आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 30 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


30 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस:- 28 जुलाई 

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस:- 29 जुलाई
• विषय:- India launches Project Tiger to revive the tiger population.
• पिछले 3 वर्षों में भारत ने 329 बाघ खोये है।

इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है।

हाल ही ब्रिटेन के लोकप्रिय पंजाबी गायक बलविंदर साफरी का निधन हो गया।

एशिया कप 2022 
• श्रीलंका की जगह यूएई में खेला जाएगा।
लेकिन खेल की मेजबानी के अधिकार श्रीलंका के पास ही रहेंगे। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में 27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक खेला जाएगा।

भारत, फ्रांस और यूएई ने हाल ही में नए त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।

बंधन बैंक ने पटना के दीदारगंज में अपना पहला करेंसी चेस्ट स्थापित किया है। 

हाल ही बंगाल के प्रसिद्ध ‘एक रुपये वाले डॉक्टर’ पद्मश्री सुशोवन बनर्जी का निधन हो गया।

इसरो ने अपनी वाणिज्यिक शाखा के जरिये वैश्विक ग्राहकों के लिए उपग्रहों को प्रक्षेपित करके 27.90 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा अर्जित की है।
• हाल ही जून 2022 में इसरो ने PSLV-C53 मिशन द्वारा सिंगापुर के तीन उपग्रहों (DS-EO, NeuSAR और SCOOB-1) को सफलतापूर्वक लांच किया। 

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' शुरू की है।

आईएनएस विक्रांत
भारतीय नौसेना को देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC-1) आईएनएस विक्रांत मिला है।
• इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है।
• आईएसी-1 भारत में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है। 
• इसका नामकरण भारत के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के नाम पर रखा गया है, जिसने 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो MH-60 रोमियो मल्टी पर्पज हेलीकॉप्टर प्राप्त किये है। 


31 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस:- 30 जुलाई
विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस:- 30 जुलाई
विश्व रेंजर दिवस:- 31 जुलाई

प्रणय वर्मा को बांग्लादेश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

कोका-कोला ने लिम्का स्पोर्ट्ज़ के प्रचार के लिए नीरज चोपड़ा से करार किया है।

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई।

मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना किस राज्य से संबंधित है ? - छत्तीसगढ़
• इस योजना के तहत सरकार किसानों से गोबर क्रय करती है।

पारलेG बिस्किट 10 सालों से भारत का नंबर वन FMCG ब्रांड बना हुआ है।

अफ्रीकी देश अंगोला में एक खदान से 170 कैरेट का दुर्लभ शुद्ध गुलाबी हीरा खोजा गया है। ये पिछले 300 वर्षों में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है।

गुजरात सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।

भारत ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UN RWA) को $2.5 मिलियन का योगदान दिया है।

हाल ही अमेरिका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नाइजीरिया की टोबी अमुसन ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12.12 सेकंड में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा ? - गुजरात

प्रसार भारती ने अगली पीढ़ी के प्रसारण समाधान विकसित करने के लिए IIT कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही अमेरिकी अभिनेता पॉल सोर्विनो का निधन हो गया।

हाल ही झारखंड ने अपनी पर्यटन नीति लांच की है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और एस्पेरंका बायस ने भारत की संसद और मोजाम्बिक के बीच सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को यूके का चर्चिल लीडरशिप अवार्ड दिया गया है। 

केरल सरकार अगस्त में ऑनलाइन कैब सेवा ‘केरल सवारी’ शुरू करेगी

हाल ही में सरकार ने कंपनियों के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित गतिविधियों पर CSR फंड खर्च करने की घोषणा की है।

यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) हाल ही में Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) के लिए गठबंधन में शामिल हुआ है। 
CDRI का नेतृत्व भारत कर रहा है। 
EIB-CDRI गठबंधन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले विनाश को सीमित करना है।

ताइवान ने हान कुआंग सैन्य अभ्यास 2022 का आयोजन किया है।
इस अभ्यास में ताइवान की सेना की सभी शाखाएं शामिल हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ विलय को मंजूरी दी है। 

भारतीय वायु सेना 2025 तक मिग -21 बाइसन विमान के सभी स्क्वाड्रन को रिटायर करेगी।
हाल ही 28 जुलाई को राजस्थान में बाड़मेर के भीमडा गांव में वायु सेना का फाइटर जेट MiG-21 बायसन क्रैश हो गया था।

नोट:- राष्ट्रमंडल खेल 2022 की PDF अलग से हमारे टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 पर डाली जाएगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments