आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 5 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 4 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


4 जून 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद, गुजरात में एक ओलंपिक स्तर के खेल परिसर की आधारशिला रखी है।

जुल्फिकार हसन, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के नए महानिदेशक बने है।

सचिन तेंदुलकर 20वें वर्ष के लिए यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में बने रहेंगे।

अमेरिका का ‘फ्रंटियर’ जापान के ‘फुगाकू’ को पछाड़कर दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बना है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाअधिवेशन का उद्घाटन किया। 

विश्व साइकिल दिवस:- 3 जून
• इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने एक राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली का शुभारंभ किया।

पंजाब सरकार ने पेपर स्टांप की जगह ई-स्टांप सुविधा शुरू की है।

अश्विनी भाटिया सेबी के पूर्णकालिक सदस्य बने है।

जेवियर ओलिवन, मेटा (फेसबुक) के नए मुख्य परिचालन अधिकारी बने है।

हाल ही संतूर वादक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के भजन सोपोरी का निधन हो गया।
• वह शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे।
• उपनाम:- संतूर के संत और स्ट्रिंग्स के राजा।


5 जून 2022 करेंट अफेयर्स

इंस्टाग्राम ने लापता बच्चों को खोजने में मदद के लिए 'अलर्ट (alert)' फीचर लॉन्च किया है। 

भारतीय अमेरिकी हरिनी लोगन ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2022 जीती है।

इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड एयरोस्पेस पार्क में अनंत टेक्नोलॉजीज की अंतरिक्ष यान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया है। 
• यह भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किया गया है।
• इसे भारत, बेल्जियम और कनाडा के खगोलविदों ने विकसित किया है।

हाल ही स्वतंत्रता सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
• वह झांसी की रानी रेजिमेंट में शामिल थी।

दिल्ली सरकार कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखेगी।

मेघालय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार जीता है।
(वर्ल्ड समिट ऑन द इंफॉर्मेशन सोसाइटी फोरम पुरस्कार)

राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के लिए करौली जिले में एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान 'आंचल' शुरू किया गया है।
• करौली जिला कलेक्टर:- अंकित कुमार सिंह

विश्व पर्यावरण दिवस:- 5 जून
• थीम:- Only One Earth
• मेजबान देश:- स्वीडन
• वर्ष 1974 से प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जा रहा है।


6 जून 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने हाई स्कूल में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए श्रेष्ठ (SHRESHTA) योजना शुरू की है।

चंडीगढ़ में वायुसेना का हेरिटेज सेंटर (विरासत केंद्र) बनाया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के नाम को तुर्किये में बदलने को मंजूरी दी है।

टाटा प्रोजेक्ट्स देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का निर्माण करेगी।

रूसी भाषा दिवस:- 6 जून

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD), के अध्यक्ष डॉ जीआर चिंताला ने लेह में माई पैड माई राइट प्रोग्राम लॉन्च किया है।

फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम 2022
• पुरुष एकल वर्ग विजेता:- राफेल नडाल
• महिला एकल वर्ग विजेता:- इगा स्वीटेक

5 जून से बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन में भारत-बांग्लादेश के बीच एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास Ex SAMPRITI-X शुरू हुआ है।

ए मणिमेखलाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी बनी है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कबीर चौरा धाम, मगहर, उत्तर प्रदेश में संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र और स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने बिहार के रक्सौल में, FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। 
• भारत-नेपाल के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत इस प्रयोगशाला की स्थापना नेपाल से रक्सौल में आयातित खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए की गई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments