाई को जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की।
हाल ही डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान का इंटरनेशनल वेबिनार आयोजित किया गया।
वर्ष 2023 में डेल्फिक नेशनल गेम्स आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक राज्य में जनवरी 2023 से डेल्फिक स्टेट गेम्स की शुरूआत होगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 11 नए खेल स्टेडियम के लिये 16 करोड़ 50 लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
• प्रस्ताव के अनुसार गिरवा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिंडौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूँ), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चौन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
हाल ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया।
राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम
• हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हुए लर्ऩिग लॉस को पूरा करने के लिये शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु रेमेडिएशन कार्यक्रम ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम’ का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
• इस कार्यक्रम के तहत ब्रिज कोर्स में विद्यार्थियों को दक्षता आधारित, आसान व आनंदपूर्ण शिक्षण विधि से अध्ययन करवाया जाएगा।
• गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 के बजट में 75 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान से ‘ब्रिज कोर्स कार्यक्रम’ की घोषणा की गई थी।
• इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, अभिभावकों व बच्चों के लिये फील्ड ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।
राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (RajSICO) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा के अनुसार राजसिको द्वारा इनलैण्ड कंटैनर डिपो मानसरोवर में एक नवीन वृहद् स्तर का एयर कार्गो कॉम्पलेक्स का विकास किया जाएगा।
राजस्थान ने भारत की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक डिजिटल लोक अदालत की शुरुआत की है।
• उद्घाटन:- राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित द्वारा।
महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु वशिष्ठ पुरस्कार
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु वशिष्ठ पुरस्कार की राशि 1-1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5-5 लाख रुपए करने की मंजूरी दी है। (पाँच गुना बढ़ोतरी)
• ये पुरस्कार राज्य के सर्वोत्तम खेल पुरस्कार हैं।
• ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं।
• गुरु वशिष्ठ पुरस्कार
शुरुआत वर्ष 1985-86
अब तक कुल 40 उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
• महाराणा प्रताप पुरस्कार
शुरुआत वर्ष 1982-83
अब तक कुल 170 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है।
राजस्थान में खेलों को प्रोत्साहन:-
• ओलंपिक पदक विजेताओं के लिये इनामी राशि बढ़ाई गई। स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए, कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की गई।
• एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं की इनामी राशि बढ़ाई गई।
स्वर्ण पदक विजेता को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता को 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गई।
• पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न पॉलिसी के आधार पर राजकीय सेवाओं में नियुक्तियाँ दी जा रही है।
(अभी तक 229 खिलाड़ियों को नियुक्तियाँ दी जा चुकी है)
जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में खुलेगा फोरेंसिक साइंस संस्थान
• राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस (SPUP) द्वारा संयुक्त रूप से फोरेंसिक साइंस संस्थान खोला जाएगा।
भर्ती परीक्षाओं में सुधार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए केरल और तमिलनाडु राज्यों की भर्ती परीक्षा के मॉडल का अध्ययन कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 30 जनवरी 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वी के व्यास की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था।
सदस्य:- एम.एल. कुमावत (RPSC के पूर्व अध्यक्ष)
सदस्य सचिव:- कार्मिक विभाग का प्रमुख शासन सचिव।
• 12 जुलाई 2022 को जस्टिस व्यास समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रस्तुत की।
राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 शहरों में "राजस्थान कालिंग रोड शो" का आयोजन किया जाएगा।
सिरोही के शिवगंज में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय शुरू होगा।
हाल ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में राजस्थान के एकमात्र सफेद बाघ चीनू का निधन हो गया।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने फिनटेक में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है।
नए संसद भवन की छत पर लगाए गए अशोक स्तंभ के मूर्तिकार:- लक्ष्मण व्यास (हनुमानगढ़)
जयपुर के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद ईशान का एनबीए इंडिया एकेडमी के लिए चयन हुआ है।
हाल ही राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के आतिथ्य में मेरिएट होटल में वाणिज्य एवं उद्योग संगठन ‘फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (फोर्टी) युवा इकाई का समारोह आयोजित किया गया।
13 जुलाई तक प्रदेश के 1431 गांवों में शत-प्रतिशत हर घर जल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
जयपुर में लागू हुई ‘एकमुश्त ऋण समाधान योजना’
• 13 जुलाई, 2022 को राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर की ओर से ऋणियों के लिये ‘एकमुश्त ऋण समाधान योजना-2022-23’ लागू की गई।
14 जुलाई, 2022 को राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बंगलुरू में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
• कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा ‘राज किसान साथी पोर्टल’ बनाया गया है, जो किसानों एवं कृषि व्यवसायियों के लिये एकल खिड़की के रूप में काम कर रहा है।
अशोक यादव को विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई) के अवसर पर राज्य सरकार ने स्किल एंबेसडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
टीबी मुक्त राजस्थान अभियान
टीबी मुक्त राजस्थान अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सीकर जिले नेे प्रथम, जयपुर-द्वितीय ने द्वितीय और हनुमानगढ़ जिले ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है।
• प्रदेश में टीबी रोग के कारण शून्य मृत्यु, बीमारी और गरीबी थीम को अपनाकर ‘टीबी मुक्त राजस्थान अभियान‘ संचालित है जिसके माध्यम से वर्ष 2025 तक टीबी रोग से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित है।
• निक्षय संबल योजना के तहत उपचार ले रहे टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने वाले दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष:- रेहाना रियाज चिश्ती
आईएएस अधिकारी रेणु जयपाल ने आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार ग्रहण किया है।
• उन्होंने कहा कि बूंदी जिले में सफलतापूर्वक शुरू किया गया ऑपरेशन अस्मिता जल्द ही प्रदेश स्तर पर भी शुरू किया जाएगा।
सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री:- अशोक चांदना
15 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के रवींद्र रंगमंच सभागार में शहरी पुर्नगठित जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया है।
• इस योजना से बीकानेर शहर और आसपास के 32 गांवों के लगभग 13 लाख लोगों की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
15 जुलाई 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया।
• मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अंहिसा पार्क में महात्मा गांधी की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण किया।
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर हॉल का भी शिलान्यास भी किया।
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लोगो और टी-शर्ट का विमोचन किया।
16 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. बी. रमना ने राजस्थान विधान सभा में डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण किया।
हाल ही अंतर्राष्ट्रीय और पर्यटन जगत में प्रतिष्ठित मैगज़ीन ट्रैवल प्लस लेज़र द्वारा जारी विश्व के टॉप 10 बेस्ट शहरों की सूची में राजस्थान के जयपुर को 8वाँ और उदयपुर को 10वाँ स्थान मिला है।
18वाँ अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण सम्मेलन
16 से 17 जुलाई तक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) द्वारा 18वाँ अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
• इस अवसर पर नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने बालस्वराज-पॉक्सो ट्रैकिंग पोर्टल तथा न्याय रो साथी मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया एवं ई-पाठशाला कैंपेन का शुभारंभ किया।
• इसके अतिरिक्त रालसा के डिजिटल पहल आरएसएलएसए-22 डिजिटल लोक अदालत प्लेटफॉर्म का भी लोकार्पण किया गया।
हाल ही राजस्थान में AI आधारित लोक अदालत का शुभारंभ किसने किया ? नालसा के अध्यक्ष उदय उमेश ललित
राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वेदव्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थानी भाषा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर लिखी गई कविताओं के संग्रह ‘आजादी रा भागीरथ महात्मा गांधी’, निबंध संग्रह ‘अंधेरे में रोशनी की तलाश’ तथा कविता संग्रह ‘एक देश मेरे सपनों का’ पुस्तक भेंट की।
जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
• उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 6 अगस्त को किया जाएगा।
• जगदीप धनखड़:-
जन्म - झुंझुनू (राजस्थान)
1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद चुने गए।
1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए।
राजस्थान की पूर्व राज्यपाल (2012-14) मार्गरेट अल्वा को विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के छबड़ा में अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 660-660 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट तथा कालीसिन्ध में 800 मेगावाट क्षमता का एक अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट स्थापित करने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया है।
हमेरा बांध:- प्रतापगढ़ • गलवा बांध:- टोंक
राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ भारतीय बॉस्केटबॉल टीम के मैनेजर बने है।
राजस्थान हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष:- हरीश धनदेव
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में चयनित देश के 75 जिलों में बांसवाड़ा अव्वल रहा है।
गुजरात और राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस रेल परियोजना को शुरू किया गया है ? - तारंगा हिल अंबाजी से आबू रोड
बाड़मेर के किसान सुलेमान खान को नई दिल्ली में नेशनल वाटरशेड कांफ्रेस में सम्मानित किया गया है।
करौली जिले की स्थापना:- 19 जुलाई 1997
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 5 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव अनुसार अजमेर, उदयपुर, जयपुर महानगर प्रथम, जयपुर महानगर द्वितीय व जोधपुर महानगर में पायलट स्टडी के रूप में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोले जाएंगे।
राज्य विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु बोर्ड की अध्यक्ष:- उर्मिला योगी
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा घुमन्तु समुदाय के उत्थान हेतु SEED योजना प्रारम्भ की गई है।
हाल ही नीति आयोग द्वारा जारी तीसरे इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में राजस्थान को 12वीं रैंक मिली है।
ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट
हाल ही मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने बाड़मेर और जैसलमेर ज़िलों में डेजर्ट नेशनल पार्क में जैव-विविधता और वन परिदृश्यों के संरक्षण के लिये शुरू किये गए ‘ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट’ की तैयार कार्य योजना की समीक्षा की।
• 4 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की वर्ष 2026 तक पूरे होने की संभावना है।
हाल ही नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कालबेलिया शिल्प पुनरुद्धार प्रोजेक्ट प्रदर्शनी की शुरुआत की गई।
उत्सव पोर्टल पर राज्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी, राजस्थान चुना गया सर्वश्रेष्ठ राज्य
• हाल ही पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा उत्सव पोर्टल पर जारी सूची में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। इस सूची में केरल को दूसरा स्थान मिला।
• राजस्थान में श्री गोविंद देवजी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर (जयपुर) जैसे कई धार्मिक स्थलों के लाइव दर्शन लिंक के अलावा पुष्कर मेला (अजमेर), मेवाड़ उत्सव (उदयपुर), तीज उत्सव (जयपुर), कुंभलगढ़ उत्सव (राजसमंद), ब्रज होली महोत्सव (भरतपुर), गणगौर उत्सव (जयपुर), मरू महोत्सव (जैसलमेर) जैसे कई मेलों और उत्सवों की सूचना पोर्टल पर दर्ज की गई है।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया।
20 जुलाई को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस.एस. शिंदे ने राजस्थान की प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ई-उद्घाटन किया।
कोचिंग हब (निर्माणाधीन):- प्रतापनगर (जयपुर)
हाई स्पीड ट्रेन टेस्ट ट्रैक (निर्माणाधीन):- नावां गांव (नागौर)
• इस डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक की कुल लंबाई 45 किलोमीटर है।
• निर्माण पूरा होने पर यह विश्व में इस तरह का यह पहला इलेक्ट्रीफाइड डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक होगा।
हाल ही भट्टारकजी की नसियां (जयपुर) में भारतीय बाल कल्याण परिषद के राष्ट्रीय लर्न टू लिव टूगेदर शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा भरतपुर के कनकांचल और आदिबद्री पर्वत को 15 दिन के भीतर वन क्षेत्र घोषित करने की मांग को स्वीकार करने के बाद इस क्षेत्र में चल रहा धरना समाप्त हो गया।
हाल ही भरतपुर जिले में नगर विधानसभा के गांव पसोपा में खनन कार्यों को बंद करने की मांग को लेकर आत्मदाह करने वाले संत विजय दास का निधन हो गया।
राजस्थान सरकार द्वारा उठाये गये कारगर कदमों के परिणामस्वरूप वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में 19 प्रतिशत कमी आई है।
• वर्ष 2019 में कुल 23480 सड़क दुर्घटनाओं के मुकाबले वर्ष 2020 में कुल 19114 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई है।
बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में पैरा खिलाड़ियों के लिये जयपुर व जोधपुर में पैरा खेल अकादमी स्थापित की जा रही है।
• यह अकादमी राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में स्थापित होगी।
हाल ही पिछोला झील को हाईकोर्ट ने स्वसंज्ञान लेकर संरक्षित झील घोषित किया है।
• फतेहसागर और उदयसागर झील पहले ही राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास) प्राधिकरण अधिनियम 2015 के तहत संरक्षित है।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ ट्रेन जल्द ही वापिस शुरू की जाएगी।
• भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDS) द्वारा संचालित यह शाही ट्रेन कोरोना महामारी के कारण बंद कर दी गई थी।
राजशाही सुविधाओं से भरपूर यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के दौरान चलती है। नई दिल्ली से अपनी आठ-दिवसीय यात्रा पर निकलती है। कुल 3,000 किमी. की यात्रा में ट्रेन दिल्ली से पिंकसिटी जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए वापस दिल्ली आती है।
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट- 2022
• 22 जुलाई को राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने होटल क्लार्क्स, आमेर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (RDTM) 2022 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
• इस अवसर पर राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022 लॉन्च की गई।
उद्देश्य:- राजस्थान को फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और राजस्थानी भाषा में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना।
इससे प्रदेश में फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों एवं युवाओं को रोजगार तथा राजस्थानी भाषा को बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट-2022 प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर डायरेक्ट्री का विमोचन किया।
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कोष की घोषणा की गई है।
• राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को पूर्ण उद्योग का दर्जा दिया है।
उच्च न्यायालय जोधपुर परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का नवीन भवन बनेगा।
पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तनोट कॉम्प्लेक्स को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने के राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
• पर्यटन विभाग के इस नवाचार से तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला और लोंगेवाला युद्ध स्मारक विशाल रेगिस्तानी धरा के बीच सुंदर गांव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं।
• इससे बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
हाल ही शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में दो कक्षों एवं जल मंदिर का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोर्ट्स मैडल विनर्स रूल्स, 2017 में संशोधन को मंजूरी दी है।
इस संशोधन के बाद केन्द्र सरकार या किसी अन्य राज्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी जो राजस्थान के मूल निवासी हों, को पदक जीतने पर पे प्रोटेक्ट करते हुए समान वेतन पर राज्य में नियुक्ति दी जा सकेगी।
18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी
• हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किया है।
राष्ट्रीय जंबूरी 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली ज़िले के रोहट में आयोजित होगी।
• राजस्थान स्काउट गाइड संगठन को 66 साल बाद पुन: राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है। इससे पहले संगठन को 1956 में राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली थी।
‘घर-घर औषधि योजना’ का होगा विस्तार
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘घर-घर औषधि योजना’ का विस्तार कर नए रूप में लागू करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इससे हरित राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान की संकल्पना के तहत प्रदेशभर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाए जाएंगे।
• वृक्षारोपण कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के लिये 42 करोड़ रुपए की लागत से 5 करोड़ पौधे तैयार किये जाएंगे।
वर्ष 2023-24 के लिये भी 42 करोड़ रुपए की लागत से 5 करोड़ पौधे तैयार किये जाएंगे तथा वर्ष 2022-23 में लगाए गए पौधों के लिये 21 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार इस योजना में कुल 105 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशे पर नियंत्रण के लिये शीघ्र ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया जाएगा।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में जयपुर टाइगर फेस्टिवल की ओर से आयोजित की जा रही बाघ फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण किया।
• अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) पर जवाहर कला केन्द्र में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई।
परिवार नियोजन सेवाओं में राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार
हाल ही परिवार नियोजन सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार मिला है।
प्रदेश में महिलाओं के लिये परिवार नियोजन साधन अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुलभ सेवाएँ सुनिश्चित करने की उपलब्धियों हेतु राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।
गौरतलब है कि अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने व बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्प है। तीन माह के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक या 90 दिन तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है।
28 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।
हेपेटाइटिस अभियान के तहत राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान
• हाल ही हेपेटाइटिस अभियान के तहत सघन स्क्रीनिंग एवं व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के लिये राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।
• इसी प्रकार हेल्दी लीवर कैंपेन के अंतर्गत प्रदेशभर में बेहतरीन कार्य करने वाले चिकित्सकों, जेल अधीक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ज़िला आईईसी समन्वयकों इत्यादि को सम्मानित किया गया।
• राजस्थान में ‘नेशनल वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम’ के तहत ‘हेल्दी लीवर कैंपेन’ का सफल संचालन कर आमजन में इसके बारे में जागरूकता विकसित की गई है।
• अनियमित खानपान और शुद्ध पानी का उपयोग नहीं करने से हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी होती है।
• जल का शुद्धिकरण कर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने से हेपेटाइटिस ए एवं ई की रोकथाम की जा सकती है।
मांडल में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण
• राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भीलवाड़ा ज़िले के विधानसभा क्षेत्र मांडल में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया।
• यह राज्य की पहली ऐसी ग्राम पंचायत है, जहाँ बिजली के तारों की अंडरग्राउंड लाइनें बिछाई गई हैं।
नंद घर योजना के तहत 25 हज़ार आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर के रूप में विकसित किया जाए।
संविधान पार्क का लोकार्पण
• हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (बीकानेर) में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया।
• इसके अलावा राज्यपाल ने पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धति एवं वैकल्पिक औषधि विज्ञान केंद्र का भी लोकार्पण किया।
जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
• इस सेंटर का निर्माण दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज़ पर किया जा रहा है।
भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फंड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित
• 30 जुलाई को भारत सरकार ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को सम्मानित किया।
राजस्थान को यह पुरस्कार एग्री इंफ्रा फंड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला है।
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना
उद्देश्य:- कृषि क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास करना।
• इस योजना के तहत प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, विपणन सहकारी समितियों, कृषकों, कृषक उत्पाद संगठनों, स्वयं सहायता समूह, स्टार्टअप, कृषि उद्यमियों इत्यादि को पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स तथा कम्यूनिटी फार्मिंग असेट्स बनाने के लिये ऋण की सुविधा उपलब्ध कराते हुए इस पर 3% ब्याज अनुदान देय है।
• ब्याज अनुदान लाभ हेतु योजना की अवधि वर्ष 2020-21 से 2032-33 तक है।
लौह अयस्क (आयरन ओर) ब्लॉक नीलामी में राजस्थान ने रचा नया इतिहास
• जयपुर के बागावास ब्लॉक की आयरन ओर माइनिंग ब्लॉक की ई-नीलामी रिज़र्व प्राईस से 452% अधिक राशि पर हुई है, जो पूरे देश के माइनिंग ब्लॉक नीलामी के इतिहास में सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के गांव मोजावतों का गुड़ा निवासी और प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज भरत सिंह खरवड़ का उत्साहवर्धन किया।
राजस्थान क्रिकेट एकेडमी (RCA) के अध्यक्ष:- वैभव गहलोत
FILO LEARNING APP
• हाल ही शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीच MOU पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
इस एमओयू के तहत राजस्थान के 5 जिलों अलवर, अजमेर, जयपुर, कोटा एवं उदयपुर के कक्षा 9 से 12 तक के 10 हजार विद्यार्थियों को 1 वर्ष के लिए डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा।
• इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष भर 24 घंटे शिक्षकों तक पहुंच प्राप्त होगी।
हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना
30 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बूंदी जिले के हिण्डोली में लगभग 1132.83 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
उन्होंने 974 करोड़ रूपए लागत की हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना, 6.50 करोड़ की लागत के कृषि महाविद्यालय व 4.50 करोड़ की लागत के राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया।
कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं। इसलिए मुख्यमंत्री ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे वंचित अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्षो की छूट देने की घोषणा की है।
स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र, राजस्थान एवं शैलॉन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की समाज उन्नयन में भूमिका पर "अप्रतिम" नामक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित वंश लेखक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया।
• बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार देश का पहला डिजिटल अभिलेखागार है।
राजस्थान में खुलेगा पहला महिला बैंक
• राजस्थान सरकार ने हाल ही में 'राजस्थान महिला निधि' नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने हेतु तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
• यह राजस्थान का पहला और देश का तीसरा ‘महिला वित्तीय संस्थान’ होगा।
• ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीणा की उपस्थिति में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद एवं स्त्रीनिधि तेलंगाना के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।
हाल ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (जयपुर) किस कारण चर्चा में है ? - सृष्टि नामक शेरनी के लापता होने के कारण।
28 जुलाई को राजस्थान में बाड़मेर के भीमडा गांव में वायु सेना का फाइटर जेट MiG-21 बायसन क्रैश हो गया।
सांगलिया गांव (सीकर) की सरोज गढ़वाल स्काई डाइविंग के लिए USPA (यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन) से लाइसेंस प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली महिला बनी है।
29 अगस्त 2022 से राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन शुरू होगा।
इन खेलों में लगभग 29 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे।
हाल ही में राजस्थान व गुजरात में गाय-भैंसों में लंपी रोग फैल रहा है।
इस रोग में गाय-भैंसों की त्वचा पर गांठे बन जाती है।
अन्य महत्वपूर्ण:-
इनलैंड ड्राई पोर्ट की स्थापना:- जोधपुर
धूलखेडा-जिपिया (भीलवाड़ा) में लोहे के नवीन भंडार मिले।
मनरेगा में सभी मेट महिलाओं वाला जिला:- भीलवाड़ा
पहली राष्ट्रीय हवाई खेल नीति के अनुसार राजस्थान के पुष्कर (अजमेर) हॉट एयर बैलूनिंग के लिए हवाई क्लस्टर विकसित किया जाएगा।
उदयपुर जिले में पैंथर रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया जाएगा।
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021
• आयोजन:- 4 से 13 जून 2022 तक
• राजस्थान ने 8 गोल्ड मेडल सहित कुल 32 पदक जीते और पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा।
रावतभाटा न्यूक्लियर प्लांट में स्वच्छ न्यूक्लियर एनर्जी का उपयोग कर पिंक हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र लगाया जाएगा।
राजस्थान के किस जिले में हाल ही में पीएम वाणी योजना का शुभारंभ हुआ ? - प्रतापगढ़ (VDO Mains)
SAVE WATER
0 Comments