आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 29 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 28 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


28 जून 2022 करेंट अफेयर्स

परमेश्वरन अय्यर को 2 वर्ष के लिए नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। 
वह अमिताभ कांत का स्थान लेंगे।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार आने वाले 30 वर्षों में भारतीय जीडीपी 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

अनिल खन्ना को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
वह नरिंदर ध्रुव बत्रा का स्थान लेंगे।

भारतीय वायु सेना, मिस्र की वायु सेना के साथ एक महीने तक चलने वाले सामरिक नेतृत्व कार्यक्रम में भाग लेगी।
• इस कार्यक्रम में तीन सुखोई-30 MKI विमान और दो C-17 परिवहन विमान भाग ले रहे हैं। 

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा दुनिया के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों की वार्षिक रैंकिंग ज़ारी की गई है। 
• ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 में वियना (ऑस्ट्रिया) विश्व में रहने योग्य सबसे अच्छा शहर है।

नितिन गडकरी ने भारत NCAP 
(नई कार आकलन कार्यक्रम - New Car Assessment Program) मसौदे को मंजूरी दी है।
• इसके तहत भारत में कारों को सुरक्षा के लिए जल्द ही स्टार रेटिंग मिलेगी।

VL-SRSAM
DRDO और भारतीय नौसेना ने ओडिशा राज्य के चांदीपुर के तट से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परीक्षण किया है।
• यह जहाज से चलने वाली हथियार प्रणाली है, जो समुद्री-स्किमिंग टारगेट सहित निकट सीमा पर हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है।

लिस्बन (पुर्तगाल) में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 में भाग लेने के लिए भारत सरकार के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पुर्तगाल पहुंचे है।

तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया है। 

सामंत कुमार गोयल को एक बार फिर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

साओ जोआओ फेस्टिवल (सेंट जॉन द बैपिस्ट):- गोवा


29 जून 2022 करेंट अफेयर्स

विजय अमृतराज को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम और अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड के 2021 से सम्मानित किया गया है।

नैसकॉम ने ईवाई (EY) के सहयोग से और माइक्रोसॉफ्ट, ईएक्सएल और कैपजेमिनी के समर्थन से, राष्ट्र में एआई अपनाने पर क्षेत्रीय प्रगति को ट्रैक करने के लिए एआई एडॉप्शन इंडेक्स (AI Adoption Index) पेश किया है।
• नैसकॉम के अनुसार वर्ष 2025 तक AI जीडीपी को 500 अरब डॉलर तक बढ़ा सकता है।
NASSCOM:- National Association of Software and Services Companies.

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने केरल के कायमकुलम में भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है।
• इससे 101.6 मेगावाट की बिजली पैदा होगी।

कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट 2022
• आयोजन स्थल:- अल्माटी (कजाकिस्तान)
धनलक्ष्मी 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर तीसरी सबसे तेज भारतीय महिला धावक बनीं है।
• भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लों ने स्वर्ण पदक जीता है। 

राहुल रामागुंडम ने जॉर्ज फर्नांडिस की जीवनी "द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ जॉर्ज फर्नांडिस" लिखी है।

हाल ही भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों के जनक डॉ. वी. कृष्णमूर्ति (तमिलनाडु) का निधन हो गया।
• उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
• वे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) और मारुति सुजुकी के पूर्व अध्यक्ष रहे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा, इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को 'केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड' के लिए चुना गया है।

केरल सरकार, जुलाई 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मेडिसप (MEDISEP) स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेगी।

अंबुबाची मेला:- कामाख्या मंदिर (असम)

RBI द्वारा अर्थशास्त्र/बैंकिंग/वित्तीय मुद्दों पर मूल रूप से हिंदी में किताबें लिखने के लिए किसे पुरस्कृत किया गया -
प्रोफेसर रेणु जटाना और डॉ. सागर सांवरिया 
• राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की पूर्व डीन प्रोफेसर रेणु जटाना और राजस्थान के नाथद्वारा के राजकीय बालिका महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. सागर सांवरिया को इस कार्यक्रम के तहत संयुक्त रूप से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।

नितिन गुप्ता को नए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा बैक्टीरिया
कैरिबियन द्वीप समूह के ग्वाडेलोप के मैंग्रोव दलदल में दुनिया का सबसे बड़ा बैक्टीरिया खोज़ा गया है।
• इसका नाम थियोमार्गरीटा मैग्निफा (Thiomargarita magnifica) रखा गया है।
• यह बैक्टीरिया सामान्य बैक्टीरिया से 5 हजार गुना तक ज्यादा बड़ा है।
• इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस:- 28 जून
अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस:- 29 जून


30 जून 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने निजी कंपनियों को मंजूरी देना शुरू कर दिया है, जिससे देश में निजी क्षेत्र द्वारा अंतरिक्ष प्रक्षेपण की शुरुआत हो सकेगी।
• ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद) और दिगांतरा रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (बेंगलुरु) को 24 जून को इन-स्पेस ने अपने पेलोड प्रक्षेपित करने की मंजूरी दी है। 

टोगो और गैबॉन कॉमनवेल्थ एसोसिएशन के सदस्य बने है।
• अब कॉमनवेल्थ देशों की संख्या 56 हो गई हैं।

यूके की खुशी पटेल ने 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022' का खिताब जीता है।

मोहम्मद जलूद को 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा वन हेल्थ पायलट (One Health pilot) पहल का शुभारंभ किया गया है। 

आकाश अंबानी जियो के नए चेयरमैन होंगे।
वह मुकेश अंबानी का स्थान लेंगे।

हाल ही बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया।

मंगोलिया से भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को भारत वापस लाया गया है।
केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल को गाजियाबाद में पवित्र अवशेष प्रदान किए गए। 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नागालैंड के दीमापुर में शहद परीक्षण प्रयोगशाला (Honey Testing Lab) का उद्घाटन किया है।

उटामा फिल्म ने 21वें ट्रांसिल्वेनिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में ट्रांसिल्वेनिया ट्रॉफी जीती है।

हाल ही केरल के प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और पत्रकार चौवालूर कृष्णनकुट्टी का निधन हो गया।

दिल्ली स्थित आईजी ड्रोन कंपनी को एयरवार्ड्स द्वारा "सर्वश्रेष्ठ ड्रोन संगठन - स्टार्ट-अप श्रेणी" से सम्मानित किया गया है। 

नीति आयोग ने भारत की गिग इकोनॉमी पर इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी नामक एक रिपोर्ट जारी की है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष:- सुमन बेरी

ईरान और अर्जेंटीना ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments